True Crime Story. एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिस ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया. आरोप है कि एक बेटे ने अपनी सास के कहने पर अपनी मम्मी को जहर दे कर मारने की कोशिश की. आखिर ऐसी क्या वजह रही कि पत्नी को वापस पाने के लिए बेटे ने अपनी ही मम्मी की जान लेने का प्रयास किया? आइए जानते हैं इस मामले की पूरी क्राइम स्टोरी.

यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के बरपुरा गांव का है. आरोप है कि रविंद्र ने अपनी सास के कहने पर अपनी मम्मी राममूर्ति के छोले की सब्जी में जहर मिला दिया. जहर खाने के बाद राममूर्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिस के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उन का इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. रविंद्र के पापा मुकेश ने पुलिस को बताया कि रविंद्र ने स्वीकार किया कि उस की सास फूलवती ने उस से कहा था कि उस की पत्नी मायके में रह रही है और उस की वापसी की शर्त यह है कि वह अपनी मम्मी को जहर दे.

शिकायत के अनुसार, सास फूलवती ने रविंद्र को गतपुर गांव बुलाकर जहर का एक पैकेट दिया और कहा कि उस की बेटी तभी ससुराल लौटेगी, जब वह अपनी मम्मी को ‘रास्ते से हटा’ देगा.

इस के बाद मुकेश ने आरोप लगाया कि रविंद्र ने छोले में जहर मिलाकर अपनी मम्मी को खिला दिया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. True Crime Story.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...