Crime News: एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिस ने पूरे हरियाणा को हिला कर रख दिया है. एक कातिल प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका की गरदन काट डाली और उस के बाद शापिंग करने चला गया. आखिर कौन था यह कातिल और क्यों दिया इस घटना को अंजाम? चलिए जानते हैं इस क्राइम की स्टोरी को विस्तार से, जो आप को सोचने के लिए मजबूर कर देगी.
यह दर्दनाक घटना हिमाचल और हरियाणा के बौर्डर से सामने आई है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली उमा को उस के मुसलिम प्रेमी बिलाल ने बेरहमी से मार डाला. बिलाल ने उमा को एक होटल में ले जा कर कत्ल करना चाहा था, लेकिन मौका न मिल पाया. इसलिए उमा की हत्या के लिए हरियाणा के यमुनानगर के जंगल में उसे ले गया. जंगल में बिलाल उमा की हत्या जल्दी करना चाहता था, ताकि सुकून से अपने समाज की लड़की से निकाह कर सके.
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के नकुड़ में बिलाल के निकाह की तैयारियां चल रही थीं. फेमिली वाले बिलाल पर दबाव डाल रहे थे कि अब निकाह होने वाला है, इसलिए वह घर से बाहर न जाए, लेकिन बिलाल के दिमाग में तो सिर्फ उस की प्रेमिका उमा घूम रही थी जिसके साथ वह 2 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था. वह सोच रहा था कि कहीं उमा ल उस के घर वालों को रिलेशनशिप के बारे में न बतग दे, यदि उस ने ऐसा कर दिया तो उस की पोल खुल जाएगी.
इस के बाद वह एक योजना बनाकर 6 दिसंबर, 2025 को उमा के कमरे पर गया और बोला, “उमा, तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है, इसलिए तुम्हें बाहर घुमा कर लाता हूं.”
इस के बाद उमा उस के साथ जाने के लिए रेडी हो गई. वह उमा को कर से हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले नजदीकी पुल तक ले गया. सीसीटीवी में उस का आनाजाना कैद हो गया. इस के बाद उस ने हिमाचल के पांवटा साहिब की तरफ कार मोड़ ली. उस के दिमाग में आया कि पकड़ा न जाए, इसलिए उस ने हरियाणा की सीमा की तरफ कार मोड़ ली. इस के बाद बोला, “चलो, जंगल में चलते हैं.” और उसे पूरा जंगल पार कर लिया.
फिर उस ने सुनसान जगह पर कार रोक ली और पीछे वाली सीट पर चला गया. उमा अगली सीट पर बैठी थी. इस के बाद उस ने मौका देख कर उस का सीट बेल्ट से गला दबा डाला. उमा कुछ न कर सकी. इतना ही नहीं उस की हत्या करने के बाद उस ने उमा का सिर भी काट डाला और लाश से कपड़े उतार दिए. कटे सिर को उस ने एक पौलीथिन में रख लिया और अगली सीट पर रख दिया.
फिर उस ने सुनसान जगह की तलाश की ताकि कट हुआ सिर फेंक सके. बाद में इस ने हरियाणा-हिमाचल की सीमा के पास एक खाई में सिर फेंक दिया और कार ले कर अपने घर चला गया.
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि संदिग्ध कार को ढूंढते हुए और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस 13 दिसंबर, 2025 को बिलाल के घर पहुंची. सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव में बिलाल के घर पर शादी का माहौल था. उस की बहन की डोली उठ रही थी तो दूसरी तरफ बिलाल का मंढ़े का कार्यक्रम चल रहा था.
रिश्तेदारों की भीड़ में घिरा बिलाल पुलिस को देखकर चौंक गया. पुलिस बिलाल को उठाकर यमुनानगर लाई और पूछताछ की तो उस ने सारा सच उगल दिया. पुलिस ने उसे अब 4 दिनों के रिमांड पर लिया है. उस की निशानदेही पर पुलिस ने उमा का कट सिर भी बरामद कर लिया. बिलाल ने कुबूल लिया कि उसे डर था कि कहीं उमा उस के घर पर जा कर सारी बात न बता दे, जिस से उस की शादी टूट जाए. इसलिए उस ने उमा को मार डाला. Crime News






