मृतक की वीडियो से खुला हत्या का राज़

बदनामी का डर : प्रेमी बना ब्लैकमेलर

मोहब्बत का खतरनाक अंजाम

चाची का इश्किया भतीजा – भाग 3

डीएसपी केसर सिंह ने भी लाश का निरीक्षण किया. क्राइम टीम ने भी अपना काम कर लिया तो इंसपेक्टर जसविंदर सिंह ने लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस के बाद थाने लौट कर उन्होंने हत्या के इस मामले को दर्ज कर के स्वयं ही जांच शुरू कर दी. क्योंकि मामला एक व्यापारी की हत्या का था, इसलिए व्यापारी होहल्ला कर सकते थे. जबकि वह नहीं चाहते थे कि किसी तरह का होहल्ला हो.

हत्यारों तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए सबइंसपेक्टर वासुदेव सिंह के नेतृत्व में उन्होंने एक टीम बनाई, जिस में एएसआई बलकार सिंह, इंद्रपाल, हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, अजायब सिंह और महिला सिपाही जसविंदर कौर को शामिल किया.

पूछताछ में जसमीत कौर ने बताया था कि वह अपने पति परमजीत सिंह उर्फ सिंपल और 2 बेटों, 18 वर्षीय गुरतीरथ सिंह एवं 10 वर्षीय जसदीप सिंह के साथ कटड़ा साहिब सिंह के मकान नंबर 197/8 में रहती थी. उस के पति का अरनाबरना चौक पर कोयले का डिपो था.

कल यानी 22 मार्च की शाम 5 बजे के करीब वह किसी पार्टी के पास जाने की बात कह कर घर से निकले थे. रात 10 बजे के करीब उन्होंने फोन कर के बताया था कि वह किसी दोस्त के यहां बैठे हैं, इसलिए आने में थोड़ी देर हो जाएगी. जब काफी रात हो गई और वह नहीं आए तो जसमीत बेटों और पड़ोसियों के साथ उन्हें ढूंढने निकल पड़ी. काफी कोशिश के बाद भी उन का कुछ पता नहीं चला. आज सुबह उस के पति के भतीजे प्रीत महेंद्र सिंह ने फोन द्वारा सूचना दी कि सनौली अड्डे के पास उन की लाश पड़ी है.

पुलिस ने जब दुश्मनी वगैरह के बारे में पूछा तो जसमीत कौर ने बताया कि वह सीधेसादे शरीफ इंसान थे. काफी पूछताछ के बाद भी जसमीत कौर से ऐसी कोई बात पता नहीं चली, जिस से तफ्तीश आगे बढ़ाने में पुलिस को मदद मिलती. इंसपेक्टर जसविंदर सिंह ने परमजीत के आसपड़ोस वालों से पूछताछ की तो कुछ लोगों ने चाचीभतीजे के अवैध संबंधों की बात बता दी.

इंसपेक्टर जसविंदर सिंह को परमजीत की कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगे दिखई दिए थे. उन्होंने हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह से उन कैमरों की फुटेज निकलवाने को कहा. फुटेज निकलवा कर वहीं जसमीत और प्रीत महेंद्र सिंह के सामने देखा गया. फुटेज के अनुसार हत्या वाले दिन प्रीत महेंद्र सिंह जसमीत के पास आया और कुछ बातें कीं. इस के बाद उस ने अपना पिस्टल निकाल कर चेक किया. चैंबर में एक गोली कम थी तो जेब से एक गोली निकाल चैंबर फुल किया और उसे कमर में खोंस कर चला गया.

फुटेज के ये दृश्य देख कर इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा पूरी कहानी समझ गए. उन्होंने प्रीत महेंद्र से पूछा, ‘‘तुम यह पिस्टल खोंस कर कहां गए थे, यह पिस्टल किस का है?’’

‘‘जी यह पिस्टल मेरा है. मेरे पास इस का लाइसैंस भी है.’’

‘‘लेकिन चुनाव की वजह से सभी को अपनेअपने हथियार जमा कराने को कहा गया है. तुम ने अपना पिस्टल क्यों नहीं जमा कराया?’’

‘‘मैं शहर से बाहर था, इसलिए जमा नहीं करा सका. कल ही जमा करा दूंगा.’’ प्रीत महेंद्र ने कहा.

परमजीत सिंह की हत्या की पूरी कहानी इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा की समझ में आ गई थी. लेकिन वह आगे का काम पूरे सुबूतों के साथ करना चाहते थे. उन्होंने प्रीत महेंद्र से अगले दिन अपना पिस्टल ले कर थाने आने को कहा. अगले दिन वह थाने तो गया, लेकिन अपना पिस्टल नहीं ले गया. पूछने पर उस ने कहा कि वह जल्दी में साथ लाना भूल गया.

इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा को लगा कि अब देर करना ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने एएसआई बलकार सिंह को आदेश दिया कि वह महिला सिपाही को ले कर जाएं और जसमीत कौर को थाने ले आएं.

जसमीत कौर भी थाने आ गई तो इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा ने दोनों को सामने बैठा कर सुबूतों के साथ मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की तो जल्दी ही दोनों ने परमजीत सिंह की हत्या का अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

दरअसल, परमजीत सिंह ने हत्या से 2 दिनों पहले यानी 20 मार्च को जसमीत और प्रीत महेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. हुआ यह था कि परमजीत सिंह दवा खाना भूल गया था, इसलिए घर वापस आ गया था.

संयोग से जसमीत कौर घर का दरवाजा बंद करना भूल गई थी. इसलिए परमजीत सीधे अंदर आ गया और चाचीभतीजे को उस स्थिति में देख कर हक्काबक्का रह गया. सीधासरल परमजीत पत्नी और भतीजे को कुछ कहने के बजाय रोने लगा. रोते हुए ही उस ने कहा, ‘‘तुम लोगों ने मेरे साथ ठीक नहीं किया. इसलिए वाहेगुरु तुम लोगों के साथ ठीक नहीं करेगा.’’

परमजीत बेबस था. रोधो कर चुपचाप डिपो पर चला गया. वह तो चला गया, लेकिन उस के आंसुओं से उन पापियों की आत्मा कांप उठी. दोनों डर गए. जसमीत ने प्रीत महेंद्र का कंधा पकड़ कर झकझोरते हुए कहा, ‘‘अब इस का जिंदा रहना ठीक नहीं है, क्योंकि इस के रहते मैं इस घर में नहीं रह सकती. इस के रहते मुझे हमेशा डर लगा रहेगा कि न जाने कब क्या हो जाए.’’

प्रीत महेंद्र भी डर गया था. इसलिए परमजीत के चुपचाप चले जाने के बाद ही दोनों ने उसी समय उस की हत्या की योजना बना डाली. प्रीत और उस के पिता हरदर्शन का प्रौपर्टी और फाइनैंस का काम था. वे लोगों को ब्याज पर पैसा देते थे. प्रीत का एक छोटा भाई गगनदीप सिंह है, जो बड़े भाई और पिता के इस धंधे को पसंद नहीं करता था, इसलिए वह इन से अलग उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रहता था.

प्रीत महेंद्र सिंह ने योजनानुसार परमजीत को सनौली अड्डे पर यह कह कर बुलाया कि एक पार्टी मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर अपना पैसा देना चाहती है. प्रीत महेंद्र को पता था कि उस के चाचा परमजीत को रुपयों की सख्त जरूरत है. इसलिए उस ने उस से यह बात कही थी. यही वजह थी कि उस की बात सुन कर परमजीत सिंह उस की बताई जगह पर शाम साढे 5 बजे के आसपास पहुंच गए थे. प्रीत वहीं उन्हें मिल गया.

प्रीत ने परमजीत का स्कूटर वहीं स्टैंड पर खड़ा करा दिया और उसे अपनी वैगन आर कार में बैठा कर काफी देर तक इधरउधर सड़कों पर घुमाता रहा. जब रात के लगभग 10 बज गए तो वह सीआईए रोड पर आया और बिना कोई बात किए अपने चाचा परमजीत को कार से उतार कर 4 गोलियां मार दीं. उस ने गोलियां ऐसी जगहों पर मारीं कि परमजीत तुरंत मर गया.

इस के बाद लाश वहीं छोड़ कर प्रीत अपने घर चला गया. रास्ते से उस ने परमजीत की हत्या की सूचना जसमीत कौर को दे दी थी. इसी के बाद जसमीत कौर पड़ोसियों और बेटों को साथ ले कर परमजीत को ढूंढने का नाटक करने लगी थी.

प्रीत महेंद्र और जसमीत से पूछताछ के बाद इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा ने 26 मार्च को दोनों को सीजेएम सिमित ढींगरा की अदालत में पेश कर के 29 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया.

रिमांड के दौरान पुलिस ने प्रीत महेंद्र की निशानदेही पर परमजीत का स्कूटर, वह वैगन आर कार, जिस में परमजीत को ले जाया गया था, एक पिस्टल, राइफल, 16 जिंदा कारतूस और खून सने कपड़े बरामद कर लिए थे.

रिमांड समाप्त होने पर 29 मार्च को जसमीत कौर और प्रीत महेंद्र सिंह को पुन: अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जिला जेल भेज दिया गया. जसमीत से प्यार करते समय प्रीत महेंद्र ने जो कहा था कि वह अंतिम सांस तक अपने प्यार को निभाएगा, सचमुच पूरा किया था.

चाची का इश्किया भतीजा – भाग 2

कुछ देर तक दोनों खामोश बैठे एकदूसरे को देखते रहे. जब खामोशी घुटन का रूप लेने लगी तो प्रीत महेंद्र ने कहा, ‘‘मैं ने तो सोचा था कि चाचा घर पर ही होंगे, ऐसे में कोई बात नहीं हो पाएगी.’’

‘‘वह तो आज शंभू बौर्डर गए हैं. कोयले की गाड़ी आने वाली है. अब तो वह देर रात को ही आएंगे.’’ कुछ सोचते हुए जसमीत ने कहा, ‘‘तुम्हें उन से कोई बात करनी थी क्या?’’

प्रीत ने जब सुना कि चाचा रात से पहले नहीं आएंगे तो उस के दिल में चाची को ले उथलपुथल मचने लगी. उसे लगा कि आज उस के मन की मुराद पूरी हो सकती है. जसमीत की बात का जवाब देने के बजाय वह खयालों में डूब गया तो जसमीत ने फिर कहा, ‘‘तुम ने मेरी बात का जवाब नहीं दिया प्रीत?’’

‘‘जवाब क्या दूं. आप को तो मेरे मन की बात पता ही है.’’ प्रीत महेंद्र ने कहा.

‘‘बिना बताए मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम्हारे दिल में क्या है या तुम किस से कौन सी बात कहने आए हो?’’ जसमीत ने कहा.

जसमीत कम चालाक नहीं थी. वह प्रीत के मन की बात जानती थी, फिर भी उस के मुंह से उस के मन की बात कहलवाना चाहती थी. इसलिए गंभीरता का नाटक करते हुए बोली, ‘‘पहेलियां मत बुझाओ प्रीत, साफसाफ बताओ, क्या बात है?’’

‘‘बात बस इतनी सी है,’’ प्रीत आगे खिसक कर जसमीत का हाथ पकड़ते हुए बोला, ‘‘मुझे तुम से प्यार हो गया है.’’

प्रीत महेंद्र के ये शब्द सुन कर जसमीत की आत्मा को अजीब सी शांति मिली. उस के मुंह से ये शब्द कहलवाने के लिए उस का दिल कब से बेचैन था. इस के बावजूद वह बनावटी नाराजगी जताते हुए बोली, ‘‘अरे बदमाश, तुझे पता नहीं, मैं तेरी चाची हूं.’’

‘‘और मैं भतीजा,’’ प्रीत ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे पति का भतीजा हूं, फिर भी तुम मुझे देख कर उसी तरह मुसकराती हो जैसे कोई लड़की अपने प्रेमी को देख कर मुसकराती है.’’

जसमीत ने प्रीत महेंद्र का हाथ दबाते हुए कहा, ‘‘तुम तो बहुत होशियार हो भाई. मन की बात जानते थे, फिर भी अपने मन की बात कहने में इतनी देर कर दी. लेकिन एक बात और, तुम यह प्यार कहां तक निभाओगे?’’

‘‘जिंदगी की आखिरी सांस तक मैं यह प्यार निभाऊंगा.’’ प्रीत महेंद्र जसमीत का हाथ छोड़ कर अपने दोनों हाथ उस के कंधों पर रख कर बोला, ‘‘यह मत समझना कि मैं ने तुम्हारा शरीर पाने के लिए तुम से प्यार किया है. यह प्यार पूरी जिंदगी निभाने के लिए किया है और हर तरह से निभाऊंगा भी.’’

‘‘सोच लो प्रीत, मुझे धोखे में रख केवल मेरे शरीर से खेलना हो तो अभी साफसाफ बता दो. हम दोनों शादीशुदा ही नहीं, 2-2 बच्चों के मातापिता हैं.’’

‘‘तुम मुझ पर भरोसा करो चाची.’’

‘‘आज के बाद फिर कभी चाची मत कहना.’’ जसमीत ने हंसते हुए प्यार से प्रीत के गाल को थपथपाते हुए कहा. इस के बाद वह उस की बाहों में समा गई. इस तरह प्यार के इजहार के साथसाथ इकरार ही नहीं हो गया, बल्कि दोनों के तन भी एक हो गए.

पल भर में रिश्तों की परिभाषा बदल गई. मन के मिलन के साथ अगर तन का मिलन हो जाए तो मिलन की चाह और अधिक भड़क उठती है. मन हमेशा महबूब से मिलने के लिए बेचैन रहता है. और अगर घर में मिलने की सहूलियत हो तो बात सोने पर सुहागा जैसी हो जाती है.

प्रीत महेंद्र सुबह 10-11 बजे जसमीत के घर आ जाता था. क्योंकि उस समय बच्चे स्कूल गए होते थे, तो परमजीत सिंह डिपो. दोनों का मिलन निर्बाध गति से चलने लगा था. लेकिन नजर रखने वालों की भी कमी नहीं है. ऐसे लोग उड़ती चिडि़या को पर से पहचान लेते हैं.

सीधेसादे परमजीत को भले ही पत्नी और भतीजे की करतूतों का भान नहीं था, लेकिन गलीमोहल्ले में चाचीभतीजे के संबंधों को ले कर खूब चर्चा होने लगी थी. यही नहीं, उड़तेउड़ते यह खबर यूएसए में रह रही परमजीत की बहनों तक तक पहुंच गई थी. उन्होंने पटियाला आ कर जसमीत और प्रीत महेंद्र को समझाया भी, लेकिन गले तक पाप के दलदल में डूबे जसमीत और प्रीत ने किसी की नहीं सुनी.

परमजीत की बहनों ने अपने चचेरे भाई यानी प्रीत महेंद्र के बाप हरदर्शन सिंह से मिल कर उस की शिकायत की कि वह अपने बेटे को समझाएं. लेकिन समझाने की कौन कहे, हरदर्शन ने ढिठाई से कहा, ‘‘तुम लोग अपनी भाभी को ही क्यों नहीं समझातीं कि वह इधरउधर मुंह न मारे.’’

परमजीत की बहनों ने किसी भी तरह पाप के इस खेल को बंद कराने के लिए किसकिस के हाथ नहीं जोड़े. लेकिन कहीं से कुछ नहीं हुआ. इतना सब करने के बावजूद उन्होंने अपने भाई को यह पता नहीं चलने दिया कि भाभी क्या कर रही है. क्योंकि उन्हें पता था कि भाभी की बेवफाई का पता भाई को चल गया तो वह आत्महत्या कर लेगा.

बहरहाल, प्रीत महेंद्र सिंह और जसमीत कौर का यह घिनौना खेल बेरोकटोक चलता रहा. परमजीत सिंह सुबह नाश्ता कर के घर से निकल जाते तो देर रात को ही लौटते थे. इस बीच घर में क्या होता है. उन्हें पता नहीं होता था.

22 मार्च, 2014 को शाम को करीब 5 बजे परमजीत सिंह जसमीत कौर को यह कह कर अपने स्कूटर से घर से निकले कि वह किसी पार्टी के पास जा रहे हैं, डेढ़-2 घंटे में लौट आएंगे. लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो जसमीत कौर को चिंता हुई. वह अपने दोनों बेटों गुरतीरथ, जसदीप और कुछ पड़ोसियों को ले कर परमजीत की तलाश में निकल पड़ी. लेकिन रात भर इधरउधर भटकने के बाद भी परमजीत का कुछ पता नहीं चला.

रात 10 बजे के आसपास परमजीत ने फोन कर के जसमीत को बताया था कि वह अपने किसी दोस्त के घर बैठा है. इस के बाद न उस का कोई फोन आया था और न ही उस के बारे में कुछ पता चला था, क्योंकि उस का फोन बंद हो गया था.

अगले दिन सुबह यानी 23 मार्च को 8 बजे प्रीत महेंद्र ने फोन द्वारा जसमीत को सूचना दी कि सीआईए रोड के सनौली अड्डे पर चाचा की लाश पड़ी है. इसी सूचना पर जसमीत दोनों बेटों और कुछ पड़ोसियों को साथ ले कर सनौली अड्डे पर जा पहुंची थी. वहां पड़ी लाश परमजीत की ही थी. किसी ने गोलियां मार कर उस की हत्या कर दी थी. जसमीत पति की लाश देख कर रोने लगी थी.

दरअसल, प्रीत महेंद्र किसी काम से सनौली अड्डे की ओर जा रहा था तो रास्ते में भीड़ देख कर रुक गया. जब उसे पता चला कि यहां कोई लाश पड़ी है तो उत्सुकतावश वह भी उसे देखने चला गया. वहां जाने पर पता चला कि वह तो उस के चाचा परमजीत की लाश है. उसे पता था कि चाचा कल शाम से लापता हैं. लेकिन इस तरह उन की लाश मिलेगी, यह उम्मीद उसे नहीं थी. उस ने तुरंत फोन द्वारा इस बात की जानकारी चाची को दे दी थी.

जसमीत तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी. वह पुलिस को सूचना देने कोतवाली जा रही थी कि रात की गश्त से लौट रहे कोतवाली प्रभारी इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा खलिया चौक पर ही मिल गए. जसमीत ने जब उन्हें पति की हत्या के बारे में बताया तो वह कोतवाली जाने के बजाय घटनास्थल की ओर चल पड़े.

परमजीत सिंह की लाश सड़क के किनारे पड़ी थी. लाश मिलने की सूचना इंसपेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा ने डीएसपी (सिटी) केसर सिंह को दी तो थोड़ी देर में क्राइम टीम के साथ वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए. लाश के निरीक्षण में उन्होंने देखा कि मृतक परमजीत सिंह को 4 गोलियां मारी गई थीं, 2 सीने में, एक पेट में दांईं ओर किडनी के पास और एक बाईं ओर पेट में. इन चारों गोलियों के खोखे भी घटनास्थल से बरामद हो गए थे.

आशिक पति ने ली जान

चाची का इश्किया भतीजा – भाग 1

सन 2003-04 में केंद्र और राज्य सरकारों के आपसी मतभेदों के कारण कोयले के दाम आसमान छूने लगे थे. उन दिनों कोयला  सामान्य मूल्य से दोगुने से भी अधिक दाम में बिक रहा था. उस स्थिति में सरदार परमजीत सिंह को कोयला खरीदना मुश्किल हो  गया था. पटियाला के अरनाबरना चौक पर उन का कोल डिपो था. उन का यह काफी पुराना व्यवसाय था. लेकिन कोयले की आसमान छूती कीमतों से उन के इस व्यवसाय को गहरा झटका लगा था.

कोयले के दाम तो बढ़ ही गए थे, इस के साथ एक समस्या यह भी थी कि कोयले का सौदा भी 4-6 गाडि़यों से कम का नहीं हो रहा था. धंधा करने वालों को धंधा करना ही था, इसलिए कोयला महंगा हो या सस्ता, कोयला तो मंगाना ही था. जिस भाव में माल आएगा, उसी भाव में बिकेगा भी.

कुछ अपने पास से तो कुछ ब्याज पर उधार ले कर जैसेतैसे परमजीत सिंह उर्फ सिंपल ने 6 गाड़ी कोयला मंगा लिया. संयोग देखो, परमजीत का माल आते ही केंद्र सरकार ने कोयला कंपनियों को अपने नियंत्रण में ले लिया, जिस से तुरंत कोयले की आसमान छूती कीमतें घट कर सामान्य हो गईं.

परमजीत सिंह का तो दीवाला निकल गया. महंगे भाव पर खरीदा गया कोयला उन्हें मिट्टी के भाव बेचना पड़ा. जिस की वजह से उन्हें मोटा घाटा हुआ. इस घाटे से उन्हें गहरा सदमा लगा और वह बीमार रहने लगे. घाटा हो या मुनाफा, परमजीत ने जिस के पैसे लिए थे, उस के पैसे तो देने ही थे.

इस तरह परमजीत सिंह की हालत काफी खराब हो गई. मिलनेजुलने वाले, यारदोस्त, नातेरिश्तेदार आते और सांत्वना दे कर चले जाते. कोई मदद की बात न करता. उस समय उन की इस परेशानी में उन का भतीजा प्रीत महेंद्र सिंह काम आया. उस ने चाचा की मदद ही नहीं की, हर तरह से साथ दिया. बीमारी का इलाज तो कराया ही, व्यवसाय को फिर से जमाने के लिए मोटी रकम भी दी.

जब तक सब ठीक नहीं हो गया, प्रीत महेंद्र दोनों समय परमजीत सिंह के घर आताजाता रहा. दवा आदि की ही नहीं, घर की जरूरत की अन्य चीजों का भी उस ने खयाल रखा. इसी का नतीजा था कि परमजीत सिंह ने जल्दी स्वस्थ हो कर अपना व्यवसाय फिर से संभाल लिया. परमजीत के ठीक होने के बाद भी प्रीत महेंद्र का उन के घर आनेजाने का सिलसिला उसी तरह जारी रहा.

अब इस की वजह चाचा की बीमारी नहीं, खूबसूरत चाची जसमीत कौर उर्फ गुडि़या थी. दरअसल जब से प्रीत महेंद्र ने चाची जसमीत कौर को देखा था, तभी से उस के मन में एक अजीब सी उथलपुथल मची हुई थी. चाचा से शादी के समय ही वह चाची की सुंदरता पर मर मिटा था.

इस में उस का दोष भी नहीं था. जसमीत थी ही इतनी खूबसूरत. कश्मीर के सेब की तरह गोल और गुलाबी रंग का उस का चेहरा ताजे खिले गुलाब की तरह दमकता था. उस का शरीर भी सांचे में ढला बहुत ही आकर्षक था. 2 बच्चों की मां होने के बाद भी उस की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई थी.

प्रीत महेंद्र ने चाचा के साथ जो किया था, वह छोटीमोटी बात नहीं थी. इसलिए परमजीत सिंह उस का बहुत एहसान मानते थे. चाची जसमीत भी उस की बहुत इज्जत करती थी. चाचीभतीजे में पटती भी खूब थी. इस की वजह यह थी कि भतीजा ही नहीं, चाची भी अभी जवान थी. जबकि परमजीत अधेड़ हो चुका था. चाचीभतीजे ने क्या गुल खिलाया, यह जानने से पहले आइए थोड़ा इन के घरपरिवार के बारे में जान लेते हैं.

सरदार सुरेंद्र सिंह पटियाला के ही रहने वाले थे. उन का कोयले का छोटामोटा व्यवसाय था. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे परमजीत सिंह, हरमीत सिंह और 2 बेटियां थीं. हरमीत की शादी के पहले ही मौत हो गई थी. दोनों बेटियों की शादी कर दी तो वे अपनेअपने पतियों के साथ यूएसए चली गई थीं.

सुरेंद्र सिंह ने परमजीत सिंह की शादी सन 1995 में जसमीत कौर के साथ की थी. जसमीत कौर छोटी थी, तभी उस के पिता की मौत हो गई थी. जसमीत की 2 बहनें और थीं, भाई कोई नहीं था. विधवा मां ने किसी तरह तीनों बेटियों को पालापोसा. शादी लायक होने पर दोनों बड़ी बेटियों की शादी उन्होंने लखनऊ में कर दी थी. जसमीत की शादी परमजीत से कर के वह बेटियों के पास रहने लखनऊ चली गईं थीं.

जिस समय जसमीत कौर की शादी परमजीत सिंह से हुई थी, वह मात्र 16 साल की थी, जबकि परमजीत उस से 20 साल बड़ा यानी 36 साल का था. समय के साथ वह 2 बच्चों की मां बनी. लेकिन वह जवान हुई तो उस का पति बुढ़ापे की ओर बढ़ चला. जसमीत से हुए उस के दोनों बेटों के नाम थे गुरतीरथ और जसदीप.

शादी और बच्चे होने से परमजीत की जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं. उस के खर्च के लिए पिता सुरेंद्र सिंह ने एक ईंट भट्टा खोलवा दिया था. लेकिन उस का वह भट्ठा चला नहीं. इस के बाद उस ने अपना कोयले का व्यवसाय संभाल लिया. उसी बीच सरदार सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई तो घरपरिवार से ले कर कारोबार तक की जिम्मेदारी उसी पर आ गई.

सब कुछ लगभग ठीकठाक ही चल रहा था. लेकिन 2004 में हुए जबरदस्त घाटे ने परमजीत की कमर तोड़ दी थी. संयोग से मदद के लिए भतीजा प्रीत महेंद्र आगे आ गया था. इसी मदद के बहाने प्रीत महेंद्र का चाचा के घर आनाजाना हुआ तो उसे चाची से दिल लगाने का मौका मिल गया. परमजीत सुबह ही डिपो पर चले जाते थे.  उस के बाद भतीजा प्रीत महेंद्र उन के घर पहुंच जाता था. परमजीत ने पत्नी से कह रखा था कि वह प्रीत महेंद्र का हर तरह से खयाल रखे, क्योंकि उस ने उन्हें बहुत बड़े संकट से उबारा था.

एक दिन दोपहर को प्रीत महेंद्र चाचा के घर पहुंचा तो घर में जसमीत अकेली थी. उस ने डोरबेल बजाई तो जसमीत कौर ने दरवाजा खोला. एकदूसरे को देख कर दोनों मुसकराए. जसमीत बगल हट कर बोली, ‘‘आओ, अंदर आओ.’’

अंदर आ कर प्रीत महेंद्र सोफे पर बैठ गया. दरवाजा बंद कर के जसमीत कौर भी आ कर उस के बगल बैठ गई. जसमीत और प्रीत महेंद्र भले ही चाचीभतीजे थे, लेकिन दोनों हमउम्र थे. इसलिए कभीकभार हलकाफुलका मजाक भी कर लेते थे. लेकिन जब से उस की नीयत में खोट आई थी तब से वह खामोश रहने लगा था. ऐसा ही कुछ हाल जसमीत का भी था. शायद दोनों को ही इस बात का इंतजार था कि पहल कौन करे.

प्यार में जब पति ने अड़ाई टांग

प्यार, पैसा, धोखा और मौत

रीवा जिले में मनगांव थाने की पुलिस ने एक युवक की पेड़ से लटकी लाश को फंदे से नीचे उतार लिया था. उस के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उस के पास से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला. आधार कार्ड से उस की पहचान कैलाश यादव के रूप में हुई. वह खुरहा, रघुराजगढ़ गांव का रहने वाला था. टीआई जे.पी. पटेल ने युवक के घर वालों को खबर दे कर मौके पर बुलाया. करीब घंटे भर बाद उस के घर वाले आए. उन में उस की पत्नी भी थी.

पति की लाश देखते ही पिंकू यादव रोते हुए अचानक चिल्लाने लगी, ‘‘हाय! आखिर मार डाला हरामजादी मालती ने. पहले रेप में फंसाया और अब मरवा दिया कुतिया कमीनी ने मेरे पति को. कोई पकड़ लाओ उस हरामजादी को, ऐसे ही पेड़ से लटका दूंगी.’’ कहतेकहते वह अर्धमूर्छित हो गई. उस की हालत विक्षिप्तों जैसी हो गई थी.

प्रेमिका पर लगाया आरोप

मौके पर मौजूद एक सिपाही ने उस के चेहरे पर पानी का छींटे मारे. कुछ सेकेंड बाद उस की आंखें खुलीं, तब पीने के लिए पानी की बोतल उस के सामने कर दिया. वह 2 घूंट पानी पी कर फिर पहले की तरह मालती नाम ले ले कर गालियां देने लगी. पति की मौत का जिम्मेदार वह उसे ठहरा रही थी. गुस्से में आ कर वह लाश के चारों ओर घूमने लगी. हाथ में कभी पास पड़ा डंडा तो कभी ईंटपत्थर उठा लेती. तब तक वहां कुछ और लागों की भीड़ जमा हो गई थी.

भीड़ को देख कर वह और भी विक्षिप्त हो गई थी. कभी रोने लगती तो कभी गुस्से में बड़बड़ाने लगती. उस की इस हालत को देख कर पुलिसकर्मियों के सामने मुश्किलें आ रही थीं कि कैसे मृत युवक के संबंध में जरूरी जानकारियां जुटाए?

पत्नी के साथसाथ उस के सभी घर वालों ने एक सुर में कैलाश यादव की हत्या का आरोप लगाया, जबकि वह जबलपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे 30 के किनारे सुबह साढ़े 6 बजे फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था. हैंगिंग डैडबौडी देखने से तो यही लग रहा था कि उस ने सुसाइड की है1

mritak-kailash

इस घटना के अगले दिन 21 फरवरी को उस की कोर्ट में पेशी होनी थी. उस पर बलात्कार का आरोप लगा हुआ था, जो उसी के मोहल्ले की रहने वाली मालती नाम की युवती द्वारा लगाया गया था. कैलाश की पत्नी पिंकू यादव द्वारा बारबार चीख कर कहना कि उस के पति को मालती ने ही मरवाया है, एक संदेह पैदा करने जैसा था. पत्नी ने यह भी आरोप लगाते हुए सवाल किया कि जबलपुर के होटल में काम करने वाले कैलाश को कोर्ट में पेशी के लिए 21 फरवरी, 2023 को जबलपुर से रीवा आना था तो वह एक दिन पहले कैसे आ गया?

इस सवाल पर उपस्थित भीड़ भी बौखला गई और कुछ लोगों ने परिजनों के साथ मिल कर कैलाश की लाश को हाईवे पर रख कर वाहनों की जाम लगा दिया. इस सूचना को पा कर रीवा के एसपी नवनीत भसीन के आदेश पर पुलिस के दूसरे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने भीड़ को हटाया और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

kailash-parijan

रूपजाल में फंसाया मालती ने

जांच अधिकारी जे.पी. पटेल कैलाश की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने ले आए. उस से मालती के बारे में पूछताछ की गई, जिस पर वह कैलाश को मरवाने का आरोप लगा रही थी. पत्नी ने दोटूक जवाब दिया कि मालती ने पहले कैलाश को अपने रूपजाल में फंसाया, फिर उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी. समझौते के लिए 15 लाख रुपए मांगने लगी. पैसा नहीं देने के चलते उस ने बलात्कार के केस में उसे फंसा ही दिया.

कैलाश की पत्नी के बयान से पुलिस को इतना तो पता चल ही गया था कि मृतक एक अय्याश किस्म का युवक रहा होगा. इस कारण ही वह मालती के जाल में फंस गया होगा. मालती की इस में कितनी और कैसी भूमिका थी, इस की जांचपड़ताल के लिए रीवा पुलिस ने रीवा के तरहटी मोहल्ले की रहने वाली मालती को हिरासत में ले लिया. साथ ही पुलिस कैलाश के अपराधों के बारे में जानकारी लेने के अलावा उस के मालती के संबंध के बारे में पता लगाने में जुट गई.

इस के लिए दोनों के मोबाइल फोन नंबरों की डिटेल्स निकलवाई गई. उस से पता चला कि कैलाश के जेल से बाहर आने के बाद उसे हमेशा मालती ही फोन करती रही. यहां तक कि जिस रोज कैलाश साईं मंदिर के पास फांसी पर लटका मिला था, उस रोज कुछ समय पहले मालती ने ही उसे फोन किया था. इस का पता कैलाश के मोबाइल में आई आखिरी काल के नंबर से भी चल गया था.

यही नहीं, 19 फरवरी, 2023 को भी मालती ने कैलाश को फोन किया था. उस वक्त दोनों के फोन की लोकेशन रीवा रेलवे स्टेशन की पाई गई. पुलिस के सामने बड़ा सवाल था कि मालती ने जिस कैलाश को बलात्कार के आरोप में जेल भिजवाया था, उसे बारबार क्यों फोन कर रही थी? उस ने 19 फरवरी को क्यों फोन किया होगा? आखिर मालती चाहती क्या थी?

kailash-case-officer

जांच अधिकारी ने हिरासत में मालती के साथ पूछताछ में सख्ती बरती. महिला पुलिस ने उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हुए उल्टा केस बनाने और कड़ी जेल भेजने की धमकी दी. जेल में महिला कैदियों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार और शोषण की तमाम बातें उसे बताईं. मालती पुलिस की सख्ती के आगे ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई. सब से पहले तो उस ने स्वीकार कर लिया कि उस के कैलाश के साथ अवैध संबंध थे. कई बार वह जबलपुर से रीवा आ कर उस के घर पर ही ठहरता था. रातें रंगीन करता था. यहां तक कि अपनी पत्नी और बच्चों से मिले बिना वापस जबलपुर लौट जाता था. इस के बदले में कैलाश उसे पैसे देता था. अपनी आमदनी का बड़ा हिस्सा उस के साथ मौजमस्ती पर खर्च कर देता था.

ब्लैकमेलिंग पर उतर आई प्रेमिका

मालती ने यह भी स्वीकार किया कि उस ने कैलाश के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है. उसे वापस लेने के लिए उस से 15 लाख रुपए मांगे थे. इतनी बड़ी रकम देने से कैलाश ने इनकार कर दिया था. फिर मालती ने 5 लाख रुपए मांगे थे. 21 फरवरी को इसी केस में उस की कोर्ट में पेशी थी. इसी सिलसिले में मालती उसे 19 फरवरी को रीवा स्टेशन से सीधे अपने घर ले गई थी और उस पर दया करते हुए 5 लाख के बजाय 3 लाख रुपए की मांग रख दी थी. कैलाश ने यह रकम भी देने में अपनी मजबूरी बताई.

यहां तक कि मालती भी उस की मजबूरी पर थोड़ा और नरम हो गई. मालती ने पुलिस को बताया कि आखिर मांग उस ने डेढ़ लाख रुपए की रखी और कोर्ट में इस रकम पर समझौता कर अपना केस वापस लेने का वादा किया था. उस वक्त कैलाश कुछ कहे बगैर मालती के यहां से चला गया. वह कहां गया, इस बारे में वह पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे पाई.

aropi-malti (1)

मालती के इस बयान पर टीआई जे.पी. पटेल ने यह निष्कर्ष निकाला कि कैलाश को मालती ने ब्लैकमेल किया है. पैसे के फायदे के लिए उस से संबंध कायम किए और उस के बदले में उस से पैसे वसूले और अब मोटी रकम वसूलने के चक्कर में लगी हुई थी. शायद इसी मानसिक उत्पीडऩ के चलते उस ने आत्महत्या कर ली होगी. इस आधार पर पुलिस ने उस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया. मालती और कैलाश यादव के अवैध संबंध और मौत की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार निकली—

अस्पताल में हुई थी मुलाकात

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगंवा थाना सीमा से बसे खुरहा रघुराजगढ़ गांव के रहने वाले कैलाश यादव के परिवार में कुल 5 लोग थे, पत्नी, 2 बच्चों के अलावा उस की बूढ़ी मां. वह परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अकेला सदस्य था. अपने परिवार को मां के पास छोड़ कर जबलपुर के एक होटल में नौकरी करता था.

बात 2 साल पहले कोरोना काल के ठीक पहले ही है. अपने बीमार भतीजे को देखने के लिए वह रीवां के संजय गांधी अस्पताल गया था. उसी दौरान कैलाश की चचेरी बहन के पति के साथ मालती भी अस्पताल में आई हुई थी. कैलाश ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन मालती की तिरछी नजर कैलाश पर जा टिकी थी. उसे कैलाश का बांका शरीर बेहद आकर्षक लगा था. वह उस से मिलने और बात करने को वह व्याकुल हो गई थी. लेकिन अस्पताल का माहौल था, इसलिए उस से बात नहीं कर पाई, लेकिन किसी तरह से उस ने कैलाश का फोन नंबर हासिल कर लिया था.

मालती का अपने पति से तलाक हो चुका था. वह उसी मोहल्ले में अकेली रहती थी, जहां कैलाश का परिवार रहता था. उस के बच्चे भी नहीं थे. रातें करवटें बदलती बीतती थीं. यौन संबंध के लिए तड़पती रहती थी. मर्द की चाहत में कई बार बेचैन हो जाती थी. जब से उस ने कैलाश को देखा था, तब से उस की बेचैनी और बढ़ गई थी. वह उस के ख्यालों में बारबार आ रहा था. वह उस से मिलने को बेचैन हो गई थी. लेकिन कैसे? उसे इतना पता था कि वह जबलपुर जा चुका है.

एक रात उस की याद में करवटें बदलता हुआ मोबाइल पर वीडियो देखने के लिए स्क्रीन स्क्राल कर रही थी. इसी दौरान मोबाइल में कैलाश का सेव नंबर दिख गया. उस ने तुरंत काल कर दिया. यह भी नहीं देखा कि रात के डेढ़ बज रहे हैं.

कैलाश को इस तरह फांसा मालती ने

उधर आधी रात को अनजाना नंबर देख कर कैलाश भौचक रह गया. उस ने काल रिसीव किए बगैर काट दी. कुछ समय बाद फिर वही नंबर स्क्रीन पर आया. उस ने दोबारा कट कर दिया और बाथरूम के लिए चला गया. बाथरूम से लौटने पर उस ने वाट्सऐप पर मैसेज आया देखा. एक लाइन में लिखा था, ‘‘मैं तुम्हारे मोहल्ले की हूं.’’

मैसेज को क्लिक करते ही उसी नंबर से काल आ गई. इस बार कैलाश ने काल रिसीव कर ली. हैलो बोलते ही जवाब सुनने को मिला, ‘‘रांग नंबर मत बोलना…गुस्सा मत होना. मैं तुम्हारे मोहल्ले की मालती बोल रही हूं. जब से तुम्हें देखा है तभी से तुम से जरूरी बात करना चाहती थी, लेकिन तुम जबलपुर चले गए.’’

“मुझे कब देखा?’’ कैलाश ने जिज्ञासा से पूछा.

“अस्पताल में और कहां? तुम्हारी बहन के साथ गई थी, जब तुम अपने भतीजे को देखने आए थे.’’ उधर से मालती मधुरता के साथ बोली. उस की आवाज में गजब की लोच थी, एक आकर्षण था और आमंत्रण भी. कैलाश को फोन पर अपना नाम और परिचय बताने के साथसाथ प्यार करने का जाल भी फेंक दिया. उस ने रीवा आने पर मिलने की इच्छा जताई. उ

स दिन मालती कैलाश से इधरउधर की बातें करती रही और अपनी बातों से मधुरता और अपनत्व का एहसास करवाती रही. कैलाश को भी धीरेधीरे उस से बातें करते हुए अच्छा लगने लगा थी. बातें करतेकरते उस ने महसूस किया कि उस की पत्नी कभी भी इतने प्यार से बात नहीं करती है. जब भी सामने आती है या पास बैठती है, हमेशा पैसे मांगती है. घर की समस्या बताती रहती है.

मालती और कैलाश के बीच फोन पर एक बार बातचीत का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह नियमित बन गया. उन के बीच लंबी बातें होने लगीं. इस बीच मालती अश्लील बातें भी करने लगती थी, जिस से उस की सैक्स भावना उभर जाती थी और वह कामुकता से भर जाता था.

एक दिन मालती ने अपनी मीठीमीठी बातों से कैलाश को इस कदर प्रभावित कर दिया कि वह अगले रोज ही जबलपुर से रीवा चला आया. अपने घर जाने के बजाए वह मालती के घर चला गया. वहीं रात गुजारी. मालती ने भी उस के आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी. बढिय़ा मनपसंद खाना और शराब के साथ शबाब पा कर कैलाश धन्य हो गया. हफ्ते भर बाद उसे तब होश आया, जब उस की छुट्ïटी खत्म हो चुकी है. जब साथ काम करने वाले ने फोन कर उसे जल्द आने के लिए कहा.

रातें रंगीन होने लगीं कैलाश की

इस तरह से कैलाश मालती का दीवाना बन गया था. उस की आंखों में वासना और प्यार की झलक को देख कर मालती अच्छी तरह समझ गई थी कि वह उस की गिरफ्त में आ चुका है. वह जैसे चाहेगी उसे अपना बना कर रखेगी. हुआ भी ऐसा ही. कैलाश मालती के साथ यौन सुख से जितना संतुष्ट था, उतना ही उसे पाने के लिए बेचैन भी रहने लगा था. बदले में उस पर पैसे खर्च करने में कोई कमी नहीं रहने देना चाहता था. उस की आमदनी बहुत अच्छी नहीं थी, फिर भी जो कमाता था, उस का बड़ा हिस्सा मालती पर लुटा देता था.

यह सिलसिला अपनी गति से चल रहा था. मालती ने मौका देख कर उस से एकमुश्त 15 लाख रुपए की मांग कर दी. इतनी बड़ी राशि सुनते ही कैलाश चकरा गया. उस ने किसी तरह से कहा इतना पैसा तो उस के पास नहीं है. यह बात जुलाई 2022 की है.

मालती को न सुनने की आदत नहीं थी. वह शुरू से ही अपने मन की करती आई थी. कैलाश की न से नाराज हो गई. उस ने दोटूक कह दिया कि चाहे जैसे भी हो, उसे 15 लाख रुपए चाहिए. मजाक में कैलाश ने बोल दिया कि यदि नहीं दिया तो क्या होगा? इस पर बिफरती हुई मालती ने उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली. मुकदमे की बात सुन कर कैलाश समझ नहीं पाया कि वह किस तरह मुकदमा करेगी, उस ने जो कुछ किया उस में उस की भी सहमति थी. उस ने मालती की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि मालती पैसे के मामले में जिद ठान चुकी थी.

मालती 22 अगस्त, 2022 को सीधे रीवा कोतवाली गई. उस ने कैलाश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया. यह मामला दर्ज होते ही उस की गिरफ्तारी हो गई. वह 70 दिनों बाद जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया. जेल से छूटने के बाद अपने काम पर जबलपुर चला गया. इस की जानकारी मालती को लगी, तब वह उस से फोन पर ही पैसा मांगने लगी. मना करने पर धमकियां देने लगी.

प्रेमिका को जाना ही पड़ा जेल

इस बीच उस की रीवा के कोर्ट में पेशी होती रही. वह 10 जनवरी, 2023 को भी पेशी के लिए रीवा आया. उस रोज भी मालती ने कहा कि वह पैसे लिए बगैर उस का पीछा नहीं छोड़ेगी. जबकि वह कैलाश की चचेरी बहन की जानने वाली थी. कैलाश की पत्नी ने अपनी ननद से समझौता करवाने की बात की. समझौता भी हुआ, लेकिन मालती 5 लाख रुपए लेने पर अड़ गई.

police-kailashcase

दूसरी पेशी 24 जनवरी को होने वाली थी. उस रोज मालती 5 की जगह 3 लाख रुपए ले कर समझौता करने पर राजी हो गई थी. कैलाश ये पैसे देने में भी असमर्थ था. अगली पेशी 21 फरवरी को तय हुई थी. उस सिलसिले में ही कैलाश 19 फरवरी की रात को रीवा आ गया था. उसे मालती ने रेलवे स्टेशन पर ही अपनी गिरफ्त में ले लिया था और धमकी दी थी कि अगर उस ने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जेल में सड़वा देगी. यह बात कैलाश को चुभ गई और उस ने पेड़ पर फंदा बना कर आत्महत्या कर ली.

प्यार और आत्महत्या की पूरी कहानी सामने आने के बाद कैलाश की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस ने सही माना. मालती को अत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नई नवेली दीपा ने सौतेले बेटे संग रची साजिश – भाग 3

दीपा को पता चल गया था कि बच्चे जयदेव सिंह से नफरत करते हैं, जबकि वह बच्चों पर अपना प्रेम लुटाती है. इस कारण ही वह उस के साथ भी गलत व्यवहार करता है. फिर भी उस ने बच्चों का खयाल रखने में कोई कमी नहीं आने दी. उन के लिए मनपसंद खाना बनाना, स्कूल को तैयार करना, उन के कपड़े धोना, घर की साफसफाई करना, उस की दिनचर्या में शामिल हो गया था. बच्चे भी दीपा से बहुत प्यार करने लगे थे.

दीपा के साथ दूसरी समस्या यह थी कि जयदेव उसे ले कर गलत धारणा रखता है. वह पत्नी पर शक करता था. वह उस पर बड़े बेटे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा चुका था. इस आरोप से दीपा और हरनाम सिंह दोनों दुखी हो गए थे. जयदेव उन की बातें सुनने को राजी नहीं था. इस कारण ही दीपा की पिटाई कर देता था. उस के दिमाग में शक का कीड़ा कुलबुलाता रहता था कि दीपा के उस के बड़े बेटे के साथ अवैध संबंध हैं.

शक होने पर लगवाए सीसीटीवी कैमरे

इस कारण ही जयदेव ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे और उन्हें अपने मोबाइल फोन से जोड़ लिया था. जब वह ड्यूटी पर होता था, तब वह बीचबीच में अपने घर की गतिविधियों पर एक नजर मार लेता था. इस की खबर दीपा के बड़े भाई नीशू सिंह को मिली, तब वह अपने बहनोई के प्रति काफी आगबबूला हो गया. उस के बाद ही उस ने बहन के बचाव के लिए कुछ करने कसम खाई.

बात इसी साल अप्रैल महीने के पहले सप्ताह की है. जयदेव अपनी कीमती जमीन बेचने की योजना बना रहा था, दीपा उस का विरोध कर रही थी. यहां तक कि बच्चे भी नहीं चाहते थे कि जमीन बिके. बच्चों को पता था कि वह सब खेती की जमीन थी. वहीं से साल भर का अनाज आता था. बाजार से चावल, गेहूं और दाल का एक दाना नहीं खरीदा जाता था. अगर जमीन बिक गई तो वह सब नहीं आएगा.

हरनाम सिंह को यह मालूम था कि उस का बाप जमीन बेच कर सारे पैसे शराब में उड़ा देगा. दीपा के भाई नीशू ने जयदेव को ऐसा करने से रोकने के लिए मिल कर एक योजना बनाई. इस में दीपा और दोनों बेटों हरनाम व हरमिंदर सिंह को भी शामिल कर लिया.

घटना से 14 दिन पहले घर के सभी लोग एकदम शांत हो कर रहने लगे. जयदेव को पता चल गया कि जब वह ड्यूटी पर होता था, तब कुछ समय के लिए कैमरे बंद रहते हैं. उसे बच्चों और दीपा ने एहसास करवा दिया कि वह नाहक ही अपने बेटे और पत्नी पर शक कर रहा है.

दीपा ने हरनाम से कहा कि क्यों न जयदेव को ही खत्म कर दिया जाए. आज नहीं तो कल यह जमीनजायदाद बेच डालेगा और वे गरीब हो जाएंगे. जयदेव के मरने के बाद उस के बदले में बेटे या दीपा को जयदेव की जगह कोई नौकरी मिल जाएगी. उस के मरने पर जो पैसा मिलेगा, वह बाकी बच्चों के भविष्य के लिए काम आएगा. छोटी बेटी जासमीन की शादी के लिए भी फिक्स्ड डिपाजिट करवा दिया जाएगा.

सौतेले बेटे के साथ की पति की हत्या

योजना के अनुसार 5 मई, 2023 की शाम 6 बजे कांठ तहसील से जयदेव सिंह रोजाना की भांति अपने घर शराब पी कर आया था. घर आते ही उस ने फिर शराब पी. दीपा को जल्द खाना लगाने के लिए बोला. दीपा ने खाना लगा दिया. खाना खा कर जयदेव सो गया, तब दीपा का भाई नीशू सिंह, हरनाम सिंह रात होने का इंतजार करने लगे.  नीशू सिंह अपने साथ एक देशी तमंचा भी ले कर आया था. हालांकि उस के कारतूस नहीं होने के कारण उस का इस्तेमाल नहीं हो सका था. चारों ने मिल कर एक मोटे डंडे का इंतजाम किया.

5 मई की रात लगभग डेढ़ बजे वे नीचे आ गए. नीशू के हाथ में डंडा था. जयदेव ग्राउंड फ्लोर पर गहरी नींद में सो रहा था. दीपा का इशारा मिलते ही नीशू सिंह ने जयदेव सिर पर डंडे से हमला कर दिया. जयदेव करवट लिए सो रहा था. डंडे के हमले से जयदेव का सिर फट गया, लेकिन वह मरा नहीं था. यह देख कर दीपा और छोटे बेटे ने जयदेव के पैर पकड़ लिए. दूसरी तरफ नीशू और हरनाम ने डंडे को गरदन पर रख कर पूरी ताकत से दबा दिया.

थोड़ी देर में ही जयदेव के प्राणपखेरू उड़ गए. पति की हत्या के बाद ही दीपा ने योजना के अनुसार बाहर आ कर शोर मचाना शुरू कर दिया था.

आरोपी दीपा कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने दीपा के साथ भाई नीशू, दोनों बेटों हरनाम सिंह व हरमिंदर सिंह से विस्तार से पूछताछ कर दीपा व उस के भाई नीशू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया. उन्हें 7 मई को मुरादाबाद की जिला कारागार भेज दिया गया. नाबालिग हरनाम व हरमिंदर को बाल सुरक्षा गृह भेज दिया गया.