पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 2

रमन पाल शक के दायरे में था. यह बात इंसपेक्टर एस.एन. सिंह भी अपने सीनियर अधिकारियों को बता चुके थे, अत: डीएसपी तनु उपाध्याय व एएसपी राजेश कुमार पांडेय ने रमन पाल को सामने बिठा कर सरिता की हत्या के बारे में पूछताछ की.

शुरू में लगभग 2 घंटे तक वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह करता रहा और बदमाशों द्वारा सरिता का अपहरण व हत्या की बात कहता रहा, लेकिन जब डीएसपी तनु उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया तो रमन पाल टूट गया. फिर सरिता की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया.

रमन पाल ने बताया कि उस ने सरिता की हत्या का षडयंत्र अपने 3 दोस्तों रंजीत उर्फ गुल्लू, अखिल पाल व सौरभ गौतम के साथ मिल कर रचा था. उन तीनों ने ही अपहरण का नाटक किया, फिर हम सब ने मिल कर सरिता को मार डाला. ये तीनों चौबेपुर कस्बा में पुराने शराब ठेका के पास रहते हैं.

हत्या की निकली हैरतअंगेज कहानी

रंजीत, अखिल व सौरभ को गिरफ्तार करने के लिए इंसपेक्टर एस.एन. सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बनाई गई. इस टीम ने शाम 5 बजे रंजीत, अखिल व सौरभ के घर दबिश दी, लेकिन तीनों अपने घर से फरार थे. इसी बीच किसी ने इंसपेक्टर एस.एन. सिंह को फोन पर सूचना दी कि रंजीत उर्फ गुल्लू अपने दोस्त अखिल पाल के साथ बेला विधूना रोड पर स्थित शिवली नहर पुल पर मौजूद हैं.

इस सूचना पर पुलिस टीम शिवली नहर पुल पर पहुंची और रंजीत व अखिल को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों को थाने लाया गया. थाने की हवालात में जब उन दोनों ने रमन पाल को देखा तो समझ गए कि अब उन के बचने का कोई रास्ता नहीं है. अत: उन दोनों ने भी हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. सौरभ फरार हो गया था.

एसएचओ एस.एन. सिंह ने सरिता की हत्या का खुलासा करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी एसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को दी तो उन्होंने तुरंत आननफानन में पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता आयोजित की और हत्या का खुलासा कर दिया.

चूंकि हत्यारोपियों ने अपहरण व हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया था, अत: एसएचओ एस.एन. सिंह ने मृतका के पिता कमलेश पाल की तरफ से भादंवि की धारा 364/302/120बी के तहत रमन पाल, रंजीत उर्फ गुल्लू, अखिल पाल तथा सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा इन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

इन से की गई पूछताछ में एक ऐसी नारी की कहानी सामने आई, जो पति को सब कुछ मानती रही और उस के जुल्म सहती रही. उस की इसी कमजोरी का फायदा उठा कर उस का पति हैवान बन गया और उस ने पत्नी को मौत की नींद सुला दिया.

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले का एक चर्चित कस्बा है- रूरा. यह उत्तर रेलवे का बड़ा स्टेशन भी है. व्यापारिक कस्बा होने के कारण यहां ज्यादातर एक्सप्रेस गाड़ियों का स्टापेज है. रूरा कस्बे से 3 किलोमीटर दूर एक गांव है- गहलों. कमलेश पाल इसी गांव का निवासी है. उस के परिवार में पत्नी विमला के अलावा 2 बेटियां तथा एक बेटा लाखन था. कमलेश पाल किसान था. किसानी से ही वह परिवार का भरणपोषण करता था. बड़ी बेटी के वह हाथ पीले कर चुका था. भाईबहनों में सरिता छोटी थी.

गरीब की दौलत उस की इज्जत होती है. कमलेश पाल भी गरीब था. सरिता उस की इज्जत थी. इस पर किसी की बुरी नजर पड़े, उस के पहले ही वह उस के हाथ पीले कर के निश्चिंत हो जाना चाहता था. अत: वह अपनी खूबसूरत और भोलीभाली बेटी के लिए सही लड़के की तलाश में जुट गया था. काफी दौड़भाग के बाद उस के कदम रमन पाल के घर जा कर रुके.

रमन के पिता रामपाल कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव पनऊपुरवा के रहने वाले थे. परिवार में पत्नी उमा पाल के अलावा 2 बेटे अमन व रमन थे. अमन का विवाह हो चुका था. वह गुड़गांव (हरियाणा) में किसी फैक्ट्री में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था.

रमन अविवाहित था. वह चौबेपुर कस्बा स्थित लोहिया स्टार लिंगर फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी था. कुछ उपजाऊ खेती की जमीन भी थी, जिस की रामपाल खुद देखभाल करता था. कुल मिला कर उस की आर्थिक स्थिति ठीकठाक थी.

रमन पाल सरिता के मुकाबले कम पढ़ालिखा था और उम्र में भी बड़ा था. लेकिन घर की माली हालत ठीक समझ कर व उसे काम पर लगा देख कर कमलेश पाल ने रमन को अपनी बेटी सरिता के लिए पसंद कर लिया था. फिर सामाजिक रीतिरिवाज से 17 फरवरी, 2018 को सरिता का विवाह रमन के साथ हो गया.

सरिता को किया जाने लगा प्रताड़ित

ससुराल आने के 2 दिन बाद तो सरिता को ऐसा नहीं लगा था कि वह कहीं नई जगह आ गई है. घर में आए मेहमानों के सामने सास का व्यवहार सरिता की उम्मीदों से अधिक अच्छा था, परंतु तीसरे ही दिन सुबहसुबह सास के तेवर बदले हुए थे. सास का वह रूप देख कर सरिता का मन आशंका से कांप उठा था.

डरतेडरते उस ने हिम्मत कर के सास से पूछा, “मुझ से कुछ गलती हो गई क्या मम्मी?’’

“गलती तुझ से नहीं मुझ से हुई है, जो तेरे कंगाल बाप की चिकनीचुपड़ी बातों में आ गई.’’

“ऐसा क्या किया है मेरे पापा ने, जो आप उन्हें मेरे सामने इस तरह बोल रही हैं.’’

“अच्छा, तो तेरा 2 दिन में ही इतना रुतबा हो गया कि मैं तेरे सामने तेरे दो कौड़ी के बाप को कुछ कहने की   हिम्मत न कर सकूं. तुझे सुनना ही है तो सुन अपने बाप की करतूत. उस ने मेरे बेटे का शादी में अपमान  किया है. हमारी हैसियत के मुताबिक उसे मोटरसाइकिल तो देनी ही चाहिए थी.

“शायद तुझे नहीं मालूम कि कई लोग मेरे घर के चक्कर काट रहे थे, जो लाखों रुपए का सामान देने का वादा कर रहे थे, लेकिन हमारी ही किस्मत फूटी थी, जो हम तेरे बाप की चिकनीचुपड़ी बातों में आ कर ठगे गए.’’ उमा तमक कर एक ही सांस में बोल गई.

यह सब सुन कर सरिता को ऐसा लगा, जैसे किसी ने उस के कानों में गर्म शीशा उड़ेल दिया हो. उसे सारा घर घूमता हुआ नजर आया. वह धम्म से वहीं जमीन पर बैठ गई. उस की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा. उस दिन सरिता को पहली बार अपनी सास का असली चेहरा दिखा था. उस के पिता ने उस की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार बहुत कुछ दिया था. जबकि शादी के पहले उस के सासससुर दहेज विरोधी थे और शादी के बाद कितना अंतर आ गया था उन के रवैए में. सरिता इसे अपने भाग्य का क्रूर मजाक ही समझ रही थी.

उधर उमा पाल बराबर बड़बड़ाए जा रही थी, “चल उठ, सुबहसुबह यह रोधो कर किसे नखरे दिखा रही है?’’

अपनी मां को चिल्लाते देख कर रमन पाल कमरे में आ गया था. उस ने उमा से पूछा था, “मम्मी, क्या हो गया, क्यों चिल्ला रही हो?’’

“क्या बताऊं बेटा, हमारे तो भाग्य ही फूट गए. मैं ने बहू से रसोई में काम करने को क्या कह दिया, इस ने तो मुझे ही बुराभला कह डाला.’’ उमा पाल भोली बन कर बेटे को बताने लगी थी.

उमा का इतना कहना था कि रमन पाल बिफर पड़ा. उस ने आव देखा न ताव घुटने में मुंह छिपा कर रो रही सरिता का चेहरा बाल पकड़ कर ऊपर उठाया और बोला, “2 कौड़ी की लड़की, तेरी इतनी हिम्मत कि इस घर में आते ही मेरी मां का अपमान करे. मैं तुझे तभी माफ करूंगा, जब तू मेरी मां के पैर पकड़ कर अपनी गलती की माफी मांगेगी.’’ इतना कहने के साथ ही रमन ने सरिता को अपनी मां के पैरों पर ढकेल दिया.

सरिता ने रोतेरोते सास से पूछा, “मम्मी, क्यों आप एक के बाद एक झूठ बोल कर मुझ से कलह कर रही हो. मैं ने कब आप से कुछ कहा. आप ही तो खुद मुझे व मेरे घर वालों को बुराभला कह रही थीं कि उन्होंने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दी. रसोई में काम करने की बात आप ने मुझ से कहां कही?’’

उमा कुटिल मुसकान लिए चुप रही. रमन ही गुस्से में बोला, “अगर मेरी मां ने तुझे यह सब कहा तो क्या गलत कहा. यदि तेरे बाप को मेरी हैसियत का खयाल होता तो शादी में मुझे बाइक जरूर देते.’’

सरिता तड़प कर बोली, “नहीं देंगे मेरे पिता मोटरसाइकिल. एक पैसा भी मैं उन से नही मांगूंगी. यदि मुझे तुम्हारे व तुम्हारे बेटे की ऐसी सोच का पता होता तो मैं भी शादी के लिए कभी हां न करती.’’

सरिता की इस बात को चुनौती मान कर रमन कमीनेपन पर उतर आया. उस ने सरिता पर लातघूंसों की बरसात शुरू कर दी. सरिता चुपचाप मार खाती रही. उस के सभी सुहाने सपने टूट गए थे. इस के बाद तो यह क्रम ही बन गया. सास झूठी शिकायत करती और रमन सरिता को बुरी तरह पीट देता था.

क्यों रमन अपने नई ब्याहता पत्नी पर इस कदर जुल्म करता था? क्या सरिता चुपचाप ये जुल्म सहती रहेगी? पढ़ें इस क्राइम स्टोरी के अगले अंक में.

सूटकेस में बंद हुआ लिवइन रिलेशन

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 5

अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच ने पवन को गिरफ्तार किया और उस फोटो को दिखा कर पूछा कि यह फोटो किस की है तो पवन ने राजपाल का नाम लिया. उस के बताए पते से राजपाल को भी उठा कर क्राइम ब्रांच के औफिस लाया गया.

थोड़ी सी सख्ती करते ही राजपाल ने बताया, “सर, यह सिम मेरे नाम से है, जो मैं ने राबिन को इस्तेमाल को दे दिया था. पवन मेरा दोस्त है, उस का कोई रोल इस सिम के मामले में नहीं है. उस का मैं ने आधार कार्ड इस्तेमाल किया था.”

“राबिन कहां रहता है?”

राजपाल ने राबिन का पता बता दिया. एक घंटे में राबिन को क्राइम ब्रांच की टीम पकड़ कर ले आई. उस से भी थोड़ी सख्ती से पूछताछ की गई तो उस ने बता दिया कि सारा खेल सुरेंद्र जीजा का है. उसी ने उसे अरविंद बना कर एक कालगर्ल के साथ भिन्नभिन्न होटलों में भेजा और मोनिका के डाक्यूमेंट वहां छोडऩे का प्लान बनाया ताकि होटल वाले मोनिका के परिवार वालों को यकीन दिला सके कि मोनिका जिंदा है.”

“मोनिका कहां है?”

“उस की मेरे जीजा ने गला घोंट कर 2 साल पहले हत्या कर दी थी.”

इस रहस्योद्घाटन पर इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ ने गहरी सांस ली. उन्होंने सुरेंद्र राणा को गिरफ्तार करने के लिए सितंबर, 2023 के आखिरी सप्ताह में ही टीम को अलीपुर भेजा. वह घर पर ही मिल गया. उसे हिरासत में ले कर क्राइम ब्रांच औफिस लाया गया तो उस के चेहरे पर पसीने की असंख्य बूंदे छलक आई थीं. सुरेंद्र राणा ने आसानी से अधिकारियों के समक्ष कुबूल कर लिया कि उसी ने मोनिका की गला दबा कर 8 सितंबर, 2021 के दिन हत्या कर दी थी.

“मोनिका की हत्या तुम ने क्यों की?” राजीव कक्कड़ ने पूछा.

“मैं उसे चाहने लगा था. मैं उसे पाना चाहता था, इसलिए झूठ बोल कर कि मैं कुंवारा हूं, मैं ने मोनिका को किसी तरह शादी के लिए राजी कर लिया था, लेकिन वह 8 सितंबर को मेरा घर देखने के इरादे से अलीपुर पहुंच गई. उसे गांव में घुसता देख मैं डर गया.

“मोनिका को मेरे बीवीबच्चों का पता चल जाता तो मेरी सारी प्लानिंग फेल हो जाती. मैं अपनी कार ले कर मोनिका के सामने गया और उसे जबरन कार में बिठा कर कहा, ‘मां शहर गई हैं. घर में ताला बंद है. आओ, थोड़ा घूम आते हैं, तब तक मां आ जाएंगी.’

“मैं मोनिका को बुराड़ी की ओर यमुना पुश्ता पर ले गया. एक सुनसान जगह कार रोक कर मैं ने मोनिका को नीचे उतारा और पानी की तरफ बढ़ते हुए मोनिका की गरदन दबोच ली. वह मर गई तो मैं ने वहीं पर गड्ढा खोद कर उस की लाश दबा दी थी. उस के ऊपर पत्थर डाल दिए.”

इंसपेक्टर कक्कड़ ने पूछा, “2 साल तक तपस्या को तुम बहकाते रहे कि मोनिका जीवित है. शादी कर के अपने पति के साथ खुश है. ऐसा तुम क्यों कर रहे थे?”

“सर, मैं तपस्या के दिल में यह बात बिठा देना चाहता था कि मोनिका जिंदा है और वह शरम के कारण सामने नहीं आ रही है. मैं ने अपने साले राबिन के साथ एक कालगर्ल को अलगअलग होटलों में भेज कर मोनिका की आईडी वहां छुड़वा कर तपस्या को यह जताना चाहा कि मोनिका जीवित है. और होटल वाले यह भी बताएं कि दोनों पतिपत्नी के रूप में उन के होटल में रुके थे.”

“सर, मैं ने मोनिका के फोन से उस की वायस रिकौर्ड को अपने फोन में ले ली थी. एक सौफ्टवेयर की मदद से मैं मोनिका के शब्दों को वाक्य में बनाता और तपस्या को मोनिका के फोन से फोन कर के वह वायस सुनाता ताकि तपस्या समझे मोनिका बोल रही है और जीवित है.”

“इस के पीछे तुम्हारा क्या मकसद था सुरेंद्र?”

“यही कि तपस्या अपनी बहन मोनिका को जीवित समझे और यह मान ले कि मोनिका शरम के कारण वापस नहीं आ रही है. तपस्या उसे भुला देती तो पुलिस भी मामले से पीछे हट जाती और मोनिका की हत्या का राज राज ही बना रह जाता.”

सुरेंद्र राणा ने जुर्म कुबूल कर लिया था. उसे कोर्ट में पेश कर के 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया. रिमांड अवधि में सुरेंद्र ने यमुना किनारे दबाया मोनिका का कंकाल में तब्दील हो चुका शव बरामद करवा दिया. शव को डीएनए टेस्ट के लिए उस की मां का ब्लड ले कर लैब में भेज दिया गया. फोरैंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि बरामद कंकाल मोनिका यादव का है भी या नहीं.

कंकाल मोनिका का हुआ तो वह परिजनों को अंतिम क्रियाकर्म के लिए सौंप दिया जाएगा. सुरेंद्र राणा, उस के साले राबिन और जयपाल को पुलिस ने जेल भेज दिया. मोनिका का फोन और बैग पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. तीनों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए पुलिस पुख्ता सबूत एकत्र करने में लगी हुई थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 4

दिन गुजरते गए, मोनिका सामने तो नहीं आई. ऋषिकेश, मसूरी आदि होटलों में मोनिका के द्वारा कोई न कोई डाक्यूमेंट छोडऩे की सूचना तपस्या को जरूर मिलती रही और तपस्या कभी अकेली, कभी सुरेंद्र के साथ उन होटलों में जा कर मोनिका के डाक्यूमेंट घर ले कर आती रही. इस से उसे यह विश्वास तो होने लगा कि मोनिका ठीक है और पति के साथ सैरसपाटा कर रही है. लेकिन तपस्या पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुई.

इतना ही नहीं, 2021 में ही एक दिन तपस्या को मोनिका का दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट भी मिला. इस के अलावा मोनिका के बैंक खाते से भी लेनदेन होते रहने के सबूत मिले.

2 साल ऐसे ही गुजर गए, लेकिन तपस्या इन सब से संतुष्ट नहीं थी, क्योंकि मोनिका सामने नहीं आ रही थी. उसे मामला गड़बड़ लग रहा था. आखिर एक दिन तपस्या दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मिलने पहुंच गई.

उस ने पुलिस कमिश्नर को बताया, “सर, मेरी बहन मोनिका यादव 2 साल से लापता है. वह पहले थाना मुखर्जी नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी. सन 2020 में उस ने यूपी पुलिस में सबइंसपेक्टर का एग्जाम पास कर लिया था, इसलिए उस ने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ दी और मुखर्जी नगर के पीजी में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. 8 सितंबर, 2021 के दिन वह अचानक लापता हो गई है. मैं ने पुलिस में रिपोर्ट की थी, लेकिन थोड़ी जांच के बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी है.”

“क्यों?” पुलिस कमिश्नर ने पूछा.

“सर, मोनिका किसी अरविंद नाम के युवक के साथ शादी कर के घूम रही है. उस के द्वारा उन होटलों जैसे ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी आदि जगहों में डाक्यूमेंट छोड़े जा रहे हैं. वह मैं वहां जा कर लाती रही हूं, लेकिन इन 2 सालों में मोनिका ने न हमें फोन किया है, न सामने आई है.

“इस से मुझे संदेह है कि मोनिका अब नहीं है. मुझे उस की चीजों से गुमराह किया जा रहा है. मेरे पिता ब्रह्मपाल यूपी पुलिस में एसआई के पद पर थे. एक अपराधी को बस में दबोचने गए थे, बदमाश ने गोली चला दी, जिस से वह शहीद हो गए थे. मोनिका ही घर संभाल रही थी, उसी पर घर की उम्मीदें टिकी हुई थीं सर. आप उस की तलाश करवाने की कृपा करें.”

“ठीक है. मैं मोनिका का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करवा देता हूं. तुम निश्चिंत रहो, क्राइम ब्रांच उसे जरूर ढूंढ निकालेगी.”

क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच के स्पैशल कमिश्नर रविंद्र यादव को फोन कर के मोनिका यादव का केस उन्हें सौंप कर संक्षिप्त में सारी बातें बता दीं. रविंद्र यादव ने यह केस रोहिणी क्राइम ब्रांच के हाथ सौंप दिया.

क्राइम ब्रांच ने 12 अप्रैल, 2023 को मोनिका की गुमशुदगी को अपहरण की धारा 365 आईपीसी में तरमीम कर दी. डीसीपी संजय भाटिया की देखरेख में जांच की जिम्मेदारी इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को सौंपी गई. उन्होंने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की.

वह तपस्या से मिले. तपस्या से इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को मालूम हुआ कि मोनिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को तपस्या ने सभी होटल जहां कहीं मोनिका ठहरी थी और उस के द्वारा डाक्यूमेंटस छोड़े गए थे, उन का नाम बता दिया.

तपस्या ने यह भी बताया कि मोनिका ने 2-3 बार उसे फोन किया था, लेकिन ज्यादा नहीं बोली. एक बार उस के कथित पति अरविंद ने फोन कर के बताया था कि मोनिका उस के साथ गुडग़ांव में है, उन्होंने शादी कर ली है.

इंसपेक्टर अपनी टीम के साथ तपस्या द्वारा बताए गए होटलों में गए. उन्होंने रिसैप्शन काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की उस दिन की फुटेज हासिल की. जिसजिस दिन मोनिका उन होटलों में रुकी थी, सभी जगह की फुटेज ले कर वह दिल्ली आ गए.

उन्होंने तपस्या को अपने औफिस में बुला कर ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी के होटलों के रिसैप्शन पर खड़े अरविंद और मोनिका की वह सीसीटीवी फुटेज दिखा कर तपस्या से कहा, “होटल वाले इन दोनों को अरविंद और मोनिका बता रहे हैं. इसे देख कर बताइए, यह आप की बहन मोनिका ही है?”

तपस्या ने देखा तो चौंक कर बोली, “सर, यह मोनिका नहीं है. मोनिका की तसवीर मेरे मोबाइल में है. आप देख लीजिए.”

बहन ने क्राइम ब्रांच को दिए सबूत

तपस्या ने मोबाइल निकाला तो इंसपेक्टर कक्कड़ मुसकरा कर बोले, “मेरे पास मोनिका की तसवीर है. मुझे पूरा शक था कि फुटेज में नजर आ रही युवती मोनिका नहीं है. फिर भी तसल्ली के लिए आप को बुलाया गया.”

“सर, मुझे शक है कि किसी ने मोनिका को कत्ल कर दिया है और 2 साल से उस की चीजें यहांवहां फेंक कर मुझे बेवकूफ बनाया है. आप साथ में खड़े इस युवक का पता लगाइए.”

“तपस्याजी, हमें भी अब शक है कि मोनिका की हत्या कर दी गई है.” इंसपेक्टर कक्कड़ गंभीर स्वर में बोले, “आप को अरविंद ने फोन किया. क्या वह नंबर आप की काल डिटेल में होगा.”

तपस्या ने वह नंबर इंसपेक्टर को दे दिया. कुछ सोच कर तपस्या ने कहा, “सर, सुरेंद्र राणा मुझ पर कई बार यह दबाब बनाने की कोशिश करवा रहा है कि मैं मोनिका को जीवित मान लूं और भूल जाऊं, क्योंकि वह अब शादी कर के अपनी जिंदगी जी रही है.”

“ओह!” इंसपेक्टर कक्कड़ ने होंठों को गोल सिकोड़ा, “वह इस मामले में रुचि क्यों ले रहा है?”

“दरअसल, मोनिका उस से प्यार करती थी. सुरेंद्र राणा उस से शादी करने वाला था.”

इसपेक्टर कक्कड़ मुसकराए, “सुरेंद्र राणा शादीशुदा और बालबच्चेदार है. वह पत्नी के साथ अलीपुर में रहता है.”

“ओह!” तपस्या चौंकी, “इतना बड़ा धोखा हमारे साथ…”

“मुझे अब इस नंबर को उपयोग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचना है, जो आप को फोन करता है. और हां, तब तक आप सुरेंद्र राणा से दूर रहेंगी. समझ रही हैं न?”

“जी हां.” तपस्या ने सिर हिलाया.

इंसपेक्टर कक्कड़ ने तपस्या को जाने को कहा और उस नंबर के उपभोक्ता का पता निकालने के लिए एक हवलदार को फोन सेवा प्रदाता कंपनी भेज दिया.

एक घंटे में ही हवलदार पूरी डिटेल्स निकाल कर ले आया. यह नंबर किसी पवन नाम के व्यक्ति के नाम पर था, लेकिन यहां एक गड़बड़ यह थी कि आधार कार्ड तो पवन का लगाया गया था, फोटो किसी और व्यक्ति की थी जो आधार से मेल नहीं खा रही थी.

पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 1

जब अखिल मनमानी करने लगा तो सरिता का माथा ठनका. शराब के नशे में जब एक रोज उस ने सरिता का हाथ पकड़ा और उस के साथ छेड़छाड़ करने लगा तो सरिता ने उस के गाल पर तमाचा जड़ दिया और उसे घर के बाहर खदेड़ दिया. अपमानित हो कर अखिल वहां से चला गया.

एक शाम सरिता कमरे में अकेली थी और अपनी बेटी अनिका को थपकी दे कर सुलाने की कोशिश कर रही थी. तभी भड़ाक से दरवाजा खुला. सामने अखिल व रंजीत खड़े थे. उन दोनों की आंखों में वासना के डोरे तैर रहे थे. सरिता को उन दोनों ने दबोचना चाहा तो वह भाग कर रसोई में जा पहुंची. वे दोनों वहां भी आ पहुंचे.

बचाव के लिए सरिता ने रसोई में रखा चाकू उठा लिया और बोली, “चले जाओ वरना पेट में चाकू घुसेड़ दूंगी. भूल जाऊंगी कि तुम मेरे पति के दोस्त हो.’’

इस पर रमन ने सरिता को फिर पीटा और बोला, “साली, हरामजादी, कुतिया तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे दोस्तों से भिड़ने की. हम तीनों एक प्याला, एक निवाला हैं. हर चीज मिलबांट कर खाते हैं. तुझे उन की बात मान लेनी चाहिए थी.’’

सरिता का पति रमन सिर से पांव तक कर्ज में डूबा था. इस कर्ज को उतारने के लिए वह सरिता को गलत रास्ते पर ढकेलने की कोशिश कर रहा था. सरिता उस की बात मानने को राजी नहीं थी. जिस से वह उसे आए दिन शराब पी कर पीटता था.

कानपुर देहात जिले के थाना शिवली के एसएचओ एस.एन. सिंह को सूचना मिली कि केशरी निवादा गांव के पास से सरिता नाम की विवाहित युवती का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है और उसे जंगल की ओर ले गए हैं. यह सूचना 5 सितंबर, 2023 की रात 8 बजे सरिता के पति रमन पाल ने फोन के जरिए दी थी.

चूंकि खबर किडनैपिंग की थी, इसलिए इंसपेेक्टर एस.एन. सिंह पुलिस टीम के साथ जल्द ही घटनास्थल पहुंच गए. उस समय गांव के बाहर नहर की पक्की सड़क पर कुछ ग्रामीण मौजूद थे. उन ग्रामीणों में से एक व्यक्ति बदहवास हालत में निकल कर आया और एसएचओ से बोला, “साहब, मेरा नाम रमन पाल है, मेरी पत्नी सरिता का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है. उसे जल्द ढूंढने की कोशिश करें. कहीं ऐसा न हो कि उस के साथ कोई अनहोनी हो जाए.’’ इतना कह कर वह फूटफूट कर रोने लगा.

इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने रमन पाल को धैर्य बंधाया, फिर पूरी घटना विस्तार से बताने को कहा. तब रमन पाल ने बताया कि वह चौबेपुर थाने के पनऊ पुरवा गांव का रहने वाला है. उस की ससुराल गहलों गांव में है.

आज वह पत्नी सरिता को लेने ससुराल गया था. वह सरिता व मासूम बेटी अनिका को बाइक पर बिठा कर अपने गांव की ओर शाम 7 बजे रवाना हुआ. जब वह केशरी निवादा गांव के पास मैथा नहर रोड पर गगनी देवी मंदिर के नजदीक पहुंचा, तभी 3 बदमाशों ने उस की बाइक रोकी और सरिता से छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर वे उस से उलझ गए और चाकू से हमला किया, जिस से उस का हाथ जख्मी हो गया और खून बहने लगा.

इस के बाद वे सरिता को उठा कर जंगल की ओर ले गए. कुछ देर तक वह समझ नहीं पाया कि क्या करे. थोड़ी देर बाद उस ने पहले ससुर कमलेश पाल को फिर पुलिस को सूचना दी. रमन पाल की बात पर विश्वास कर पुलिस ने सर्च औपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन कोशिश बेकार रही. न तो सरिता का कुछ पता चला और न ही बदमाशों का. रात का गहरा अंधेरा भी छा गया था, अत: हताश हो कर पुलिस वापस थाने आ गई.

रमन पाल घायल था. उस के हाथ से खून बह रहा था. इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में रमन पाल के हाथ की मरहमपट्टी कराई, फिर उसे थाने ले आए. बेटी सरिता के अपहरण की सूचना पा कर सुबह कमलेश पाल भी थाना शिवली पहुंच गया. वह बेहद दुखी था.

एसएचओ एस.एन. सिंह ने उस से पूछताछ की तो कमलेश पाल ने बताया कि उस का दामाद रमन पाल बेहद कमीना व नीच इंसान है. वह जुुआरी व शराबी भी है. मेरी बेटी को वह जानवरों की तरह पीटता है और भूखाप्यासा रखता है. वह इंसान नहीं, हैवान है. सरिता के अपहरण की वह नौटंकी कर रहा है. उस ने या तो सरिता को बेच दिया है या फिर उस के साथ कोई अनहोनी हुई है. सारा रहस्य रमन पाल के ही सीने में छिपा है.

कमलेश पाल की बात एसएचओ को भी सच लगी. क्योंकि घटनास्थल पर उन्हें अपहरण का कोई सबूत नहीं मिला था, न ही लूट की बात सच थी. क्योंकि सरिता के शरीर पर न तो आभूषण थे और न ही उन दोनों के पास नकदी थी. घटना का ऐसा गवाह भी नहीं था, जिस ने यह सब देखा हो. मासूम अनिका डरीसहमी थी. वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी.

एसएचओ एस.एन. सिंह को लगा कि रमन पाल कुछ छिपा रहा है. अत: उन्होंने उस से एक बार फिर पूछताछ शुरू की. लेकिन वह यही कहता रहा कि उस की पत्नी सरिता का बदमाशों ने अपहरण किया है. वह उसे कहां ले गए, क्या किया, उसे कुछ भी मालूम नहीं है.

सुबह 10 बजे शिवली थाने की पुलिस फिर से सरिता की खोज में घटनास्थल पहुंची. साथ में सरिता का पिता कमलेश व पति रमन पाल भी था. इस बार पुलिस ने बड़ी सावधानी से नहर के किनारे झाड़ियों व जंगल में सरिता को ढूंढना शुरू किया. डौग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच कर झाड़ियों में सरिता की खोज शुरू कर दी.

खोजी कुत्ते से टीम को सफलता नहीं मिली, लेकिन खोज में जुटा शिवली थाने का सिपाही रामवीर हांफतादौड़ता हुआ आया और इंसपेक्टर एस.एन. सिंह से बोला, “सर, बबूल के पेड़ के नीचे एक युवती की लाश पड़ी है. आप वहां जल्दी चलिए.’’

इंस्पेक्टर एस.एन. सिंह पुलिसकर्मियों के साथ बबूल के पेड़ के पास पहुंचे. पेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा था. उस के गले में पीला दुपट्टा लिपटा था. देख कर लग रहा था कि दुपट्टे से गला कस कर उस की हत्या की गई थी. उस के शरीर पर चोटों के निशान थे. कुछ पुराने जख्म भी थे. शव के पास ही चप्पल व टूटी चूड़ियां पड़ी थीं. देखने से ऐसा लग रहा था कि महिला का मृत्यु से पहले हत्यारों से संघर्ष हुआ था. महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी.

महिला के शव को जब कमलेश पाल ने देखा तो वह फफक पड़ा और इंसपेक्टर एस.एन. सिंह से बोला, “साहब, यह लाश मेरी बेटी सरिता की है.’’

रमन पाल ने भी लाश की शिनाख्त अपनी पत्नी सरिता के रूप में की और वह रोने धोने लगा. इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने उन दोनों को धैर्य बंधाया और जल्दी ही सरिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की तसल्ली दी.

एस.एन. सिंह ने सरिता की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी तो कुछ देर बाद ही एसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, एएसपी राजेश कुमार पांडेय तथा डीएसपी तनु उपाध्याय घटनास्थल पर आ गईं.

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में एसएचओ एस.एन. सिंह से जानकारी हासिल की. निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों ने सरिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल माती भिजवा दिया.

एक ही घुड़की में उगल डाला राज

मृतका सरिता के पिता कमलेश पाल तथा पति रमन पाल को थाने लाया गया. यहां डीएसपी तनु उपाध्याय ने कमलेश पाल से पूछताछ की तो उस ने कहा कि उस की बेटी का हत्यारा कोई और नहीं, उस का दामाद रमन पाल ही है. वह बेटी सरिता को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. रक्षाबंधन वाले दिन भी उस ने सरिता को खूब पीटा था. उस के बाद वह मायके आ गई थी. रमन पाल ने ही षडयंत्र रच कर अपने साथियों के साथ मेरी बेटी को मार डाला और पुलिस से बचने के लिए उस ने उस के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी.

क्या रमन ने ही सरिता की हत्या की थी? जानने के लिए पढ़ें कहानी का अगला भाग.

देश की सब से उलझी मर्डर मिस्ट्री : हड्डी के स्क्रू से खुला राज – भाग 4

सुजित के दोस्त सुरेश पर कसा शिकंजा

आखिर कुछ दिनों बाद एक छोटा सा सुराग टौम के हाथ लग गया. सुजित के दोस्तों के बारे में पता करते करते उन के सामने एक नाम आया सुरेश का. वह सुजित का खास दोस्त था. वह आटो चलाता था. पता चला था कि जिन दिनों शकुंतला गुम हुई थीं, उन दिनों वह शकुंतला के घर 2-3 बार दिखाई दिया था. एक बार तो रात 2 बजे वह शकुंतला के घर के पास आटो ले कर जाते हुए दिखाई दिया था और उस समय उस के आटो में कोई बड़ा सामान भी था.

टौम के लिए इतनी जानकारी पर्याप्त थी. उन्होंने तत्काल सुरेश को उठा लिया और थाने ला कर पूछताछ शुरू कर दी, “सुरेश, तुम सुजित को पहचानते थे?”

“जी, वह मेरा दोस्त था. बहुत भला आदमी था. बेचारा चला गया.” सुरेश ने जवाब में कहा.

“वह भला था या बुरा, यह मैं तय कर लूंगा. तुम सिर्फ उसी बात का जवाब दो, जो मैं पूछूं और दूसरी बात यह कि अब सुजित जीवित नहीं है, इसलिए उस के सभी गुनाहों की सजा तुझे अकेले ही भोगनी है, यह सोच कर जवाब देना. सच बोलोगे तो सजा कम हो सकती है, वरना भोगोगे.”

सुरेश को पसीना आ गया. टौम ने पूछा, “तुम शकुंतला को जानते थे?”

“नहीं. कौन शकुंतला?” सुरेश ने कहा.

इसी के साथ उस के बाएं गाल पर 2 तमाचे पड़े. तमाचे इतने जोरदार थे कि उस की आंखों के सामने सितारे नाचने लगे तो कानों में भंवरे गुनगुनाने लगे. टौम ने कहा, “अभी तो सिर्फ भंवरे ही गुनगुना रहे हैं. सच नहीं बोला तो शेर और बाघ की गर्जना सुनाई देगी. मैं उस शकुंतला की बात कर रहा हूं, तुम आटो ले कर जिस के घर के चक्कर लगा रहे थे. जिसे तुम ने और सुजित ने मिल कर मार डाला. उस के बाद सीमेंट और कंक्रीट के साथ भर कर सरोवर में फेंक दिया. याद आया… हत्यारा कहीं का.”

टौम की आवाज डराने वाली थी. सुरेश घबरा गया. उस ने कहा, “साहब, हत्या मैं ने नहीं की है. हत्या सुजित ने की है.”

टौम नीचे बैठ कर बोले, “ठीक है, जो भी है सचसच और विस्तार से बताओ.”

इस के बाद सुरेश ने जो बताया, वह इस प्रकार था.

सुजित अस्वती को धोखा दे रहा था. वह शादीशुदा था, फिर भी खुद को कुंवारा बता कर अस्वती के घर में उस के साथ रह रहा था. शकुंतला को इस बात की जानकारी हो गई थी. पर यह बात वह बेटी को बता कर उस का दिल नहीं तोडऩा चाहती थी. इसलिए उस ने सुजित को समझाया कि वह उस की बेटी के जीवन से चला जाए, पर सुजित नहीं माना.

सुरेश ने उगल दिया सारा राज

शकुंतला को लगा कि सुजित सीधे नहीं मानने वाला तो उस ने उसे धमकाया कि अगर उस ने अस्वती को नहीं छोड़ा तो वह सारी हकीकत अस्वती को बता देगी. शकुंतला की इस धमकी से सुजित घबरा गया. उस ने अस्वती को मां के खिलाफ भडक़ाना शुरू कर दिया, दूसरी ओर साथ ही साथ शकुंतला की हत्या की योजना भी बनाता रहा.

एक्सीडेंट के बाद शकुंतला को चिकन पौक्स हो गया. अस्वती बच्चों को ले कर लौज में रहने चली गई तो सुजित को शकुंतला की हत्या करने के मौका मिल गया. उस ने सुरेश से बात कर के मदद मांगी. सुरेश ने हत्या करने के अलावा दूसरी अन्य मदद का आश्वासन दिया.

इस के बाद 22 सितंबर, 2016 को दोनों बाजार से एक ड्रम, सीमेंट, कंक्रीट, रस्सी आदि खरीद कर ले आए. यह सारा सामान सुरेश शकुंतला के घर पहुंचा कर चला गया. यह सारा सामान देख कर शकुंतला ने उस से पूछा भी, पर बिना कुछ बोले ही वह चला गया था. उसी रात सुजित शकुंतला के घर गया और गला दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया. उस के बाद लाश को ड्रम में डाल कर ऊपर से सीमेंट और कंक्रीट भर कर पैक कर दिया. इस के बाद रात को सुरेश को फोन किया.

सुरेश आटो ले कर शकुंतला के घर आया तो ड्रम को आटो में रख कर दोनों पनंगद सरोवर पर ले गए और ड्रम को पानी के अंदर डुबो कर अपनेअपने घर चले गए.

इतनी बात बता कर सुरेश ने कहा, “साहब, इतनी भर बात है. इस के आगे मैं कुछ नहीं जानता. मैं ने हत्या करने में कोई मदद नहीं की थी.”

टौम ने कहा, “हत्या में मदद नहीं की, पर अपराध को छिपाने और लाश को ठिकाने लगाने का तो अपराध किया है.” कह कर मार्च 2023 में सुरेश को गिरफ्तार कर लिया.

इस के बाद उस का वह आटो भी जब्त कर लिया गया, जिस से उस ने लाश को ठिकाने लगाया था. सारे सबूत जुटाने के बाद सुरेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

आखिर इंसपेक्टर सी.बी. टौम ने एक ऐसा केस हल कर दिया था, जिस में न मरने वाले का पता था, न कोई सबूत था, फिर भी अपराधी पकड़ा गया था. इस तरह का काम सी.बी. टौम जैसे होशियार पुलिस वाले ही कर सकते हैं.

पाक प्यार में नापाक इरादे – भाग 3

सर्वेश के घर के आसपास ज्यादा मकान तो थे नहीं, इसलिए नेत्रपाल को उस के यहां आनेजाने में कोई परेशानी नहीं होती थी. साप्ताहिक छुट्टी के दिन तो पाकेश के ड्यूटी पर चले जाने के बाद नेत्रपाल पूरा दिन उसी के यहां पड़ा रहता. इस तरह यह सिलसिला काफी दिनों तक बिना किसी रोकटोक के चलता रहा.

एक दिन शाम को किसी वजह से पाकेश जल्दी घर आ गया. संयोग से नेत्रपाल उस समय उस के घर पर ही मौजूद था. तब सर्वेश ने पाकेश से उस का परिचय कराते हुए कहा, ‘‘यह नेत्रपाल हैं. हमारी कंपनी में सुपरवाइजर हैं. यह भी यहीं आसपास प्लौट खरीदना चाहते हैं. इन्हें मैं ने ही यह बगल वाला प्लौट दिखाने के लिए बुलाया था.’’

सर्वेश ने ऐसी चाल चली थी कि पाकेश को नेत्रपाल पर जरा भी शक नहीं हुआ. पाकेश शराब का आदी था. वह ड्यूटी से छूटने के बाद अकसर रास्ते में पड़ने वाले ठेके से शराब पी कर घर आता था. उस शाम सर्वेश ने नेत्रपाल से उस का परिचय कराया तो वह उस के लिए भी ठेके से शराब ले आया. दोनों ने साथसाथ बैठ कर शराब पी तो उन में दोस्ती हो गई.

पाकेश पहले से ही शराब पिए था, नेत्रपाल के साथ भी पी तो उसे इतना नशा हो गया कि वह बिना खाना खाए ही सो गया. बच्चे पहले ही सो चुके थे. जेठ मंदबुद्धि ही था, वह खाना खा कर बाहर निकल गया तो नेत्रपाल और सर्वेश ने इस मौके का लाभ अच्छी तरह उठाया.

उस रात नेत्रपाल समझ गया कि पाकेश को पत्नी से भी ज्यादा शराब से प्रेम है. इस के बाद उसे जब भी सर्वेश से एकांत में मिलना होता, वह शराब की बोतल ले कर पाकेश के घर पहुंच जाता. पाकेश शराब पी कर लुढ़क जाता तो उसे सर्वेश से एकांत में मिलने का मौका आराम से मिल जाता.

लेकिन एक दिन पाकेश ने नेत्रपाल को सर्वेश की छाती पर हाथ लगाते देख लिया तो नशे में होने की वजह से उसे एकदम से गुस्सा आ गया. वह नेत्रपाल और सर्वेश को भद्दीभद्दी गालियां देने लगा. नेत्रपाल समझ गया कि अब यहां रुकना ठीक नहीं है, इसलिए वह तुरंत चला गया.

इस के बाद नेत्रपाल ने पाकेश के रहते सर्वेश के घर आना बंद कर दिया. लेकिन एक दिन पाकेश ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया. तब पाकेश ने शराब पी कर सर्वेश की जम कर पिटाई की और इस के बाद उसे उस की मां के घर भेज दिया.

सर्वेश ने नेत्रपाल के सामने अपना दुखड़ा रोया तो उस ने हर हालत में उस का साथ देने का आश्वासन दिया. इसी के बाद दोनों ने अपने संबंधों के बीच रोड़ा बन रहे पाकेश को हटाने की योजना बना डाली. इस के लिए उन्होंने रक्षाबंधन वाला दिन तय किया. दोनों ने सलाह की कि उस दिन किसी भी कीमत पर पाकेश को ठिकाने लगा देना है.

योजना के अनुसार, सर्वेश ने पाकेश से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए गांव चलने को कहा. पाकेश जाना तो नहीं चाहता था, लेकिन पत्नी की जिद के आगे उसे जाना ही पड़ा. जेठ को भी वह गांव ले गई. रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर वह पाकेश और बेटी को ले कर काशीपुर आ गई. घर वालों से उस ने बहाना बनाया कि रात को घर खाली छोड़ना ठीक नहीं है. जेठ और बेटे को उस ने गांव में ही छोड़ दिया था.

काशीपुर आने के बाद वह खाना बनाने को ले कर पाकेश से उलझ गई. उस ने कहा कि वह बुरी तरह से थकी है, इसलिए खाना नहीं बना सकती. पाकेश से उलझना भी उस की योजना में शामिल था. सर्वेश ने खाना बनाने से मना किया तो पाकेश उसे भद्दीभद्दी गालियां देते हुए घर से निकल गया. उस के जाते ही उस ने नेत्रपाल को फोन कर दिया.

योजना के अनुसार, उस दिन नेत्रपाल काशीपुर में ही रुका था. सर्वेश का संदेश मिलते ही वह उस के घर पहुंच गया. घर से निकल कर पाकेश सीधे ठेके पर गया और घर लौटा तो नशे में धुत था. पाकेश को देख कर नेत्रपाल दूसरे कमरे में छिप गया.

पाकेश के जाने के बाद सर्वेश ने जल्दीजल्दी रोटियां बना ली थीं. वापस आने पर सर्वेश ने उसे रोटियां खाने को दीं तो वह उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगा.

सर्वेश की पिटाई होते देख नेत्रपाल को गुस्सा आ गया. वह निकल कर बाहर आ गया और पाकेश को समझाने लगा. लेकिन नेत्रपाल को देख कर पाकेश का गुस्सा और बढ़ गया. वह सर्वेश को छोड़ कर नेत्रपाल को गालियां देने लगा. वह उसे मारने के लिए कोई औजार ढूंढ रहा था, तभी पहले से छिपा कर रखी लोहे की रौड उठा कर सर्वेश ने नेत्रपाल को थमा दी.

नेत्रपाल को लोहे की रौड थमा कर सर्वेश ने पाकेश को बांहों में दबोच लिया. नेत्रपाल ने इस मौके का लाभ उठाते हुए उस के सिर पर लोहे की रौड का जोरदार वार कर दिया. एक ही वार में वह जमीन पर गिर पड़ा. उस ने दूसरा वार किया तो पाकेश के गिरने की वजह से वह सर्वेश के सिर में लग गया. उस के सिर से भी खून रिसने लगा. लेकिन उस ने अपनी चोट पर ध्यान न दे कर बेहोश पड़े पाकेश को दबोच लिया तो नेत्रपाल ने उस का गला दबा दिया.

थोड़ी देर छटपटा कर पाकेश हमेशाहमेशा के लिए शांत हो गया. इस के बाद बचाव का तरीका समझा कर नेत्रपाल चला गया. सर्वेश सवेरा होने का इंतजार करने लगी.

वह पूरी रात यही सोचती रही कि यह बात वह घर वालों को कैसे बताएगी? सुबह उस ने फोन कर के जेठानी को किसी तरह सूचना भी दे दी और बचाव के लिए गढ़ी गई कहानी भी सुना दी, लेकिन वह खुद को पुलिस की नजरों से बचा नहीं सकी.

सर्वेश के बयान के बाद पुलिस ने नेत्रपाल को भी उस के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उस ने भी अपना अपराध स्वीकार करने के बाद वही पूरी कहानी दोहरा दी, जो सर्वेश सुना चुकी थी. नेत्रपाल और सर्वेश के अनुसार पाकेश को खत्म कर के दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन उन का यह सपना पूरा नहीं हो सका.

पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने नेत्रपाल और सर्वेश को अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया था. मजे की बात यह थी कि इतना बड़ा अपराध कर के भी सर्वेश को जरा भी पछतावा नहीं था. जेल जाते समय उस ने मां से भी बात नहीं की थी. अब उस के दोनों बच्चे सलेमपुर में ब्याही उस की बहन मुन्नी के पास हैं. द्य

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

भाभी की सुपारी का राज

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 3

सुरेंद्र ने मोनिका की उस पड़ोसी लडक़ी को अपना फोन नंबर दे कर यह अनुरोध किया कि मोनिका पीजी आएगी तो फोन कर के बता देना. हैरानपरेशान वह पीजी की सीढिय़ां उतरा. नीचे आ कर उस ने तपस्या को फोन मिलाया, “दीदी, मोनिका कल दोपहर से ही कमरे पर नहीं लौटी है.”

“कहां चली गई वो?” परेशानी भरी आवाज थी तपस्या की, “सुरेंद्र, कल मोनिका से तुम्हारी मुलाकात हुई होगी?”

“नहीं दीदी, कल मैं रेस्ट पर था. मैं अलीपुर गया था किसी काम से. कल मैं ने दोपहर को मोनिका से बात की थी और आज उस के साथ बडख़ल झील घूमने का मन बनाया था. मैं ने मोनिका से कहा था कि वह तैयार रहे, लेकिन मैं उस के पीजी गया तो मोनिका के कमरे पर ताला लटका पाया. उस के पड़ोस में रहने वाली लडक़ी का कहना है कि मोनिका कल दोपहर में तैयार हो कर और बैग ले कर कहीं गई थी. अभी तक वापस नहीं लौटी है.”

“मेरा दिल घबरा रहा है सुरेंद्र. मोनिका एकएक बात मुझ से शेयर करती है, वह बैग ले कर कहां गई होगी. मैं ने अपनी रिश्तेदारी में मालूम कर लिया है, वह किसी के यहां नहीं है.”

“फिर मोनिका कहां गई?” सुरेंद्र परेशान हो कर बोला, “दीदी, आप दिल्ली आ जाओ. हम थाने में उस के गुम होने की रिपोर्ट लिखवा देते हैं.”

“मैं शाम तक दिल्ली पहुंच रही हूं सुरेंद्र,” तपस्या ने कहा और फोन काट दिया.

सुरेंद्र अपनी ड्यूटी के लिए थाना मुखर्जी नगर की ओर रवाना हो गया.

मोनिका की दर्ज कराई गुमशुदगी

मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए तपस्या और उस की मां शकुंतला उत्तरपश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने पहुंचीं. उन्होंने 20 अक्तूबर, 2021 को मोनिका की गुमशुदगी दर्ज करा दी. सुरेंद्र राणा उस वक्त उन के साथ ही था. सुरेंद्र राणा ने तपस्या और उस की मां की मुखर्जी नगर में मोनिका की पीजी में रहने की व्यवस्था कर दी. वहां उन्हें मोनिका के 8 सितंबर को कमरे से जाने की बात पता चली.

दूसरे दिन से सुरेंद्र तपस्या के साथ मोनिका को हर संभावित स्थान में तलाश करता रहा, लेकिन मोनिका का कुछ पता नहीं चला. मुखर्जी नगर थाने के एसएचओ किशोर कुमार भी पुलिस टीम के साथ मोनिका की तलाश में लगे थे, लेकिन मोनिका का कोई सुराग नहीं मिल रहा था.

एसएचओ ने मोनिका के पीजी वाले कमरे की तलाशी ले कर यह मालूम करने की कोशिश की कि मोनिका का कोई इश्कविश्क का चक्कर तो नहीं चल रहा और वह उस बौयफ्रेंड के साथ कहीं चली गई हो, मगर कमरे में ऐसा कुछ नहीं मिला, जो यह सिद्ध करता कि मोनिका का किसी के साथ कोई चक्कर चल रहा था.

तफ्तीश जारी थी. पांचवें. दिन तपस्या के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से काल आई. यह काल देहरादून के एक होटल से की गई थी वहां के मैनेजर ने बताया कि मोनिका उन के होटल में आ कर ठहरी थी. जाते वक्त वह अपने कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स होटल में भूल गई है, उन पर गुलावठी का पता और एक फोन नंबर लिखा था. मैं उसी नंबर को मिला कर बात कर रहा हूं. आप आ कर मोनिका के डाक्यूमेंट ले जाएं.”

“मोनिका आप के होटल में किस के साथ आई थी?” तपस्या ने पूछा.

“उस का पति था अरविंद कुमार.”

“ओह!” तपस्या हैरान हो गई. कुछ क्षण वह खामोश रही, फिर मैनेजर से बोली, “हम आज ही देहरादून आ रहे हैं वह डाक्यूमेंट लेने.”

तपस्या ने यह बात मुखर्जी नगर थाने के एसएचओ को बताई तो उन्होंने सुरेंद्र राणा को उन के साथ जा कर हकीकत पता लगाने के लिए कह दिया.

दूसरे प्रेमी अरविंद के साथ भागने की मिली खबर

सुरेंद्र राणा तपस्या को ले कर उसी दिन बस द्वारा देहरादून चला गया. रात को वह उस होटल में पहुंच गया, जहां से मैनेजर ने फोन किया था. मैनेजर ने तपस्या को जो डाक्यूमेंट सौंपे, उन में मोनिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड और दिल्ली पुलिस में नौकरी करते वक्त का आईडीकार्ड था.

रजिस्टर में उस की अरविंद के साथ एंट्री भी दर्ज थी. सुरेंद्र ने सभी चीजें देख कर गहरी सांस छोड़ी, “दीदी, मोनिका ने मेरे साथ धोखा किया है. ये सब चीजें मोनिका की हैं, इस से यह साबित हो गया कि वह किसी अरविंद नाम के युवक के साथ भागी है? उन्होंने शादी कर ली है और यहां से अब कहीं और घूमने चले गए हैं.”

“मुझे विश्वास नहीं हो रहा है सुरेंद्र. मोनिका तुम्हें चाहती थी, यदि उस का अरविंद नाम के किसी व्यक्ति से कोई चक्कर चल रहा था तो मुझ से क्यों छिपाया. चोरी से वह क्यों भागी और शादी भी की.”

“दीदी, सब कुछ आप के सामने है. मोनिका ने मुझे धोखा दिया, इस का मुझे दुख है, लेकिन खुशी है कि वह ठीक है और उस ने शादी कर ली है. उस की खुशी अब मेरी खुशी है. दीदी आप से एक प्रार्थना है.”

“कहो.”

“अब किसी के आगे यह मत कहना कि मोनिका और मैं प्यार करते थे और जल्दी शादी भी करने वाले थे. इस से मेरी थाने में बेइज्जती होगी.”

“मैं किसी से नहीं कहूंगी,” तपस्या ने कहा और सुरेंद्र के साथ दिल्ली आने के लिए बसअड्डे के लिए रिक्शा पकड़ लिया.

मुखर्जी नगर थाने में जब सुरेंद्र राणा ने देहरादून के होटल से मोनिका का आईडीकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड मिलने और उस की अपने पति के साथ होटल में 2 दिन रुकने की बात बताई तो मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट रद्द कर के फाइल बंद कर दी गई.

तपस्या को नहीं हुआ विश्वास

तपस्या मोनिका की मौजूदगी की बात पता चलने के बाद भी उहापोह की स्थिति में थी. उस का कहना था, “मोनिका यदि जीवित है और उस का कोई अहित नहीं हुआ है तो वह परिवार के सामने क्यों नहीं आ रही है.”

सुरेंद्र राणा उसे समझाने के लिए कहता, “दीदी, ऐसा भी तो हो सकता है कि मोनिका शरम के कारण सामने नहीं आ रही है. वह जहां है खुश है तो उसे भुला देना ही ठीक रहेगा.”