वो कैसे बना 40 बच्चों का रेपिस्ट व सीरियल किलर? – भाग 1

बाहरी दिल्ली के कराला गांव के नजदीक जैन नगर में काफी बड़ी झुग्गी बस्ती है. यह इलाका बेगमपुर थाने के अंतर्गत आता है. इसी बस्ती के रहने वाले संतोष कुमार की 6 वर्षीया बेटी निशा रोजाना की तरह 14 जुलाई को भी नित्य क्रिया के लिए सूखी नहर की तरफ गई थी. सुबह 6 बजे घर से निकली निशा जब आधापौने घंटे बाद भी घर नहीं लौटी तो मां पुष्पा देवी चिंतित हुई.

चिंता की बात इसलिए थी क्योंकि निशा को तैयार हो कर 7 बजे स्कूल के लिए निकलना था. वह नजदीक के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. कुछ देर और इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आई तो पुष्पा बेटी को देखने के लिए सूखी नहर की तरफ चली गई.

पुष्पा ने सूखी नहर की तरफ जा कर बेटी को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली. उधर आनेजाने वाली महिलाओं और बच्चों से भी उस ने बेटी के बारे में पता किया, पर कोई भी उस की बच्ची के बारे में नहीं बता सका. तब परेशान हो कर वह घर लौट आई.

उस ने यह बात पति संतोष को बताई तो वह भी परेशान हो गया. अब तक बेटी के स्कूल जाने का समय हो गया था. मियांबीवी एक बार फिर बेटी को ढूंढने निकल गए. उन के साथ पड़ोसी भी उन की मदद के लिए गए थे. एक, डेढ़ घंटे तक वह बेटी को इधरउधर ढूंढते रहे, लेकिन उस का पता नहीं चल सका.

बस्ती के लोग इस बात से हैरान थे कि आखिर घर और सूखी नहर के बीच से बच्ची कहां गायब हो गई? संतोष की समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह बच्ची को कहां ढूंढे? आखिर वह पड़ोसियों को ले कर थाना बेगमपुर पहुंचा. थानाप्रभारी रमेश सिंह उस दिन छुट्टी पर थे. थाने का चार्ज अतिरिक्त थानाप्रभारी जगमंदर दहिया संभाले हुए थे. संतोष कुमार ने उन्हें बेटी के गुम होने की बात बताई.

बच्ची की उम्र 6 साल थी, इसलिए पुलिस यह भी नहीं कह सकती थी कि वह अपने किसी प्रेमी के साथ चली गई होगी. दूसरे बच्ची के पिता की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी ने फिरौती के लिए उस का अपहरण कर लिया है. संतोष ने बताया था कि उस की किसी से कोई दुश्मनी वगैरह नहीं थी. इन सब बातों को देखते हुए पुलिस को यही लग रहा था कि या तो बच्ची खेलतेखेलते कहीं चली गई है या फिर उसे बच्चा चुराने वाला कोई गैंग उठा ले गया है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तमाम बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे. इसी बात को ध्यान में रख कर उन्होंने उसी समय निशा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी और इस की जांच हैडकांस्टेबल शमशेर सिंह को सौंप दी. बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद दिल्ली के समस्त थानों में उस का हुलिया बता कर वायरलैस से सूचना दे दी गई.

इंसपेक्टर जगमंदर दहिया कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उस जगह पर पहुंच गए, जहां से बच्ची लापता हुई थी. उन्होंने संतोष के घर से ले कर सूखी नहर तक का निरीक्षण किया. उसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों से बात भी की, लेकिन उन्हें ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिस के सहारे लापता बच्ची का पता लगाया जा सकता.

निर्वस्त्र हालत में मिली बच्ची की लाश

वह उधर की झाडिय़ों में भी यह सोच कर खोजबीन करने लगे कि कहीं किसी बहशी दरिंदे ने उसे अपना शिकार न बना लिया हो. क्योंकि आए दिन बच्चों के साथ कुकर्म करने जैसे मामले सामने आते रहते थे. झाडिय़ों में भी उन्हें कुछ नहीं मिला.

संतोष के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन इमारत दिखाई दे रही थी. इंसपेक्टर जगमंदर दहिया ने अपने आसपास खड़े बस्ती वालों से उस इमारत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बिल्डिंग किसी जैन की है, लेकिन पिछले काफी दिनों से इस के निर्माण का काम रुका हुआ है.

जिज्ञासावश वह उस बिल्डिंग की तरफ चल दिए. जैन नगर की गली नंबर 6 में निर्माणाधीन उस 3 मंजिला बिल्डिंग में जब वह घुसे तो एक कमरे में उन्हें एक बच्ची निर्वस्त्र हालत में पड़ी मिली. वह मृत अवस्था में थी. उन के साथ मौजूद संतोष उस बच्ची को देख कर चीख पड़ा. वह उसी की बेटी निशा थी. बच्ची का निचला हिस्सा खून से सना हुआ था. उस के कपड़े पास पड़े हुए थे.

निशा की हालत देख कर इंसपेक्टर दहिया समझ गए कि यह किसी दरिंदे की शिकार बनी है. निशा की हत्या की खबर सुन कर बस्ती के सैकड़ों लोग थोड़ी देर में वहां जमा हो गए. इंसपेक्टर दहिया ने इस की सूचना अपने आला अधिकारियों के अलावा क्राइम इन्वैस्टीगेशन टीम व फोरैंसिक टीम को भी दे दी.

कुछ देर बाद बाहरी दिल्ली के डीसीपी विक्रमजीत, डीसीपी-2 श्वेता चौहान, एसीपी ऋषिदेव (कराला) भी जैन नगर पहुंच गए. डीसीपी ने मौके पर क्राइम ब्रांच को भी बुलवा लिया. क्राइम इन्वैस्टीगेशन और फोरैंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटाने लगीं.

इन टीमों का काम निपटने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उसी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर एक ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रांसपोर्ट से संबंधित कुछ कागज मिले. पुलिस ने वह सब अपने कब्जे में ले लिए.

लाश का मुआयना करने पर यही लग रहा था कि किसी ने उस बच्ची के साथ गलत काम कर के उस का गला घोंट दिया है. निशा की हत्या पर बस्ती के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा था. इस से पहले कि वे कोई आक्रामक कदम उठाते, पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया. मौके की जरूरी काररवाई निपटाने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुरी के संजय गांधी मैमोरियल अस्पताल भेज दिया.

अपनों के खून से रंगे हाथ : ताइक्वांडो कोच को मिली सजा

अपनों के खून से रंगे हाथ : ताइक्वांडो कोच को मिली सजा – भाग 3

हनुमान और उस के दोनों साथी कपिल और दीपक कमरे से बाहर निकल कर बरामदे में आए. तभी वहां सो रहे संतोष शर्मा के छोटे बेटे हैप्पी के हाथ पर हनी का पैर पड़ गया. बच्चों के जग जाने पर पकड़े जाने के डर से वे उन पर भी टूट पड़े. संतोष के बाकी दोनों छोटे बेटों हैप्पी (15 वर्ष) और अज्जू (12 वर्ष) के साथ ही उस के भतीजे निक्की (10 वर्ष) की भी गला रेत कर हत्या कर दी. हत्यारों ने उन्हें भी चाकुओं से निर्ममतापूर्वक गोद डाला.

संतोष के पति और बच्चों की हत्या करने के बाद हनुमान ने संतोष शर्मा से उस की स्कूटी की चाबी मांगी, तब संतोष शर्मा ने चाभी और 3000 हजार रुपए दिए. तीनों हत्यारे स्कूटी से ही फरार हो गए. उन्होंने अलवर रेलवे स्टेशन के पास मंडी मोड़ के निकट सुनसान जगह पर संतोष शर्मा की स्कूटी खड़ी कर दी.

रात ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें ट्रेन नहीं मिली. वे आटो में बैठ कर राजगढ़ चले गए. जहां से बाद में हत्याकांड में शामिल उस के दोनों साथी वापस अलवर लौट गए, जबकि संतोष शर्मा का प्रेमी वहां से बांदीकुई होते हुए जयपुर चला गया. वह जयपुर से उदयपुर भाग गया.

यह हत्याकांड किसी फिल्म की तरह था. इतने भयानक हत्याकांड के बारे में जिस ने भी सुना, दांतों तले अंगुली दबा ली. 5-5 गला कटे परिवार के सदस्यों की लाशों के बीच खून भरे कमरे में संतोष शर्मा कई घंटों तक अकेले बैठी रही. तयशुदा योजना के अनुसार सुबह होने से पहले छोटी बहन के पास जा कर सो गई.

वारदात के बाद फैली सनसनी

सुबह होने पर वह भी रोनेचिल्लाने का नाटक करने लगी. मोहल्ले वाले भी आ गए. रोती हुई संतोष शर्मा ने मोहल्ले वालों पर ससुराल वालों के साथ जमीन विवाद के कारण पूरे परिवार को मार देने का आरोप लगा दिया और थोड़ी देर में बीमार बन कर अस्पताल में भरती हो गई. उस के संदिग्ध आचरण को देख कर पुलिस के शक की सुई उस पर जा कर ठहर गई.

एक ही रात में शिवाजी कालोनी के मकान में एक साथ परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गई. घटनास्थल पर शिवाजी पार्क थाने के एसएचओ विनोद कुमार सांवरिया, एसपी राहुल प्रकाश सहित अन्य आला अफसर पहुंच गए.

घटनास्थल पर पुलिस डौग्स और एफएसएल टीम के साथ फोटोग्राफर ने आ कर अलगअलग एंगल्स से मृतकों की फोटो खींचे.  मीडियाकर्मियों सहित क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. जितने मुंह उतनी बातें होने लगीं. लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि क्या कोई औरत ऐसी भी हो सकती है, जो बहन, पत्नी और मां कुछ भी न बन सकी.

अलवर में गांधी जयंती की रात को घटित इस हत्याकांड से पूरा राजस्थान हिल गया था. पुलिस प्रशासन को जवाब देना भारी पड़ रहा था. इस ब्लाइंड मर्डर केस को ले कर विपक्ष ने खूब हायतौबा मचाई, वहीं मीडिया ने भी राज्य में कानूनव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने की खबरें प्रचारितप्रसारित कर पुलिस की नींद उड़ा दी.

तत्कालीन एसपी राहुल प्रकाश ने आला अफसरों की बैठक में दिशानिर्देश देने के साथ ही इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच की जिम्मदारी शिवाजी पार्क थाने के एसएचओ विनोद कुमार सांवरिया को सौंप दी. मामला पेंचीदा था. इसे सुलझाने के लिए टीम गठित की. मौकाएवारदात पर पहुंच कर जांचपड़ताल की. सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अलवर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

काल डिटेल्स से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

पूछताछ के लिए संतोष शर्मा को हिरासत में ले लिया गया. उस का मोबाइल कब्जे में ले कर उस की काल डिटेल्स निकाली गई. जल्द ही सुराग मिलने शुरू हो गए. संतोष शर्मा के फोन की काल डिटेल्स में वारदात से पहले उस की हनुमान प्रसाद से कई बार बात हुई थी. सब से ज्यादा फोन पर बातचीत करने के संकेत मिलने से पुलिस को कुछ और सुराग मिले.

पुलिस ने उदयपुर पहुंच कर हनुमान प्रसाद के कमरे पर दबिश दी. उस के कमरे की तलाशी ली गई. वहां से 7 मोबाइल फोन और बैग से खून सने कपड़े बरामद हुए. हनुमान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अहम सबूत के साथ अलवर पहुंची. उच्च अधिकारियों से आवश्यक निर्देश ले कर एसएचओ सांवरिया ने मुलजिम हनुमान से गहन पूछताछ शुरू की.

उस ने अपना जुर्म कुबूल लिया, जिस के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर तथा रिमांड पर ले कर हनुमान की निशानदेही पर अलवर की तहसील राजगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास स्थित नाले से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए. अलवर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी संतोष शर्मा की स्कूटी भी बरामद कर ली गई. हनुमान की मदद करने वाले साथी कपिल और दीपक को भी अलवर के मालाखेड़ा गुजुकी के किराए के मकान से पकड़ लिया गया.

पुलिस की सख्त पूछताछ से अय्याशी की गर्त में डूबे हनुमान और संतोष शर्मा की कहानी का खुलासा हो गया. उस ने अपना अपराध कुबूल कर सब कुछ विस्तारपूर्वक बता दिया. यह भी बता दिया कि अलवर के मंडी मोड़ पर स्थित पानी की टंकी पर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों ने रक्तरंजित छुरा और अपने हाथ पैर धोए थे. ट्रेन नहीं मिलने पर अलवर रेलवे स्टेशन के आगे आटो से राजगढ़ के लिए फरार हो गए थे.

हनुमान के नाबालिग साथी दीपक और कपिल वापस अलवर चले गए, जबकि खुद राजगढ़ से बांदीकुई जंक्शन चला गया. वहां से ट्रेन पर बैठ कर उदयपुर चला गया. अलवर से उदयपुर तक की लंबी यात्रा की थकान के कारण वह अपने कमरे पर जा कर सो गया था. इस कारण मोबाइल और खून से सने कपड़े को ठिकाने लगाने का उसे वक्त ही नहीं मिल पाया.

दूसरी तरफ संतोष शर्मा को बताया गया कि उस के प्रेमी हनुमान ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उस के बाद संतोष शर्मा ने भी हत्याकांड में शामिल होने की बात मान ली. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. हत्याकांड में शामिल हनुमान के दोनों साथी नाबालिग ही थे. इस कारण उन्हें बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

हत्याकांड का फैसला आ जाने पर एक बार फिर हालात का जायजा लेने के लिए लेखक ने महिला ताइक्वांडो कोच के पति बनवारी लाल के गांव गारू पहुंच कर गांव वालों से बातचीत की.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित, कथा में वंदना परिवर्तित नाम हैं

अपनों के खून से रंगे हाथ : ताइक्वांडो कोच को मिली सजा – भाग 2

अय्याशी के चक्कर में परिजनों से बेरुखी

उसे हनुमान काफी पसंद आता था. उसे उस ने अपने रूपजाल में फांस लिया था. वह उस के इशारे पर कुछ भी कर गुजरने को हरदम तैयार रहता था. इस के एवज में संतोष शर्मा उस पर दिल खोल कर प्रेम सुख लुटा रही थी. वह किसी न किसी स्पोट्र्स टूर्नामेंट के बहाने जबतब घूमने जाने लगी और अपनी यात्राओं को भागवत कथा या धार्मिक आयोजन बता कर घर वालों से झूठ बोल कर चली जाती थी. जबकि वह अपने आशिक के पास उदयपुर में होती थी. वहां दोनों लिवइन में रहने लगे थे. वहां वह जम कर रंगरलियां मनाने लगी थी.

उस के आचरण में एक तरह से मक्कारी और शातिरानापन आ गया था. वह एक मतलबी और अपने सुख की चाहत में रहने वाली महिला बन चुकी थी. साथ ही परिवार पर अपनी दबंगई दिखाती रहती थी. उस के गुस्सैल स्वभाव से छोटी बहन वंदना, जो उस की सगी देवरानी भी थी, डरती थी. संतोष शर्मा डांटफटकार कर उस से घर के काम करवाती रहती थी. यही नहीं, अपने बच्चों के साथ भी काफी तल्खी से पेश आती थी.

जरा सी गलती हो जाने पर उन को बेल्ट से पीट डालती थी. इसलिए बच्चे भी उस से हमेशा खौफजदा रहते थे. उस के घर से बाहर रहने पर बच्चे ज्यादा खुश रहते थे. वह ससुराल वालों को बेवकूफ बनाने में माहिर हो चुकी थी. भागवत कथा वाचक बन कर कथा सुनाने और रामलीला के किरदार निभाने का दिखावा करती थी. इसलिए घर वालों की निगाह में वह धार्मिक महिला थी. यह कहें कि संतोष शर्मा अपने घर वालों की आंख में धूल झोंक कर ऐशमौज कर रही थी.

कहते हैं न कि हर किसी की कोई न कोई कमजोरी रहती है. संतोष शर्मा की भी एक कमजोरी सोशल साइटों पर फोटो पोस्ट करने और उसे शेयर करने की थी. यही शौक उस के लिए एक दिन मुसीबत बन गया. एक बार उस के बच्चों ने सोशल मीडिया पर संतोष शर्मा की बिंदास अदाओं की तसवीरें देख लीं. वे चौंक गए.

उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि उस की मां की इस तरह की अश्लील तसवीरें भी हो सकती हैं. उन्होंने पापा को भी वे तसवीरें दिखाईं. वह भी उसे देख कर सन्न रह गया. फोटो देख कर उस के 17 साल के बड़े बेटे अमन और पति बनवारी ने घर में हंगामा खड़ा कर दिया. अमन ताइक्वांडो का उभरता खिलाड़ी भी था. समझदार होने लगा था.

पति ने लगा दी पाबंदी

संतोष शर्मा उस पर पाबंदी लगाने लगी, जिस कारण उस ने नारजागी दिखाई. उस की नाराजगी हनुमान को ले कर भी हुई, जो घर भी आने लगा था. उस के साथ संतोष शर्मा के बढ़ता मेलजोल की जानकारी बापबेटों को हो गई थी. हनुमान जब भी अलवर के गुजुकी क्षेत्र में अपने दोस्त कपिल के कमरे पर आता था, तब संतोष शर्मा उस से मिलने पहुंच जाती थी.

इस तरह ढाई साल का समय कब गुजर गया, पता ही नहीं चला. इस बीच संतोष शर्मा पर पति और बेटे ने घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी. एक दिन पति से उस की तकरार हो गई. गुस्से में आ कर बनवारी ने संतोष शर्मा की पिटाई कर दी. पति से पिटने के बाद संतोष शर्मा चोट खाई नागिन बन गई. गुस्से में फुंफकार उठी.

उस घटना के बाद प्रेमी युगल का मेलमिलाप बंद हो गया था. संतोष शर्मा मिलन को तड़प उठी थी. एक दिन मौका पा कर संतोष शर्मा हनुमान से मिली और अपनी परेशानी बताने के साथ ही पति और बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश भी रच डाली.

दोनों ने योजना बना कर फरजी आईडी पर 2 सिम खरीद लिए. एक सिम संतोष शर्मा को दे कर दूसरी सिम अपने पास रख लिया. इसी सिम से वे साजिश के बारे में बातचीत करने लगे. एक दिन पक्की योजना बन गई. कब और कैसे वारदात को अंजाम देना है, इस का प्रारूप तैयार हो गया. यहां तक कि सबूत कैसे नष्ट करने हैं, फरार कैसे होना है, कहां रहना है, वारदात के बाद फरारी कहां काटनी है और वारदात के सबूत कैसे नष्ट करने हैं? वगैरह वगैरह…!

इसी के साथ संतोष शर्मा के प्रेमी ने 30 सितंबर, 2017 को औनलाइन शौपिंग वेबसाइट से 1,260 रुपए में जानवरों को काटने का एक बड़ा चापड़ (चाकू) भी मंगवा लिया. चापड़ 31 सेंटीमीटर लंबा और 4 सेंटीमीटर चौड़ा था. वह एक तरफ से धारदार तथा दूसरी तरफ से कांटेदार था. इस के अलावा शरीर को छलनी करने के लिए अलवर के केडलगंज से 2 और बड़े चाकू खरीद लिए थे. उन की योजना बापबेटे की एक साथ हत्या करने की थी.

वारदात की रच ली पूरी साजिश

हत्या के बाद पुलिस को कोई निशान और सुराग नहीं मिले, इस के लिए दस्ताने (ग्लव्ज) ला कर भी रख लिए थे. वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने गांधी जयंती 2 अक्तूबर, 2017 की तारीख तय की थी. उस से 2 दिन पहले ही हनुमान उर्फ हनी उदयपुर से अलवर आ गया था.

संतोष शर्मा अपने प्रेमी से अकसर फरजी कागजात पर लिए गए सिम का ही इस्तेमाल करती थी. जरूरत के अनुसार उसे अपने मोबाइल में लगा लेती थी. तय योजना के मुताबिक संतोष शर्मा का आशिक अपने सीकर वाले दोस्त से नींद की गोलियां भी ले आया था. गोलियां संतोष शर्मा को सौंपते हुए शाम का खाना बनाते समय सिलबट्ïटे पर चटनी बनाते समय उस में पीस देने और रायते में डाल देने के लिए कहा था.

सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था. पहले संतोष शर्मा ने प्रेम से बड़े बेटे को खाना खिलाया. इसी दौरान संतोष शर्मा की बहन वंदना ने उस से कुछ पूछा तो उस ने उसे डांट कर भगा दिया. रात को पौने 10 बजे चुके थे. संतोष शर्मा का प्रेमी उस के घर पहुंच गया था. संतोष शर्मा मुसकराती हुई बोली, ‘‘क्या हनी, इतनी जल्दी कैसे आ गए?’’

हनुमान ने आशिकाना अंदाज में जवाब दिया, ‘‘तुम से दूरी बरदाश्त नहीं हो रही थी.’’

जबाव में हंसती हुई संतोष शर्मा बोली, ‘‘सब्र करो वरना जल्दबाजी में सारा खेल बिगड़ जाएगा. रास्ते के कांटे हटाने के बाद तो मैं हमेशा के लिए तुम्हारी हो जाऊंगी.’’

इसी के साथ संतोष शर्मा ने उसे रात को एक बजे वापस आने को कहा. वह फ्लाइंग किस दे कर वापस चला गया. रात को एक बजे अपने 2 साथियों कपिल और दीपक के साथ संतोष शर्मा के घर जा पहुंचा. संतोष शर्मा छत पर टहल रही थी. उस ने हनी को इशारा किया और नीचे आ कर चुपचाप घर का मेनगेट खोल कर तीनों को घर में बुला लिया. संजना ने इशारे से बता दिया कि उस का पति और बड़ा बेटा कहां सो रहे हैं. हनुमान और उस के दोनों साथी अपनेअपने हाथों में दस्ताने पहन कर उस कमरे में गए, जहां जीरो वाट के बल्ब की हल्की रौशनी थी.

प्यार में 5 जनों का कत्ल

सब से पहले हनुमान ने संतोष शर्मा के पति बनवारी लाल (42 वर्ष) के गले को धारदार बड़े चाकू से काट दिया. जबकि उस के दोनों साथियों ने बनवारी के जिस्म को चाकुओं से गोद डाला. उस की मौत हो जाने के बाद संतोष शर्मा अमन के पास गई. उस दिन उस की तबीयत खराब थी, इसलिए उस ने रायता नहीं पीया था.

आहट पा कर उस की नींद खुल गई और उस ने उठने की कोशिश की, लेकिन तभी हनी और उस के साथियों ने उसे भी दबोच लिया और हनी ने उस का गला रेत दिया. उस के दोनों साथियों ने अमन को भी चाकुओं से गोदगोद कर ठिकाने लगा दिया.

अपनों के खून से रंगे हाथ : ताइक्वांडो कोच को मिली सजा – भाग 1

अलवर के अपर जिला एवं सेशन कोर्ट में काफी गहमागहमी थी. अदालत के कमरे में दरजनों वकील, कोर्ट के कई कर्मचारी, मुकदमे से जुड़े लोगों के अलावा कमरे के बाहर कोर्ट परिसर में मीडियाकर्मी मौजूद थे. उन्हें संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की फौज की भी मौजूदगी थी. कोर्ट में इतनी भीड़ का कारण एक खास मुकदमा था, जिस का फैसला सुनाया जाना था.

दरअसल, मामला 5 जनों की हत्या का था. हत्याकांड भी कोई ऐसावैसा नहीं, बल्कि इस की मुख्य आरोपी एक मां थी. वह पत्नी थी और ताइक्वांडो सीखने वाले किशोर उम्र के बच्चों की गुरु भी. हत्याकांड का यह मामला 5 साल 5 महीना पुराना था. इस मामले में अंक 5 का गजब संयोग था.

हत्याकांड की वारदात 2 अक्तूबर, 2017 के आधी रात की थी, जो अलवर के शिवाजी पार्क कालोनी में घटित हुई थी. उस की तहकीकात में आरोप शादीशुदा महिला ताइक्वांडो कोच संतोष शर्मा पर लगा था. हत्याकांड के पीछे उस से 10 साल छोटे नवयुवक के साथ प्यार का पागलपन बताया गया था. आरोप था कि प्यार में पागल संतोष शर्मा ने प्रेमी और उस के 2 साथियों की मदद से न केवल पति को, बल्कि किशोर उम्र अपने ही 3 बेटों और एक भतीजे की हत्या करवा दी थी.

अदालत की काररवाई शुरू होने से चंद मिनट पहले दोनों मुलजिम, महिला कोच संतोष शर्मा और उस के प्रेमी हनुमान उर्फ हनी को कोर्टरूम में लाया गया. वहां उपस्थित लोग उन्हें देखने के लिए उतावले हो गए. कोई अपनी गरदन उचका कर, कोई गरदन इधरउधर घुमाते हुए टेढ़ी कर तो काई अपना मुंह बिचका कर दोनों को देखने की कोशिश कर रहा था. जबकि संतोष शर्मा ने अपने पतले दुपट्टे से चेहरे को पूरी तरह से ढंक रखा था और हनुमान के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था.

तभी अचानक गैवेल (लकड़ी के हथौड़े) की 3-4 ठक..ठक… की आवाज से लोगों के बीच हो रही बातचीत का शोरगुल अचानक थम गया. सभी की निगाहें सामने जज की कुरसी पर जा टिकी. वहां न्यायाधीश महोदय पधार चुके थे. उन के पास ही नीचे की ओर बैठा रीडर 5 लोगों की हत्या से संबधित पूरी हो चुकी सुनवाई की 5 सेट फाइलें बना चुका था. वह फाइलें उस ने न्यायाधीश के सामने रख दी. न्यायाधीश महोदय फाइल को सरसरी निगाह से पढऩे लगे. चैक करने लगे कि उस में वही सब कुछ प्रिंट हुआ है न, जो उन्होंने रीडर को डिक्टेट किया था.

कोर्ट ने सुनाया फैसला

पूरी फाइल पढऩे में करीब एक घंटे का समय लग गया. अंत में आश्वस्त होने के बाद उन्होंने सभी पर बारीबारी से हस्ताक्षर किए और जजमेंट पढऩे की शुरुआत की. दोनों पक्षों के वकील से मामले में किसी नए बदलाव संबंधी जानकारी ली. दोनों पक्ष के वकीलों ने स्पष्ट कर दिया कि मामले से संबंधित किसी भी तरह को कोई बदलाव नहीं आया है और दोनों मुलजिम कोर्ट में हाजिर हैं. तब तक कोर्ट के कमरे में एक सन्नाटा छा गया था. सभी को अब फैसले का इंतजार था.

न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया कि ताइक्वांडो कोच संतोष शर्मा, उस के प्रेमी हनुमान प्रसाद सहित चारों मुलजिमों को उम्रकैद की सजा दी जाती है. उन्हें तत्काल जेल भेज दिया जाए. इस फैसले के बाद वहां उपस्थित लोग एक सुर में बोल पड़े, ‘जैसी करनी, वैसी भरनी.’

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद कोर्ट के कर्मचारियों और पुलिस द्वारा आगे की काररवाई की जाने लगी. अदालत में कुछ देर खुसरफुसर होने के बाद सन्नाटा छा गया था. पुलिस ने मुजरिमों से अदालत के कागजों पर दस्तखत करवाने की औपचारिकता पूरी की और उन्हें कड़ी निगरानी में ले कर जेल के लिए रवाना हो गई. फैसले की एक फाइल मीडिया को हाथ लग गई. उस के मुताबिक हत्याकांड की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार है—

राजस्थान के अलवर जिले से कोई 90 किलोमीटर दूर कठूमर के गारू गांव में पंडित मुरारीलाल शर्मा के बड़े बेटे बनवारी लाल शर्मा की शादी साल 1999 में संतोष शर्मा से हुई थी. संतोष शर्मा सुंदर होने के साथसाथ ताइक्वांडो की कोच भी थी. उस की न सिर्फ उस के परिवार वाले, बल्कि गांव के लोग भी तारीफ करते थे.

संतोष शर्मा में एक और गुण अभिनय का था. वह मोहल्ले की रामलीला में रामायण का अहम किरदार भी निभाया करती थी. शादी के बाद अपने पति बनवारी लाल शर्मा के साथ अलवर के शिवाजी पार्क कालोनी स्थित मकान मेें रहने लगी. बनवारी लाल अलवर के एमआईए स्थित एक फैक्ट्री में औपरेटर का काम करता था. आर्थिक स्थिति साधारण थी.

घरगृहस्थी बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद, बगैर किसी अड़चन के आराम से चल रही थीं. उन के गृहस्थ जीवन के 15 साल आराम से गुजर गए. इस दौरान उन के 3 बेटे हुए. समय के साथ ही बनवारी लाल की व्यस्तता भी बढऩे लगी. खर्च बढऩे लगे, जबकि संतोष शर्मा अय्याशी की जिंदगी का सपना देखने लगी. वह मौजूदा रहनसहन से संतुष्ट नहीं थी.

उस ने घर की आमदनी बढ़ाने के लिए अपनी ताइक्वांडो की प्रैक्टिस जारी रखी और कोचिंग जौइन कर ट्रेनर बन गई. बच्चों को ट्रेनिंग दे कर टूर्नामेंट तथा काम्पटीशन के लिए आसपास के शहरों में भी ले कर जाने लगी. वर्ष 2014 में वह अलवर के साहब जोहड़ा के एक ताइक्वांडो कोच के संपर्क में आई तो उसे इस क्षेत्र में तरक्की और आमदनी बढ़ाने के मौके नजर आने लगे और वह बढ़चढ़ कर अपनी टीम के साथ क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी. इसी दौरान संतोष शर्मा एक टूर्नामेंट के लिए उदयपुर गई.

पहली मुलाकात में दे बैठी दिल

वहां उस की मुलाकात हनुमान प्रसाद जाट से हुई, जो एक आकर्षक और गठीले बदन का नवयुवक था. पहली ही मुलाकात में दोनों दोस्त बन गए. कुछ ही समय बाद उन की दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर उन के साथ घूमनेफिरने का सिलसिला शुरू हुआ और एक दिन उन की नजदीकियां नाजायज रिश्ते में बदल गईं.

युवा प्रेमी से मिलने वाले जिस्मानी सुख को पाने की चाहत में संतोष शर्मा का दिमाग इस कदर खराब हुआ कि वह अपना घरबार, गृहस्थी, पति, बच्चे सभी कुछ भुला बैठी. संतोष शर्मा खुद से 10 साल छोटे आशिक हनुमान को हनी कह कर बुलाने लगी. हनी एक दोस्त के साथ उदयपुर में किराए के कमरे में रह कर बीपीएड की ट्रेनिंग कर रहा था. वह शारीरिक शिक्षक की नौकरी हासिल करना चाहता था. अविवाहित था.

घर से पैसे मंगा कर उदयपुर में दोस्त के साथ रह कर ट्रेनिंग कर रहा था. साथ ही मार्शल आर्ट का भी उसे शौक था. इसी दौरान कोचिंग में उस की मुलाकात संतोष शर्मा से हुई थी. उम्र में बड़ी हो कर भी उस का फिगर नवयुवतियों को मात करने वाला था. उसे देख कर कोई नहीं कह सकता था कि वह 3 बच्चों की मां है. सलवार सूट में तो वह अभी भी किसी कालेज गर्ल जैसी ही दिखती थी. खूबसूरती और सैक्स अपील की अदाओं पर ही हनुमान मर मिटा था. जल्द ही वह संतोष शर्मा के इशारों पर नाचने लगा था.

अविवाहित हनुमान संतोष शर्मा के शारीरिक आकर्षण से पागल सा हो गया था. संतोष शर्मा एक आधुनिक दौर की युवती थी, जो जिंदगी का भरपूर आनंद लेने में विश्वास रखती थी. उसे अपने तीनों बच्चों से कोई मोह नहीं था और न ही वह अपने पति बनवारी लाल को दिल से पसंद करती थी.