Hindi Short Story. अंधविश्वास की आड़ में ऐसेऐसे खेल खेले जाते हैं कि देखनेसुनने वाले भी हैरत में रह जाएं. ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के शहर वेल्स का है. वहां ऐसे तमाम लोग हैं, जो सैटन नाम के शैतान की पूजा करते हैं. इन लोगों की पूजा भी आश्चर्यचकित कर देने वाली होती है.
दरअसल, सैटन के भक्त एक समूह बना कर एक ताकतवर और इज्जतदार व्यक्ति का चुनाव करते हैं. उसे ये लोग रिंग लीडर के रूप में जानते हैं और उसी का अनुसरण करते हैं. शैतान को खुश करने के लिए वहां के लोग सब कुछ करने को तैयार रहते हैं. इस के लिए लोग जिस तरह के काम करते हैं, उसे जान कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस का खुलासा वेल्स की एनाबेल फारेस्ट नाम की लड़की ने अपनी एक किताब में किया है.
एनाबेल ने कहा है कि अपनी बदकिस्मती के चलते बचपन में उसे जो दिन देखने को मिले, उन्हें वह कभी भी नहीं भुला सकती. बात उस समय की है जब उस की उम्र केवल 7 साल थी. तभी एक दिन उस ने अपनी मां को सैटन ग्रुप के लीडर कालिन बैटले के साथ हमबिस्तर होते देख लिया. मां को इस हालत में देख कर एनाबेल सहम गई. लेकिन मां को इस से कोई फर्क नहीं पड़ा कि उस की बेटी ने देख लिया है.
बाद में मां ने एनाबेल को बताया कि वह यह सब शैतान को खुश करने के लिए करती है और यह एक तरह की भक्ति है. शैतान के साथ शारीरिक संबंध बना कर महिलाएं किस तरह की भक्ति करती हैं, ये तो वही जानें. हद तो तब हो गई जब 11 साल की उम्र में एनाबेल को उस की मां ने कालिन बैटले के पास सैक्स के लिए भेज दिया.
एनाबेल ने इस का विरोध भी किया. इस के बावजूद भक्ति के नाम पर कालिन ने 11 साल की एनाबेल के साथ 2 बार बलात्कार किया. बेटी को शैतान के सामने परोस कर मां बहुत खुश हुई. एनाबेल की मां ने उसे बताया कि कालिन एक तरह से उस का पति है.
शैतान को खुश करने के नाम पर कालिन तमाम बच्चियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इसे वह एक खास तरह के अनुष्ठान का नाम देता था. जब मां कालिन को अपना पति मान चुकी थी तो उस रिश्ते से एनाबेल कालिन की बेटी ही हुई.
कालिन भी एक शादीशुदा इंसान था. चौंकाने वाली बात यह है कि उस की पत्नी ईलेन इस काम में पति का सहयोग करती थी. वह बच्चों को फांस कर लाने और उन्हें पति के साथ हमबिस्तर होने में भी मदद करती थी. यानी पतिपत्नी दोनों ही अंधविश्वास के नाम पर यह गलत काम करने में लिप्त थे.
एनाबेल ने बताया कि यह एक ऐसा अनुष्ठान होता है जिस का कोई विरोध नहीं कर सकता था. एनाबेल ने बड़े ही दर्द के साथ अपनी व्यथा जाहिर करते हुए कहा कि वह दिन में तो स्कूल जाने वाली एक छात्रा होती थी लेकिन रात आतेआते वह सैक्स की गुलाम बन जाती थी. 14 साल की होतेहोते एनाबेल और उस की मां ग्रुप सैक्स में भाग लेने लगी थीं. यह सब एनाबेल को पसंद नहीं था, लेकिन वह चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती थी. यह भी एक तरह से शैतान की भक्ति थी.
17 साल की उम्र में एनाबेल मां बन गई. इस के बाद कालिन चर्च के लिए रुपए जुटाने के नाम पर उस से जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा. इस का एनाबेल की मां ने भी विरोध नहीं किया. 18 साल की उम्र तक पहुंचतेपहुंचते एनाबेल करीब 2 हजार लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी थी.
ऐसी जिंदगी से एनाबेल ऊब चुकी थी. इस से निजात पाने के लिए एक रात वह अपने बच्चे को ले कर वहां से भाग गई. वह इधरउधर न जा कर सीधे नजदीक के थाने में पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुना दी. इस के बाद यह मामला कोर्ट में गया. कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया. कोर्ट ने अंधभक्ति के नाम पर सैक्स रैकेट चलाने और बच्चों को गुमराह करने का दोषी मानते हुए कालिन बैटले और एनाबेल की मां को 11 साल की सजा सुनाई. Hindi Short Story
— 2014 में प्रकाशित






