Deepika Nagar Death Case. ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में हुई दीपिका नागर की मौत का मामला इस समय बेहद चिंता का विषय बना हुआ है. यह घटना केवल एक संदिग्ध मौत नहीं है, बल्कि आधुनिक समाज के भीतर छिपे गहरे लालच और क्रूरता का एक वीभत्स उदाहरण है. 24 वर्षीय दीपिका नागर की शादी 11 दिसंबर, 2024 को हुई थी. इस शादी पर भी दीपिका के पापा ने लगभग लाखों रुपए खर्च किए थे.

शादी के महज 17 महीने बाद, 17 मई, 2026 की देर रात लगभग साढ़े 12 बजे ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में स्थित ससुराल की तीसरी मंजिल से गिरने या गिराने के कारण उस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

मृतका के फेमिली वालों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग दीपिका को अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए. जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, दीपिका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जो हत्या की आशंका को मजबूत करते हैं.

दीपिका नागर, जोकि कुड़ीखेड़ा गांव के रहने वाले संजय नागर की बेटी थी. वह पोस्टग्रैजुएट  थी. 11 दिसंबर, 2024 को बड़े ही अरमानों के साथ उस का विवाह जलपुरा गांव के रितिक तंवर के साथ हुआ था.

पापा ने अपनी लाडली की खुशियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और शादी में लाखों रुपए खर्च किए, जिस में दहेज के रूप में एक महंगी स्कौर्पियो गाड़ी भी शामिल थी.

शादी के कुछ ही समय बाद दीपिका की ससुराल वालों का लालच बढऩे लगा.  ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार एक फाच्र्युनर कार और 50 लाख रुपए कैश की मांग की जाने लगी.

जब दीपिका और उस के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो दीपिका पर अत्याचारों का सिलसिला शुरू हो गया. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताडि़त किया जाने लगा.

मई 2026 के मध्य में प्रताडऩा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई. घटना से एक दिन पहले दीपिका ने अपनी बहन सारिका को फोन किया और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. घटना वाली रात 17 मई, 2026 को भी करीब 11 बजे दीपिका ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह बेहद परेशान है.

बेटी की बढ़ती परेशानी को देख कर संजय नागर खुद उस दिन जलपुरा गांव स्थित उस की ससुराल पहुंचे और बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उन के वहां से निकलने के महज कुछ घंटे बाद ही, रात करीब साढ़े 12 बजे उन के पास दीपिका के ससुर मनोज का फोन आया. ससुर ने कहा, दीपिका छत से गिर गई है और हम उसे शारदा अस्पताल ले जा रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के शरीर पर गिरने से पहले की बेरहमी से पिटाई के 10 गंभीर बाहरी और अंदरूनी चोटों के निशान थे. दाहिने चेहरे पर 12 सेंटीमीटर लंबी और 9 सेंटीमीटर चौड़ी चोट थी.

भयंकर मारपीट के कारण दीपिका की तिल्ली फट चुकी थी. सिर पर हुए घातक प्रहार की वजह से दिमाग में हेमेटोमा बन गया था. कान से खून बह रहा था और शरीर के कई हिस्सों पर नीले निशान थे.

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट

Sarita

परिजनों का आरोप है कि पेचकस जैसी नुकीली चीज दीपिका के शरीर में घुसेड़ी गई, जिस का निशान साफ दिख रहा था.

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए अब तक 4 मुख्य आरोपियों पति रितिक तंवर, ससुर मनोज, सास पूनम और चाचा ससुर विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फिलहाल, इस मामले में ननद (नेहा और तन्नी) और चचिया ससुर प्रमोद अभी भी फरार हैं, जिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...