अखबारों या फोन पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए ठग ऐसा औफर देते हैं कि अनजान लोग उन के जाल में फंस जाते हैं. इस के बाद वे सिक्योरिटी मनी के नाम पर मोटी रकम अपने बैंक खाते में जमा करा लेते हैं. जब तक उन्हें अपने ठगे जाने का आभास होता है तब तक ये ठग गायब हो चुके होते हैं.



