इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 4

नर्सिंग होम मालिकों ने रची साजिश

इधर अनुज महतो अविनाश के किसी भी मकसद को और पनपने देना नहीं चाहता था क्योंकि वह उस के लिए बेहद खतरनाक बन चुका था.

पहले रची योजना के मुताबिक 9 नवंबर, 21 को अनुज महतो ने रात 9 बज कर 58 मिनट पर पूर्णकला देवी से अविनाश को फोन करवाया और एक अहम जानकारी देने के लिए उसे अपने नर्सिंग होम बुलवाया. नर्स पूर्णकला देवी ने वैसा ही किया जैसा मालिक ने उसे करने को कहा.

नर्स पूर्णकला देवी का फोन आने के बाद अविनाश उस से मिलने फोन पर बात करते हुए अपने औफिस से पैदल ही निकल गया और अपनी बाइक वहीं छोड़ गया था. उसी समय उस की मां संगीता जब खाना खाने के लिए उसे बुलाने पहुंची तो औफिस खुला देख समझा कि यहीं कहीं बाहर गया होगा, आ जाएगा. फिर वह वापस घर लौट आई थीं.

इधर फोन पर बात करता हुआ अविनाश थाना बेनीपट्टी से 400 मीटर दूर कटैया रोड पहुंचा, जहां एक कार उस के आने के इंतजार में खड़ी थी. कार में नर्स पूर्णकला देवी सवार थी. अविनाश को देखते ही उस ने पीछे का दरवाजा खोल कर उसे बैठा लिया.

फिर वहां से सीधे अनुराग हेल्थकेयर सेंटर पहुंची, जहां पहले से घात लगाए सब से आगे वाले कमरे में अनुज महतो बैठा था. उसी कमरे में उस ने लकड़ी का मूसल भी छिपा कर रखा था, जबकि पूर्णकला ने अनुज महतो के चैंबर में लाल मिर्च का पाउडर और एक पैकेट कंडोम रखा था.

अविनाश को साथ ले कर वह सीधा चैंबर में पहुंची, जहां उस ने उपर्युक्त सामान छिपा कर रखा था. खाली पड़ी एक कुरसी पर उसे बैठने का इशरा कर भीतर कमरे में गई और जब लौटी तो उस के हाथ में पानी भरा कांच का गिलास था.

उस ने पानी अविनाश की ओर बढ़ा दिया. अविनाश ने पानी भरा गिलास नर्स के हाथों से ले कर जैसे ही अपने होठों से लगाया, फुरती से मिर्च पाउडर पूर्णकला ने उस की आंखों में झोंक दिया. मिर्च की जलन से अविनाश के हाथ से कांच का गिलास छूट कर फर्श पर गिर पड़ा और खतरे को भांप कर अविनाश आंखें मलता हुआ बाहर की ओर भागा.

तब तक मूसल ले कर कमरे में पहले से घात लगाए बैठा अनुज महतो बाहर निकला और उस के सिर पर पीछे से मूसल का जोरदार वार किया. वार इतना जोरदार था कि वह धड़ाम से फर्श पर जा गिरा. तब तक वहां रोशन, बिट्टू, दीपक, पवन और मनीष भी आ पहुंचे.

फर्श पर गिरे अविनाश की सांसों की डोर अभी टूटी नहीं थी. वह बेहोश हुआ था. फिर उसे खींचकर चैंबर में ले जाया गया. वहां अस्पताल की चादर से अविनाश का गला तब तक दबाया गया, जब तक उस का बदन ठंडा नहीं पड़ गया. इस के बाद अनुज महतो पांचों की मदद से एक बोरे में अविनाश की लाश भर कर जिस कार से आया था, उसी कार की डिक्की में छिपा कर औंसी थानाक्षेत्र के उड़ने चौर थेपुरा के जंगल में फेंक कर फरार हो गए.

2 दिनों बाद जब अविनाश की खोज जोर पकड़ी तो अनुज महतो सहित सभी घबरा गए कि कहीं उस की लाश बरामद न हो जाए, नहीं तो सब के सब पकड़े जाएंगे. बुरी तरह परेशन अनुज महतो 11 नवंबर की रात अपनी बाइक ले कर उड़ने चौर थेपुरा पहुंचे, जहां अविनाश की लाश फेंकी थी. उस की लाश अभी वहीं पड़ी थी. फिर क्या था, उस ने बोरे के ऊपर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और अपनी बाइक थेपुरा गांव में छोड़ कर फरार हो गया.

अपने दुश्मन अविनाश को रास्ते से हटाने के बाद अनुज महतो ने जो फूलप्रूफ योजना बनाई थी, वह फेल हो गई और आरोपी कानून के मजबूत फंदों से बच नहीं सके. वह असल ठिकाने पहुंच गए. अनुज महतो कथा लिखने तक फरार चल रहा था.

पुलिस ने नर्स पूर्णकला देवी की निशानदेही पर अनुराग हेल्थकेयर सेंटर से मिर्च से भरी डिब्बी, कंडोम का पैकेट, खून से सनी चादर और मूसल बरामद कर लिया था. जांचपड़ताल में यह पता चली थी कि अविनाश और नर्स पूर्णकला देवी के बीच मधुर संबंध थे. ये मधुर संबंध भी अविनाश की हत्या का एक वजह बनी थी.

अविनाश की हत्या के मुख्य आरोपी अनुज महतो, जो फरार चल रहा था, ने पुलिस के दबाव में आ कर 21 जनवरी, 2022 को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर ले कर उस से हत्या की जानकारी जुटाई और फिर जेल भेज दिया.

कथा लिखे जाने तक पत्रकार अविनाश के सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे कैद अपनी करनी पर पछता रहे थे

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 3

अपने ही इलाके बेनीपट्टी के कटैया रोड पर किराए का 5 कमरों का एक मकान ले कर उस में जयश्री हेल्थकेयर के नाम से नर्सिंग होम खोल लिया. भिन्नभिन्न इलाजों के लिए अलगअलग डाक्टरों को नियुक्त कर के नर्सिंग होम शुरू किया था. थोड़ी मेहनत से अविनाश का नर्सिंग होम चल निकला. लेकिन उस के सपनों का शीशमहल धरातल पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका. इस की बड़ी वजह थी बेनीपट्टी में कुकुरमुत्तों की तरह नर्सिंग होम्स का पहले से संचालित होना.

दरअसल, दरजनों नर्सिंग होम उस इलाके में पहले से चल रहे थे. अच्छी जगह पर अविनाश का नर्सिंग होम खुल जाने और सब से कम पैसों में इलाज करने से बाकी के नर्सिंग होम्स की कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी, जिस से सभी नर्सिंग होम संचालकों की नींद हराम हो गई थी.

वे नहीं चाहते थे कि जयश्री हेल्थकेयर चले. फिर क्या था, सभी संचालकों ने मिल कर स्वास्थ्य विभाग में झूठी शिकायत कर के उस का नर्सिंग होम बंद करवा दिया. एक साल के भीतर ही उस का नर्सिंग होम बंद हो गया. यह बात 2019 की है.

ऐसा नहीं था कि धन माफियाओं के डर से हार मान कर अविनाश ने हथियार डाल दिया हो. उस दिन के बाद से अविनाश ने दृढ़ प्रतिज्ञा कर ली कि स्वास्थ्य के नाम पर नर्सिंग होमों द्वारा गरीबों से मनमाने तरीके से की जा रही वसूली को वह ज्यादा दिनों तक चलने नहीं देगा. उन नर्सिंग होमों को भी वह बंद करवा कर दम लेगा, जिन्होंने उस के सपनों को कुचलामसला था. क्योंकि उसे पता था कि जिले के अधिकांश नर्सिंग होम अपने आर्थिक लाभ के लिए नियमकानून को ताख पर रख कर कैसे संचालित हो रहे हैं.

अवैध नर्सिंग होम्स के खिलाफ अविनाश ने उठाई आवाज

बड़ेबड़े मगरमच्छों से टकराना अविनाश के लिए आसान नहीं था. क्योंकि वह उन की ताकत को देख चुका था. उन्हें कुचलने के लिए एक ऐसे हथियार की उसे जरूरत थी, जो उसे सुरक्षा भी दे सके और दुश्मनों को मीठे जहर के समान धीरेधीरे मार भी सके.

विकास झा अविनाश का सब से अच्छा दोस्त भी था और हमदर्द भी. उस के सीने में सुलग रही आग को वह अच्छी तरह जानता था. बीएनएन न्यूज पोर्टल नाम से वह एक न्यूज चैनल भी चलाता था. शार्प दिमाग वाले अविनाश के मन में आया कि दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए क्यों न पत्रकारिता को अपना ले. फिर उस ने विकास से बात कर के बीएनएन न्यूज पोर्टल जौइन कर लिया.

पत्रकारिता का चोला ओढ़ने के बाद अविनाश बेहद ताकतवर बन गया था. खाकी वरदी से ले कर खद्दर वालों के बीच उस ने एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था. धीरेधीरे वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था. अपने विरोधियों और दुश्मनों को धूल चटाने के लिए वह परिपक्व हो चुका था. उस के दुश्मनों की लिस्ट में बेनीपट्टी के 2 नर्सिंग होम अनन्या नर्सिंग होम के संचालक डा. संजय और अनुराग हेल्थकेयर सेंटर के मालिक डा. अनुज महतो थे.

2019 के अगस्त महीने में अविनाश ने आरटीआई के माध्यम से दरजन भर नर्सिंग होम्स से सूचना मांगी थी, जिन के नाम अलजीना हेल्थकेयर, शिवा पाली क्लीनिक, सुदामा हेल्थेयर, सोनाली हेल्थकेयर, मां जानकी सेवा सदन, आराधना हेल्थ ऐंड डेंटल केयर क्लिनिक, जय मां काली सेवा सदन, अंशु हेल्थकेयर सेंटर, सानवी हौस्पिटल, अनन्या नर्सिंग होम, अनुराग हेल्थकेयर सेंटर और आर.एस. मेमोरियल हौस्पिटल थे.

अविनाश के इस काम से सभी नर्सिंग होम के संचालकों की भौहें तन गईं कि इस की इतनी हिम्मत कि हमें ही आंखें दिखाने लगा. उसे पता नहीं है किस से टकराने की कोशिश कर रहा है. बात यहीं खत्म नहीं हुई थी. इन धन माफियाओं की गीदड़भभकी के आगे अविनाश न झुका और न ही डरा. बल्कि इन से टक्कर लेने के लिए वह डट कर खड़ा हो गया था.

काररवाई से तिलमिला गए नर्सिंग होम मालिक

अविनाश द्वारा डाली गई आरटीआई का  किसी भी नर्सिंग होम के संचालकों ने उत्तर नहीं दिया तो उस ने लोक जन शिकायत के माध्यम से इस की शिकायत ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचा दी. अविनाश की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपर्युक्त नर्सिंग होमों की जांच की तो उन में से कई नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के मानक पर खरे नहीं उतरे. अंतत: उन्हें स्वास्थ्य विभाग के कोप का भाजन पड़ा और उन पर ताला लगा दिया गया.

अविनाश ने पानी में रह कर मगरमच्छों से दुश्मनी मोल ले ली थी. विरोधियों की कमर तोड़ने के लिए अविनाश ने जो तीर छोड़ा था, वह ठीक उस के निशाने पर जा कर लगा था. अविनाश के इस काम से खफा चल रहे सभी नर्सिंग होम संचालक आपस में एकजुट हो गए और मिल कर अविनाश को सबक सिखाने की तैयारी में जुट गए थे. इसी कड़ी में अनन्या नर्सिंग होम के संचालक डा. संतोष एक दिन अविनाश के घर जा पहुंचे.

इत्तफाक से उन की मुलाकात अविनाश के बडे़ भाई त्रिलोकीनाथ झा उर्फ चंद्रशेखर से हुई. उस समय अविनाश घर पर नहीं था, कहीं गया हुआ था.

त्रिलोकीनाथ को समझाते हुए डा. संतोष ने कहा, ‘‘तुम अपने भाई अविनाश को समझाओ कि वह जो कर रहा है, उसे तुरंत बंद कर दे. वरना जानते ही हो आए दिन सड़कों पर तमाम एक्सीडेंट होते रहते हैं. वह भी किसी दुर्घटना का शिकार हो कर कहीं सड़क किनारे पड़ा मिलेगा. फिर मत कहना कि मैं ने समझाया नहीं.’’

डा. संतोष त्रिलोकीनाथ को धमकी दे कर चला गया. त्रिलोकीनाथ जानता था कि बदले की आग में जल रहा अविनाश अपने विरोधियों को धूल चटाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है. उस ने संतोष की धमकी को दरकिनार कर दिया और छोटे भाई को कुछ नहीं बताया.

विरोधियों को खाक में मिलाने के लिए पत्रकार अविनाश बहुत आगे निकल चुका था. उस के आरटीआई पर 2 और नर्सिंग होमों अनन्या और अनुराग पर स्वास्थ्य विभाग की काररवाई होनी तय हो गई थी. दोनों नर्सिंग होम भी स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरे थे. अनन्या के मालिक संतोष और अनुराग के मालिक अनुज महतो किसी कीमत पर अपने नर्सिंग होम बंद होने नहीं देना चाहते थे. उन के बंद होने से हाथों से लाखों रुपए की कमाई जा रही थी.

क्रोध की आग में जल रहे अनुज महतो ने अविनाश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. अपनी इस योजना में उस ने अपने नर्सिंग होम की सब से विश्वासपात्र नर्स पूर्णकला देवी के साथ रोशन कुमार, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को मिला लिया.

कहीं से इस की भनक अविनाश को मिल गई थी. 7 नवंबर को फेसबुक पर उस ने बेहद मार्मिक पोस्ट शेयर की, जिस में उस ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए 15 नवंबर को ‘द गेम इज ओवर’ लिखते हुए बड़ा खेल होना पोस्ट किया था.

                                                                                                                                         क्रमशः

इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 2

हत्या के विरोध में लोगों ने किया आंदोलन

बहरहाल, पत्रकार और एक्टीविस्ट अविनाश झा की निर्मम हत्या के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण आंदोलन चरम पर था. उस के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही थी. उस से शहर की शांति व्यवस्था उथलपुथल हो चुकी थी.

इस बीच, अविनाश का पोस्टमार्टम कर के उस का पार्थिव शरीर घर वालों को सौंप दिया गया था, लेकिन घर वालों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने हत्यारों के गिरफ्तार होने तक उस का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया.

एसपी डा. सत्यप्रकाश जानते थे कि जब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, शहर की कानूनव्यवस्था बिगड़ती जाएगी. उन्होंने एसडीपीओ (बेनीपट्टी) अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अविनाश के घर उन्हें समझाने के लिए भेजा कि अविनाश के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उस का अंतिम संस्कार कर दें.

एसपी सत्यप्रकाश के आश्वासन पर मृतक के घर वालों ने उस का अंतिम संस्कार कर दिया. इधर अविनाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी. रिपोर्ट में उस की मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगना बताया गया था. साथ ही मौत 72 से 80 घंटे पहले होनी बताई गई.

यानी जिस दिन अविनाश रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था, उसी दिन उस की हत्या हो चुकी थी. पुलिस ने अविनाश के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवा कर गहन अध्ययन किया. काल डिटेल्स में रात के 9 बज कर 58 मिनट पर आखिरी बार किसी को काल आई थी.

जब पुलिस ने अविनाश के न्यूज पोर्टल औफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो उस समय भी फुटेज में यही समय हो रहा था जब काल रिसीव करते हुए अविनाश बाहर निकल रहा था. उस के बाद वह घर नहीं लौटा था.

बहरहाल, पुलिस ने उस नंबर की डिटेल्स निकलवाई तो वह नंबर पूर्णकला देवी के नाम का निकला. पुलिस ने जब और गहराई से जांच की तो पता चला कि अनुराग हेल्थ सेंटर में काम करने वाली नर्स पूर्णकला देवी और अविनाश के बीच पिछले 3 महीने से मधुर संबंध कायम थे. पुलिस की जांच प्रेम प्रसंग की ओर मुड़ गई थी.

नर्स से मिली महत्त्वपूर्ण जानकारी

पुलिस की जांच तभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचती, जब पूर्णकला देवी पुलिस के हाथ लगती. इधर पुलिस पर हत्यारों को गिरफ्तार करने का लगातार दबाव बना हुआ था. अखबारों ने अविनाश हत्याकांड की खबरें छापछाप कर पुलिस की नाक में दम कर दिया था. चारों ओर पुलिस की आलोचना हो रही थी. घटना का सही ढंग से खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. पूर्णकला देवी के गिरफ्तार होने पर ही निर्मम हत्याकांड का खुलासा हो सकता था.

14 नवंबर, 2021 को अरेर थानाक्षेत्र के अतरौली की रहने वाली पूर्णकला देवी को पुलिस ने दबिश दे कर उस के घर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए बेनीपट्टी थाने ले आई. एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह और थानाप्रभारी अरविंद कुमार ने उस से सख्ती से पूछताछ शुरू की.

नर्स पूर्णकला देवी कोई पेशेवर अपराधी तो थी नहीं, जो घंटों पुलिस को यहांवहां भटकाती. पुलिस के सवालों के सामने उस ने घुटने टेक दिए और अपना जुर्म स्वीकार कर बता दिया कि पत्रकार अविनाश हत्याकांड में उस के अलावा कई और लोग शामिल थे. उसी दिन पुलिस ने पूर्णकला देवी की निशानदेही पर बेनीपट्टी के रोशन कुमार, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को उन के घरों से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई.

पांचों आरोपियों से कड़ाई से हुई पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कुबूल लिया. उन्होंने अविनाश हत्याकांड के मास्टरमाइंड अनुराग हेल्थकेयर सेंटर के संचालक डा. अनुज महतो को बताया था, जिस ने अविनाश की ब्लैकमेलिंग से त्रस्त हो कर घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद से ही डा. अनुज महतो फरार चल रहा था.

नीतीश कुमार ने जारी किया फरमान

खैर, अविनाश हत्याकांड की गूंज प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानों तक पहुंच चुकी थी. उन्होंने प्रदेश के पुलिस प्रमुख को अविनाश के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का फरमान जारी कर दिया था. पत्रकार और एक्टीविस्ट अविनाश झा हत्याकांड हाईप्रोफाइल मर्डर कांड बन चुका था, इसीलिए पुलिस की आंखों से नींद उड़ी हुई थी.

पुलिस ने आननफानन में उसी दिन शाम को पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता आयोजित कर अविनाश के हत्यारों को पेश किया और घटना की असल वजहों से रूबरू कराया. उस के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद कहानी कुछ ऐसे सामने आई—

25 वर्षीय अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थानाक्षेत्र के लोहिया चौक का निवासी था. अंबिकेश झा के 2 बेटों में वह छोटा था.

सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अंबिकेश किसान थे. खेतीबाड़ी से इतनी आमदनी कर लेते थे कि परिवार का भरणपोषण करने के बाद कुछ बचा लेते थे. बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पानी की तरह रुपए बहाते थे. ऐसा नहीं था कि उन के दोनों बेटे अपने सामान्य परिस्थितियों को न समझते रहे हों या पैसों की कीमत न समझते हों, बल्कि वे गरीबी की भट्ठी में तप कर कुंदन बन गए थे.

दोनों बेटे त्रिलोकीनाथ और अविनाश पढ़लिख कर योग्य इंसान बनाना चाहते थे. इस के लिए दोनों ही हाड़तोड़ मेहनत करते थे. जिस तरह दोनों हाथों की सभी अंगुलियां एक समान नहीं हैं, उसी तरह अंबिकेश के दोनों बेटे एक समान नहीं थे.

अविनाश घर में सब से छोटा था, इसलिए सब का लाडला था. मांबाप से ले कर भाईबहन सभी उस पर अपना प्यार लुटाते थे. इसलिए वह थोड़ा जिद्दी भी था. जिस भी काम को करने की जिद वह ठान लेता था, उसे पूरा कर के ही मानता था. चाहे इस के लिए उसे बड़ी से बड़ी कुरबानी क्यों न देनी पड़े. वह पीछे नहीं हटता था.

अविनाश का नर्सिंग होम करा दिया बंद

बात साल 2018 की है. ग्रैजुएशन पूरा कर चुके अविनाश का सपना था नर्सिंगहोम खोल कर वह गरीबों की सेवा करे. इतनी ही छोटी उम्र में उस की सोच महासागर से भी गहरी थी क्योंकि वह गरीबी अपनी आंखों से देख चुका था. इसलिए वह नहीं चाहता था कि कोई भी गरीब पैसों के अभाव में इलाज के लिए दम तोड़े.

                                                                                                                                           क्रमशः

इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 1

रात के साढ़े 10 बज रहे थे. बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली संगीता देवी बेटे अविनाश को ढूंढती हुई दूसरे मकान पहुंची, जहां उस ने न्यूज पोर्टल का अपना औफिस बना रखा था. यहीं बैठ कर वह न्यूज एडिट करता था. लेकिन अविनाश अपने औफिस में नहीं था. दरवाजे के दोनों पट भीतर की ओर खुले हुए थे. कमरे में ट्यूबलाइट जल रही थी और बाइक बाहर खड़ी थी. संगीता ने सोचा कि बेटा शायद यहीं कहीं गया होगा, थोड़ी देर में लौट आएगा तो खाना खाने घर पर आएगा ही.

लेकिन पूरी रात बीत गई, न तो अविनाश घर लौटा था और न ही उस का मोबाइल फोन ही लग रहा था. उस का फोन लगातार बंद आ रहा था. मां के साथसाथ बड़ा भाई त्रिलोकीनाथ झा भी यह सोच कर परेशान हो रहा था कि भाई अविनाश गया तो कहां? उस का फोन लग क्यों नहीं रहा है? वह बारबार स्विच्ड औफ क्यों आ रहा है?

ये बातें उसे परेशान कर रही थीं. फिर त्रिलोकीनाथ ने अविनाश के सभी परिचितों के पास फोन कर के उस के बारे में पूछा तो सभी ने ‘न’ में जवाब दिया. उन सभी के ‘न’ के जवाब सुन कर त्रिलोकीनाथ एकदम से हताश और परेशान हो गया था और मांबाप को भी बता दिया कि अविनाश का कहीं पता नहीं चल रहा है और न ही फोन लग रहा है.

पता नहीं कहां चला गया? बड़े बेटे का जवाब सुन कर घर वाले भी परेशान हुए बिना नहीं रह सके. यही नहीं, घर में पका हुआ खाना वैसे का वैसा ही रह गया था. किसी ने खाने को हाथ तक नहीं लगाया था. अविनाश के अचानक इस तरह लापता हो जाने से किसी का दिल नहीं हुआ कि वह खाना खाए.

पूरी रात बीत गई. घर वालों ने जागते हुए पूरी रात काट दी. कभीकभार हवा के झोंकों से दरवाजा खटकता तो घर वालों को ऐसा लगता जैसे अविनाश घर लौट आया हो. यह बात 9 नवंबर, 2021 बिहार के मधुबनी जिले की लोहिया चौक की है.

अगली सुबह त्रिलोकीनाथ दरजन भर परिचितों को ले कर बेनीपट्टी थाने पहुंचे. थानाप्रभारी अरविंद कुमार सुबहसुबह कई प्रतिष्ठित लोगों को थाने के बाहर खड़ा देख चौंक गए. उन में से कइयों को वह अच्छी तरह पहचानते भी थे. वे छुटभैए नेता थे. वह कुरसी से उठ कर बाहर आए और उन के सुबहसुबह थाने आने की वजह मालूम की. इस पर लिखित तहरीर उन की ओर बढ़ाते हुए त्रिलोकीनाथ ने छोटे भाई के रहस्यमय तरीके से गुम होने की बात बता दी.

थानाप्रभारी अरविंद कुमार ने जब सुना कि बीएनएन न्यूज पोर्टल के चर्चित पत्रकार और जुझारू आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा से मामला जुड़ा है तो उन के होश उड़ गए. उन्होंने तहरीर ले कर आवश्यक काररवाई करने का भरोसा दिला कर सभी को वापस लौटा दिया.

थानाप्रभारी अरविंद कुमार ने पत्रकार और एक्टीविस्ट अविनाश की गुमशुदगी दर्ज कर ली और उस की तलाश में जुट गए. उन्होंने मुखबिरों को भी अविनाश की खोजबीन में लगा दिया था. अरविंद कुमार ने साथ ही साथ इस मामले की जानकारी एसडीपीओ (बेनीपट्टी) अरुण कुमार सिंह और एसपी डा. सत्यप्रकाश को भी दे दी थी ताकि बात बनेबिगड़े तो अधिकारियों का हाथ बना रहे.

अविनाश को गुम हुए 4 दिन बीत चुके थे. लेकिन उस का अब तक कहीं पता नहीं चल सका था. बेटे के रहस्यमय ढंग से गायब होने से घर वालों का बुरा हाल था. 3 दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला था. अब भी घर वालों को उम्मीद थी कि अविनाश कहीं गया है, वापस लौट आएगा. इसी बीच उन के मन में रहरह कर आशंकाओं के बादल उमड़ने लगते थे जिसे सोचसोच कर उन का पूरा बदन कांप उठता था.

झुलसी अवस्था में मिली पत्रकार की लाश

बहरहाल, 12 नवंबर, 2021 की दोपहर में अविनाश के बड़े भाई त्रिलोकीनाथ को एक बुरी खबर मिली कि औंसी थानाक्षेत्र के उड़ने चौर थेपुरा के सुनसान बगीचे में बोरे में जली हुई एक लाश पड़ी है, आ कर देख लें. लाश की बात सुनते ही त्रिलोकीनाथ का कलेजा धक से हो गया. बड़ी मुश्किल से हिम्मत जुटा कर खुद को संभाला, लेकिन घर वालों को भनक तक नहीं लगने दी. अलबत्ता उस ने इस की जानकारी बेनीपट्टी के थानाप्रभारी अरविंद कुमार को दे दी और साथ में मौके पर चलने को कहा.

थानाप्रभारी अरविंद कुमार टीम के साथ  त्रिलोकीनाथ को ले कर उड़ने चौर धेपुरा पहुंचे, जहां जली हुई लाश पाए जाने की सूचना मिली थी. चूंकि वह क्षेत्र औंसी थाने में पड़ता था, इसलिए इस की सूचना उन्होंने औंसी थाने के प्रभारी विपुल को दे कर उन्हें भी घटनास्थल पहुंचने को कह दिया था. सूचना पा कर थानाप्रभारी विपुल भी मौके पर पहुंच चुके थे.

लाश प्लास्टिक के अधजले कट्टे में थी. लग रहा था कि लाश वाले उस कट्टे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई गई थी. जिस से कट्टे के साथ लाश काफी झुलस गई थी. चेहरे से वह पहचानने में नहीं आ रही थी. थानाप्रभारी अरविंद ने त्रिलोकीनाथ को लाश की शिनाख्त के लिए आगे बुलाया.

लाश के ऊपर कपड़ों के कुछ टुकड़े चिपके थे और उस के दाएं हाथ की मध्यमा और रिंग फिंगर में अलगअलग नग वाली 2 अंगूठियां मौजूद थीं. कपड़ों के अवशेष और अंगूठियों को देख कर त्रिलोकीनाथ फफकफफक कर रोने लगा. उसे रोता हुआ देख पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि मृतक उस का भाई अविनाश है, जो पिछले 4 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था.

अब क्या था, जैसे ही अविनाश की लाश पाए जाने की जानकारी घर वालों को हुई, उन का जैसे कलेजा फट गया. घर में कोहराम मच गया और रोनाचीखना शुरू हो गया. इस के बाद तो पत्रकार और एक्टीविस्ट अविनाश की हत्या की खबर देखते ही देखते जंगल में आग की तरह पूरे शहर में फैल गई थी. अविनाश की हत्या की खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उस के समर्थकों के दिलों में आक्रोश फूटने लगा थे. समर्थक उग्र हो कर आंदोलन की राह पर उतर आए.

13 नवंबर को अविनाश की निर्मम हत्या के विरोध में शाम के वक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बेनीपट्टी बाजार की मुख्य सड़क पर कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारे को फांसी देने, परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को ले कर प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. सभी लोग कैंडल मार्च के माध्यम से विरोध प्रकट करते हुए डा. लोहिया चौक से अनुमंडल रोड तक सड़क पर नारेबाजी करते रहे.

कैंडल मार्च भाकपा नेता आनंद कुमार झा के नेतृत्व में शुरू हुआ. वहां जनकल्याण मंच के महासचिव योगीनाथ मिश्र, कांग्रेसी नेता विजय कुमार मिश्र, भाजपा नेता विजय कुमार झा, मुकुल झा और बीजे विकास सहित तमाम लोग मौजूद थे.

एक ओर जहां नेता कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन पर दबाव बना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर झंझारपुर प्रैस क्लब के सदस्यों ने ललित कर्पूरी स्टेडियम में एक आपात बैठक कर इस पूरे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

                                                                                                                                          क्रमशः 

सोनाली साव हत्याकांड : इश्किया गुरु का खूनी खेल – भाग 3

उस दिन के बाद से दीपक सोनाली को ट्यूशन पढ़ाने उस के घर कभी नहीं आया. अचानक उस के ट्यूशन पढ़ाना छोड़ देने से सोनाली के पापा सुनील थोड़ा परेशान हुए. उन्होंने इस विषय में ट्यूटर से बात भी की थी, लेकिन उस ने बहाना बनाते हुए समय का अभाव बताते हुए ट्यूशन छोडऩे का कारण बताया था.

सुनील को क्या पता था कि दीपक के नीयत में कितनी बड़ी खोट आ चुकी थी. जीवन संवारने के लिए जिस के हाथों में बेटी की डोर सौंपी थी, उसी के मन में पाप का काला परिंदा फडफ़ड़ाने लगा था. शुक्र तो सोनाली का कहिए, जो मर्यादा की डोर को चरित्र के मजबूत बंधन से बंधी थी कि खुद को पाकसाफ रहने दिया. ये सब घर वालों के अच्छे संस्कार की देन थी.

इतनी बड़ी बात हुई थी. सोनाली ने यह बात समझदारी के साथ खुद ही निबटा ली थी. यह बात न तो किसी और को शेयर की थी और न ही घर वालों से बताई थी. वह जानती थी कि अगर उस ने ये बात घर वालों से बता दी तो खामखा बड़ा हंगामा हो सकता है. इसलिए इसे यहीं पर विराम देने में समझदारी समझी. इस के बाद वह एक प्राइवेट स्कूट में पढ़ाने लगी.

सोनाली ने जिस सूझबूझ का परिचय दिया था, वह काबिलेतारीफ थी. ऐसा नहीं था कि दीपक ने सोनाली को भुला दिया हो, बल्कि उस के दिल में सोनाली के लिए और प्यार उमडऩे लगा था. उसे पाने की उस की हसरतें और जवां होती जा रही थीं. बस, उसे हासिल करने के लिए नित नईनई तरकीब सोचता रहता था, वक्तबेवक्त उसे फोन कर के अपने प्यार का इजहार करता था, लेकिन सोनाली का उस के लिए एक ही जवाब था- न.

जुनूनी आशिक बन गया दीपक साव

सनकी प्रेमी दीपक ने भी ठान लिया था कि सोनाली उस की नहीं हुई तो वह किसी और की भी दुनिया में नहीं हो सकती. वह उसी के लिए आई है और उसी की बन कर रहेगी. वह उस की नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं हो सकती. तब उसे मरना होगा. इस के अलावा उस के पास जीने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है.

पागलपन की हद से भी ज्यादा दीपक साव शिष्या रह चुकी सोनाली से एकतरफा प्यार करता था. जब सोनाली ने उस का प्यार ठुकरा दिया तो वह ईष्र्या की आग में जलने लगा था. ईष्र्या की इसी आग में जलते दीपक ने खतरनाक फैसला ले लिया.

घटना से 6 महीने पहले यानी सितंबर 2022 में सुपारी किलर भरत कुमार उर्फ कारू निवासी मझलीटांड़, थाना डोमचांच को डेढ़ लाख रुपए में उस की हत्या की सुपारी दे दी और पेशगी के तौर पर उसे 50 हजार रुपए भी दे दिए. इश्क में पागल हुए दीपक साव का साथ रोहित मेहता ने दिया. सुपारी लेने के बाद अपने 4 साथियों संतोष मेहता और संजय मेहता के साथ मिल कर सोनाली की रेकी करने लगा.

ss-aropi1

कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’, ये कहावत उस के साथ चरितार्थ हुई थी. 6 महीने बीत गए थे, मगर कारू अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था. फिर दीपक ने ही एक दांव चला. वह जानता था इन दिनों सोनाली के घर वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. पैसों की उन्हें सख्त जरूरत है.

इसी बात का लाभ उठाते हुए दीपक ने सोनाली से बात की कि उस के जानपहचान का एक बैंक है, जो बिना किसी शर्त के लोन दे सकता है. अगर तुम लोन लेना चाहो तो मैं तुम्हें वह दिलवा सकता हूं. जबकि दीपक का किसी भी बैंक वाले से कोई परिचय नहीं था. उस ने सोनाली को झांसे में लेने के लिए पांसा फेंका था, जो सही जगह जा कर लगा था. सोनाली ने लोन लेने के लिए हामी भर दी थी क्योंकि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी.

ट्यूटर ने की हत्या

बात 21 मार्च, 2023 की है. दीपक ने सोनाली को सुबह फोन कर उसे मिलने के लिए बीरजामू के पास बुलाया. उस दिन सोनाली ने स्कूल से छुट्ïटी ले ली थी और घर पर ही थी. करीब साढ़े 10 बजे सोनाली मां को ‘दीपक सर से मिलने जाना है’ बता कर अपना पर्स और मोबाइल साथ ले कर निकली. उस ने यह भी कहा कि वह काम पूरा होते ही घंटे-2 घंटे में घर वापस लौट आएगी.

सोनाली पैदल ही डेढ़ घंटे में बीरजामू पहुंची तो सडक़ के बाईं पटरी पर एक चार पहिया वाहन के पास ओट लगा कर दीपक खड़ा उसे देख कर मंदमंद मुसकरा रहा था तो सोनाली भी हौले से मुसकरा दी. फिर दीपक ने कार का दरवाजा बाहर खोल कर उसे बैठने का इशारा किया तो वह कार की आगे वाली सीट पर बैठ गई.

कार की ड्राइवर सीट पर रोहित मेहता बैठा था, जबकि पीछे की सीट पर भरत उर्फ कारू, संजय मेहता, संतोष मेहता और दीपक बैठा था. दीपक का इशारा मिलते ही कार फर्राटा भरने लगी थी. हालांकि पहले से कार में बैठे लोगों को देख कर सोनाली चौंकी थी, लेकिन बाद में दीपक ने सोनाली से अपना पुराना दोस्त कह कर परिचय दिया तो वह सामान्य दशा में आई थी.

रोहित जब कार ले कर सुनसान इलाके की ओर बढ़ा तो सोनाली घबरा गई और उस ने दीपक से पूछा कि वह उसे कहां ले कर जा रहा है. ये रास्ता तो शहर की ओर नहीं जाता है. इस पर दीपक ने जवाब दिया, “तुम ठीक सोचती हो. ये रास्ता शहर की ओर नहीं, मौत की ओर जाता है. अब बता तू मुझ से शादी करेगी कि नहीं? मेरी बनेगी कि नहीं.”

इस पर सोनाली बिदक गई, “हजार बार कह चुकी हूं, मैं तुम से न तो प्यार करती हूं और न ही शादी कर सकती. तुम ने मेरे साथ धोखा किया है.”

“क्या करूं मेरी जान, प्यार और जंग में सब जायज होता है. मैं ने तुम से पागलपन की हद से ज्यादा प्यार किया और तुम ने मेरे प्यार को नहीं समझा. तो सुन ले अगर तू मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा. अब मरने के लिए तैयार हो जा हरामजादी.” कहते हुए सनकी प्रेमी दीपक ने पास में रखे मोबाइल चार्जर की केबिल से गला कस कर उसे मौत के घाट उतार दिया और गाड़ी नीरू पहाड़ी खदान की ओर चलने का इशारा किया.

रोहित ने वैसा ही किया जैसा दीपक ने करने को कहा. उस ने कार नीरू पहाड़ी खदान की ओर मोड़ दी. वह इलाका बिलकुल सुनसान था. खदान के पास पहुंच कर पांचों कार से बाहर निकले, कार में पहले से रखे प्लास्टिक की बड़े आकार की बोरी निकाली. उस में एक बड़े आकार का भारी पत्थर डाला फिर सोनाली की लाश तोड़मरोड़ कर उस बोरी में भरी और उसे रस्सी से कस कर बांध दिया.

एकतरफा प्यार में हत्या करने के बाद उन्होंने सोनाली की लाश ऊपर से नीचे खदान में फेंक दी. इस से पहले दीपक ने सोनाली का फोन अपने कब्जे में ले लिया था. लाश ठिकाने लगाने के बाद पांचों कार में सवार हुए और अपनेअपने घरों को लौट गए. फिर क्या हुआ, कहानी में वर्णन किया जा चुका है.

कथा लिखे जाने तक पांचों आरोपी दीपक कुमार साव, रोहित कुमार मेहता, भरत कुमार उर्फ कारू, संजय मेहता और संतोष मेहता जेल की सलाखों के पीछे थे.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सोनाली साव हत्याकांड : इश्किया गुरु का खूनी खेल – भाग 2

टीचर सोनाली साव की हत्या से कोडरमा की जनता मर्माहत भी थी और आक्रोशित भी. 28 मार्च की शाम आक्रोशित लोगों ने बेहराडीह से शांति कैंडल मार्च निकाला और कोडरमा-जमुआ राष्ट्रीय राजमार्ग ले जा कर खत्म किया. सभी के मन में आक्रोश का लावा फूट रहा था. शांति मार्च के बीच वे हत्या में शामिल सभी आरोपियों को फांसी देने, पीडि़त परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पुलिस की नाकामी के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे.

बीचबीच में वे ‘सोनाली हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के भी नारे लगा रहे थे. शांति मार्च का नेतृत्व पूर्व मुखिया राजेंद्र मेहता कर रहे थे. आंदोलित नागरिकों के भारी आक्रोश के चलते पुलिसप्रशासन की बुरी तरह छिछालेदर हो रही थी. स्थानीय नेताओं का बाकी के बचे तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बना हुआ था.

police-officers

आखिरकार, अगले दिन यानी 29 मार्च, 2023 को तीनों आरोपियों भरत कुमार उर्फ कारू, संतोष मेहता और संजय मेहता को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे तीनों शहर छोड़ कर कहीं भागने के फिराक में थे. पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने भी सोनाली के अपहरण करने और बाद में हत्या करने का अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस उन्हें भी अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया.

पुलिस पूछताछ में शिक्षिका सोनाली साव उर्फ सोनी कुमारी के पाचों हत्यारों दीपक साव, रोहित मेहता, भरत उर्फ कारू, संतोष मेहता और संजय मेहता ने जो बयान दिए थे, उस के आधार पर दिल को कंपा देने वाली एकतरफा प्यार में मर्डर की जो कहानी सामने आई, वह कुछ ऐसी थी—

सोनाली दीपक कुमार से पढ़ती थी होम ट्यूशन

24 वर्षीय सोनाली साव उर्फ सोनी कुमारी मूलरूप से झारखंड के कोडरमा जिले के थाना डोमचांच स्थित कस्बा दाब रोड की रहने वाली थी. पिता सुनील कुमार साव प्राइवेट नौकरी कर के अपने 5 सदस्यीय परिवार का पालनपोषण कर रहे थे. वह इतना कमा लेते थे, जिस से किसी तरह परिवार का भरणपोषण हो जाता था, लेकिन बचत नहीं हो पाती थी यानी सुनील की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी.

सोनाली बच्चों में सब से बड़ी थी. वह मेधावी, मेहनती थी और बेहद जिजीविषा वाली थी. घर की माली हालत को समझती थी. एक दिन सोनाली ने मम्मीपापा से अपने मन की बात बताते हुए कहा, “मैं पढ़लिख कर कोई बड़ा अधिकारी बनना चाहती हूं.”

उस के पापा सुनील कुमार ने भी उस का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “बेटा, तुम जितना पढऩा चाहती हो, पढ़ो. पैसों की चिंता मत करना, वह सिरदर्द मेरा है. मैं किसी से भी कर्ज ले कर तुम्हें पढ़ाऊंगा, तुम्हारा सपना पूरा करूंगा, बेटा, तनिक भी तुम विचलित मत होना. तुम पढ़ो, सिर्फ पढ़ो.”

पिता ने सोनाली को जो हिम्मत और हौसला दिया था, उस से उस का उत्साह कई गुना बढ़ गया था और हिम्मत भी. उस दिन के बाद से सुनील ने घर पर बेटी के लिए एक ट्यूटर लगा दिया था ताकि बेटी के जीवन को वह संवार सकें और उस के सपनों को मुकम्मल राह दे सकें, जो उस ने देखा है. ये करीब 5 साल पहले की बात थी, वह ट्यूटर कोई और नहीं बल्कि दीपक कुमार साव ही था, जो डोमचांच के महयाडीह का रहने वाला था. तब दीपक का जलवा था. वह घरघर जा कर बच्चों को ट्यूशन देने का काम करता था. उस का पढ़ाया बच्चों के मस्तिष्क पर किसी बेहतरीन फिल्म की कहानी की तरह छप जाता था.

अपने कलात्मक व्यवहार से वह बच्चों को ऐसे मांजता था कि बच्चे तो बच्चे, उन के घर वाले भी उस के मुरीद हो जाते थे. तभी तो वह जिस घर में ट्यूशन शुरू करता था सालोंसाल उसी घर में ट्यूशन देता था. औसत कदकाठी, गोरा रंग, बड़ीबड़ी आंखें, गोलमटोल चेहरा और कसरती बदन वाला दीपक आकर्षक व्यक्तित्व का धनी युवक था तो सोनाली भी कुछ कम नहीं थी.

करीब 5 फुट 6 इंच लंबी सोनाली भी खूबसूरती की मिसाल थी. उस का गोरा रंग और अंडाकार चेहरे पर जब मुसकान तैरती तो सामने वाला एक तरह से घायल हो जाता था. वह उम्र के जिस पड़ाव में आ कर वह खड़ी थी, अकसर वहां से लडक़ेलड़कियों के पांव फिसल जाते थे, लेकिन सुंदर और जहीन होते हुए भी सोनाली ने अपने पैरों को डगमगाने नहीं दिया था.

खैर, 12वीं क्लास में पढ़ रही सोनाली के सौंदर्य की खुशबू से आसपास के वातावरण महक उठा था. उस के इर्दगिर्द आवारा भंवरे मंडराने लगे थे, लेकिन उस ने दिल के दरवाजे पर मर्यादा का ताला बंद कर दिया था ताकि चुपके से कोई भी मनचला दिल के भीतर घुस न सके. दिल के दरवाजे पर भले ही सोनाली ने ताला जड़ दिया हो, लेकिन एक ऐसा भी भौंरा था, जो उस के तीखे और कजरारे नयनों के रास्ते उस के दिल में मुकाम बनाने की जुगत में परेशान रहता था. वह कोई और नहीं था बल्कि उसे ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाला आशिकमिजाज ट्यूटर दीपक साव ही था.

गुलाब की कली सी खिली शिष्या सोनाली को जब से आशिकमिजाज गुरु दीपक ने देखा था, उस की सलोनी सूरत अपने दिल में बसा ली थी. ट्यूशन उसे पढ़ाता कम अपलक उसे निरंतर निहारता ज्यादा था. सोनाली कम समझदार नहीं थी, जो अपने ट्यूटर के इश्क को न समझती. वह तो शिष्य और गुरु की मर्यादा का पालन करती रही. गुरु के लिए उस के दिल में सिर्फ और सिर्फ सम्मान और अदब था, जबकि वह उसे और रूप में देख रहा था. उस के सम्मान को प्यार समझ बैठा था तो इस में सोलानी का क्या कुसूर था.

सोनाली से करने लगा एकतरफा प्यार

ट्यूटर दीपक अपनी शिष्या सोनाली से प्यार करने लगा था. उस का यह प्यार एकतरफा था. उस के हंस कर बोलने या बातचीत करने की अदा को वह प्यार समझ बैठा था. एक दिन मौका देख कर दीपक अपने प्यार का इजहार सोनाली से कर बैठा, “मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं सोनाली, मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता.” कहते हुए उस ने शिष्या सोनाली के दोनों हाथ अपने हाथों में ले लिए, “जब से तुम को देखा है, उसी दिन से मुझे तुम से प्यार हो चुका है.”

“ये क्या कह रहे हैं, सर.” सोनाली अपना हाथ छुड़ाती हुई बोली, “आप का दिमाग ठिकाने तो है न?”

“हां, मेरा दिमाग ठिकाने पर है और मैं भी, लेकिन मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता सोनाली, मेरे प्यार को अपनी स्वीकृति की मोहर लगा हो, प्लीज.”

“आज कह दिया तो कह दिया, पर आइंदा मेरे से ऐसीवैसी बातें मत करना, मैं ऐसीवैसी लडक़ी नहीं हूं. हमारे बीच में सिर्फ गुरु और शिष्या का रिश्ता है, बस. इस के अलावा मैं और किसी रिश्ते को नहीं जानती और न ही मेरे से कोई रिश्ता जोडि़एगा. गुरु होने के नाते मैं सिर्फ आप का सम्मान करती हूं. इस सम्मान व पवित्र रिश्ते को आप ने प्यार समझ लिया.”

सोनाली गुस्सा भी हुई और उसे रिश्तों की मर्यादा की झलक भी दिखाई.

“चाहे जो कह लो तुम, मैं तुम्हारी किसी बात का बुरा नहीं मानता. बस, इतना जानता हूं कि मैं तुम्हें दिल की गहराइयों से भी ज्यादा प्यार करता हूं और भविष्य में तुम से शादी करना चाहता हूं, बस.”

“ओफ्फोऽऽ” झुंझलाती हुई सोनाली आगे बोली, “आप ने पागलपन की सारी हदें पार कर दी हैं. कितनी बार कहूं, मैं आप से कोई प्यारव्यार नहीं करती और न ही इस गलतफहमी में रहिएगा कि मैं आप से प्यार करूंगी. मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, जहां हमें मर्यादा में रहना सिखाया जाता है, अपने गुरुओं का सम्मान करना सिखाया जाता है.”

“ऐसा कह कर मेरा दिल मत तोड़ो सोनाली. एक बार फिर मैं तुम से कहता हूं, मैं बहुत प्यार करता हूं तुम से और शादी भी तुम्हीं से करना चाहता हूं.”

“फिर तो इस जनम में संभव नहीं है, सर.”

“तुम्हारे सामने अपने प्यार की भीख मांगता हूं.”

“तब भी मेरी ओर से न है, मैं आप से प्यार नहीं करती, नहीं करती, नहीं करती. आप यहां से चले जाइए, फिर दोबारा लौट कर कभी मत आइएगा. नहीं तो मेरे मम्मीपापा ये प्यार वाली बात सुन लेंगे तो हम दोनों को जिंदा गाड़ देंगे. प्लीज सर, आप यहां से चले जाओ, मुझे आप से कोई रिश्ता नहीं रखना है, प्लीज प्लीज.” सोनाली ट्यूटर दीपक के सामने अपने दोनों हाथ जोड़ कर खड़ी हो गई तो अपना सा मुंह ले कर दीपक को वहां से जाना ही पड़ा.

                                                                                                                                             क्रमशः

सोनाली साव हत्याकांड : इश्किया गुरु का खूनी खेल – भाग 1

सोनाली साव उर्फ सोनी कुमारी को घर से निकले करीब 7 घंटे हो चुके थे, पर अब तक वह वापस घर नहीं लौटी थी. दिन के साढ़े 11 बजे वह मां को थोड़ी देर में लौट कर आने की बात कह घर से निकली थी और जब शाम साढ़े 5 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो मम्मीपापा को सयानी बेटी को ले कर चिंता सताने लगी थी. धीरेधीरे संध्या पहर भी ढल चुकी थी और रात की काली चादर ने आसमान में अपने पांव पसार दिए थे. ऐसे में उस के पापा सुनील कुमार साव की सोच शून्य में तबदील हो चुकी थी.

सुनील ने अपने रिश्तेदारों परिचितों, पड़ोसियों, बेटी की सहेलियों और जिस निजी स्कूल में वह पढ़ाती थी, उस स्कूल के प्रिंसिपल आदि से पूछताछ कर ली थी, लेकिन वह किसी के यहां नहीं गई. और तो और उस का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था.

पहली बार ऐसा हुआ था, जब सोनाली का फोन बंद आ रहा था, नहीं तो यदि उसे घर पहुंचने में तनिक भी देर हो जाती तो वह तुरंत मम्मी या पापा को फोन कर के इन्फार्म कर देती थी, लेकिन यहां न तो उस का फोन लग रहा था और न ही उस ने फोन कर के ही बताया था कि वह कहां है?

सोनाली की तरफ से मम्मीपापा को जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वे परेशान हो गए. भला मांबाप उसे ले कर परेशान होते क्यों नहीं होते, बेटी जवान थी. आजकल का समय कितना खराब चल रहा है, बहूबेटियां घर के बाहर कितनी सुरक्षित हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है. इसी बात की चिंता मांबाप को सता रही थी.

बहरहाल, किसी तरह घर वालों ने रात आंखों में काट दी थी. पूरी रात उन्होंने दरवाजे पर टकटकी लगाए बिता दी. पलक झपकते जरा भी दरवाजा खट से होता तो चौंक कर वे बैठ जाते थे. उन्हें ऐसा लगता था जैसे बेटी आ गई हो, लेकिन वह दरवाजा तो हवा के झोंके से खटका था. यह बात 21 मार्च, 2023 की झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच की थी.

ps-ss-hatyakand

22 मार्च यानी अगली सुबह सोनाली के पापा सुनील कुमार डोमचांच थाने पहुंचे. एसएचओ अब्दुल्लाह खान थाने में ही मौजूद थे और जरूरी फाइलों को निबटाने में मशगूल थे. सुनील दूसरी पंक्ति की पहली वाली कुरसी पर चुपचाप बैठ गए थे. थोड़ी देर बाद जब एसएचओ फाइलों से फारिग हुए तो उन्होंने सुनील से पूछा, “जी, बताएं, कैसे आना हुआ सुबहसुबह?”

“नमस्ते सर.” दोनों हाथ जोड़े एसएचओ खान का अभिवादन करते हुए सुनील ने कहा, “मैं बहुत परेशान हूं सर बेटी को ले कर. कल दोपहर से उस का कहीं पता नहीं है.”

“आप का नाम क्या है? और कहां रहते हैं?” एसएचओ ने सवाल किया.

“मेरा नाम सुनील कुमार है सर. मैं दाबरोड में रहता हूं. बेटी का नाम सोनाली उर्फ सोनी है. वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. कल साढ़े 11 बजे के करीब अपनी मां से थोड़ी देर में लौट कर आने को कह घर से निकली थी, तब से अब तक वह घर नहीं लौटी और न ही उस का मोबाइल ही लगता है. इसे ले कर मुझे बड़ी चिंता खाए जा रही है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई. बेटी का पता लगाने में मेरी मदद करें सर.”

“ठीक है, चिंता न करें. ऐसा करें अपनी तहरीर दीवानजी को लिखवा दें. मैं उस पर काररवाई करता हूं.

“ठीक है सर. मैं तहरीर दीवानजी को दे देता हूं, नमस्ते सर.”

ट्यूटर के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

सुनील कुमार एसएचओ के औफिस से उठ कर बाहर आ गए और बेटी की गुमशुदगी लिखा कर वापस घर लौट आए. अपनी तहरीर में इन्होंने दीपक कुमार साव और रोहित कुमार मेहता को नामजद किया था. उन्होंने यह आशंका जताई थी कि दीपक बेटी को बारबार फोन कर के परेशान किया करता था. दीपक को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की जाए तो बेटी के बारे में जानकारी मिल सकती है.

दरअसल, कई साल पहले दीपक सोनाली को उस के घर ट्यूशन पढ़ाया करता था. तब वह 12वीं क्लास में पढ़ती थी. तभी से दोनों एकदूसरे को जानतेपहचानते थे. सोनाली के घर वाले भी दीपक को अच्छी तरह जानते थे. शिक्षक की हैसियत से वह अकसर सोनाली को फोन किया करता था. इस का घर वालों ने कभी ऐतराज नहीं किया. वे जानते थे इन के बीच एक पवित्रता और मर्यादा का रिश्ता है. इस रिश्ते का उन को खास खयाल है.

बहरहाल, बस इसी रिश्ते से आशंकित हो कर सुनील ने अपनी तहरीर में दीपक का नाम डाल दिया था. 3 दिन तहरीर दिए बीत चुके थे, पर पुलिस ने अब तक कोई काररवाई नहीं की थी. तहरीर को पुलिस ने ठंडे बस्ते के हवाले कर दी थी. उधर अखबार में रोजाना ही शिक्षिका सोनाली के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थीं. पुलिस की लापरवाही की बड़ीबड़ी खबरें प्रकाशित हो रही थीं, जिस से कोडरमा के नागरिक काफी उग्र हो चुके थे.

सोनाली के लापता होने के छठें दिन भी उस का सुराग नहीं मिला मिला तो 26 मार्च को घर वालों का आक्रोश भडक़ उठा. घर वालों और स्थानीय लोगों ने पुलिस नाकामी के खिलाफ शहीद चौक के पास कोडरमा-जमुआ मुख्यमार्ग जाम कर दिया था. जाम की सूचना मिलने पर एएसपी प्रवीण पुष्कर मौके पर पहुंचे और जाम खत्म करने की आंदोलनकारियों से अपील की तो उन्होंने सोनाली के रहस्यमय तरीके से गायब होने के रहस्य से परदा उठाने की मांग रख दी.

एएसपी प्रवीण पुष्कर ने आंदोलनकारियों को विश्वास दिलाया कि 24 घंटे के भीतर सकारात्मक रिजल्ट आ जाएगा, विश्वास रखें और आंदोलन खत्म कर दें. एएसपी के आश्वासन पर तब कहीं जा कर आंदोलन खत्म हुआ. अपने वादे के पक्के एएसपी प्रवीण पुष्कर ने डोमचांच एसएचओ को बुला कर बड़ी मीटिंग की और 24 घंटे के अंदर मामले का पटाक्षेप करने की सख्त हिदायत दी. यहीं नहीं, उसी समय उन्होंने पुलिस की 2 टीमें गठित कर दीं.

police-team-ss

एक टीम का नेतृत्व एसएचओ अब्दुल्लाह खान के हाथों सौंप दिया और दूसरी टीम का नेतृत्व एसओजी कर रही थी. दोनों टीमों का काम उसी समय से शुरू हो चुका था. एसएचओ अब्दुल्लाह खान ने तहरीर में नामजद दीपक कुमार साव निवासी महथाडीह को सब से पहले हिरासत में लेने की तैयारी की.

27 मार्च, 2023 की सुबह डोमचांच पुलिस की टीम ने महथाडीह पहुंच कर दीपक साव के घर को चारों ओर से घेर लिया और सोते हुए दीपक को उठा कर हिरासत में ले कर पूछताछ के लिए डोमचांच थाने ले आई. बड़ी संख्या में पुलिस बल देख कर दीपक पसीनापसीना हो चुका था. एसएचओ अब्दुल्लाह खान ने उस से कड़ाई से पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने टूट गया. ट्यूटर दीपक ने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए कुबूल कर लिए कि उसी ने डेढ़ लाख की सुपारी दे कर सोनाली की हत्या करवाई थी. इस घटना में उस के अलावा 4 और लोग शामिल थे.

दीपक की निशानदेही पर उसी दिन दोपहर में रोहित कुमार मेहता निवासी सिमरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. घटना वाले दिन रोहित उस कार को चला रहा था, जिस में पहले सोनाली का अपहरण किया गया और बाद में हत्या कर दी गई

7 दिनों से रहस्य बनी शिक्षिका सोनाली साव के रहस्य से पुलिस ने परदा उठा दिया था. बाकी के 3 आरोपी अभी भी फरार चल रहे थे. इधर जैसे ही पता चला कि आरोपियों ने सोनाली की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है, घर में कोहराम मच गया था. घर वालों का रोरो कर बुरा हाल हो गया था.

प्रैस कौन्फ्रैंस में किया खुलासा

आननफानन में उसी दिन शाम एएसपी प्रवीण पुष्कर ने डोमचांच थाने में पत्रकार वात्र्ता का आयोजन किया. दोनों आरोपियों ने सोनाली की हत्या कैसे और क्यों की, यह सब रट्टू तोते की तरह सब बक दिया. उस के बाद शाम 5 बजे दोनों आरोपियों दीपक और रोहित मेहता को अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए.

                                                                                                                                               क्रमशः

धोखे में लिपटी मौत ए मोहब्बत – भाग 3

उस समय सचमुच ममता घर पर अकेली थी और कमरे का दरवाजा बंद कर अपने काम में लगी हुई थी. तभी दरवाजे पर थपथपाने की आवाज उभरी, ‘‘कौन है बाहर, आती हूं.’’

मीठी सी आवाज शारिक के कानों से टकराई. वह कुछ न बोला, चुपचाप खड़ा रहा. ममता काम बीच में छोड़ दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ी. उस ने दरवाजा खोला तो सामने शारिक खड़ा था, उस के दिल का राजकुमार. देखते ही उस की आंखें शारिक के चेहरे पर ठहर गईं तो शारिक भी ममता के गोरेगोरे मुखड़े पर खो गया. दोनों खड़ेखड़े अपलक एकदूसरे को देखे जा रहे थे.

ममता ने ही सन्नाटे को तोड़ा, ‘‘जी आप?’’

“हां जी, मैं. दरवाजे पर ही खड़ा रखेंगी, अंदर आने के लिए नहीं कहेंगी?’’

“ओह, नहीं. मैं तो भूल ही गई. आइए, अंदर आइए.’’

“जी शुक्रिया, जो मुझ नाचीज पर रहम आ गई.’’

“ऐसी बात नहीं है, क्या मैं आप को निर्दयी दिखती हूं.’’

“नहीं तो कौन कमबख्त कहता है कि आप निर्दयी हैं. सिर से पांव तक आप मोम ही मोम हैं.’’ शारिक ने ममता की तारीफ के पुल बांध दिए तो वह खिलखिला कर कर हंस पड़ी. फिर शारिक भी अपनी हंसी रोक नहीं पाया. ममता शारिक को कमरे के अंदर ले आई और बैड पर बैठा दिया और खुद उस के लिए चाय बनाने चली गई. जब वह किचन से लौटी तो उस के हाथ की ट्रे में 2 प्याली गरमागरम चाय थी. दोनों ने साथ बैठ कर चाय पी.

इसी बीच मौका देख कर शारिक ने दिल की बात उस से कह दी तो ममता भी अपने प्यार का इजहार किए बिना नहीं सकी. उस ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया, ‘‘मैं भी आप से प्यार करती हूं. आई लव यू शारिक.’’

“आई लव यू सो मच ममता, तुम जानती नहीं हो आज मेरे लिए कितनी बड़ी खुशी का दिन है. मैं अपनी खुशी का शब्दों में बयान नहीं कर सकता. मैं बहुतबहुत खुश हूं.’’ शारिक अपने दिल की बात प्रेमिका से कह कर वह बहुत ज्यादा उत्साहित था.  उस के बाद दोनों घंटों बैठे इधरउधर की बातें करते रहे. फिर शारिक अपने घर वापस लौट गया तो वह खुशी से नाच उठी थी. वह पहली बार जान सकी थी कि प्यार क्या होता है.

दिनरात वह अपने प्यार के बारे में सोचती रहती थी. हर घड़ी वह शारिक को अपने इर्दगिर्द महसूस करती थी. जब वह अपनी आखें बंद करती तो उसे ऐसा लगता था जैसे उस का प्यार उसी के सामने खड़ा हो. ममता शारिक से बेइंतहा प्यार करती थी. उस के प्यार में अंधी और पागलों की तरह दीवानी हो चुकी थी. इतनी दीवानी हो चुकी थी कि एक दिन भी उसे न देखे तो जल बिन मछली की तरह तड़पने लगती थी. न ही उसे भूख लगती थी और न प्यास और न ही आंखों में नींद होती. इतना प्यार करती थी वह शारिक से. दोनों मिल कर सुनहरे भविष्य के सपने अपनी आंखों में सजोए थे.

ममता ने अपने जीवन के जिस राजकुमार के सपने देखे थे, वह राजकुमार शारिक के रूप में उसे मिल गया था. शारिक से प्यार कर के ममता बहुत खुश थी. एक दिन उस ने अपने दिल की बात मां से बता दी.  यह जान कर चंपा देवी भी फूली नहीं समाई थी. उन की ओर से बेटी की पसंद पर ‘हां’ ही थी. ममता और शारिक का प्यार 2 सालों तक फूलों की तरह महकता रहा, लेकिन घटना से ठीक 6 महीने पहले यानी मई 2022 में शारिक के अतीत के बारे में ममता को कुछ ऐसी बातें पता चलीं कि उस का एक झटके में दिल टूट गया. शारिक पर जान छिडक़ने वाली ममता के दिल में उस के लिए नफरत भर गई.

प्रेमी की सच्चाई ने तोड़ दिया दिल

दरअसल, हुआ यह था कि एक दिन ममता ने शारिक को उस के ही घर में नमाज पढ़ते देख लिया. यह देख कर वह हैरान रह गई कि इतना बड़ा फरेब. जिस पर उस ने अंधा विश्वास किया था, उस ने अपने मजहब को छिपाया. बड़ा धोखा दिया है उस ने.  ममता को तब और दोहरा शौक लगा, जब उसे पता चला था कि शारिक पहले से ही शादीशुदा है. उस की पत्नी अपनी ससुराल बिहार के मधुबनी में रहती है तो ममता का दिल कांच की तरह चूरचूर हो गया और उस ने सारी बातें मां से कह सुनाईं. इस के बाद वह फूटफूट कर रोने लगी.

उसी दिन से उस ने शारिक से बातचीत करनी बंद कर दी थी और उस का फोन भी वह रिसीव नहीं करती थी. अचानक ममता में आए बदलाव से शारिक परेशान हो गया था. उसे नहीं पता था कि वह उस के मुसलिम और शादीशुदा होने वाली बात को जान चुकी है, इसीलिए उस ने अपना मुंह फेर लिया है. यहां तक कि शारिक जब उसे फोन करता था तो वह उस का काल भी रिसीव नहीं करती थी.

इस से शारिक बहुत परेशान हो गया था. वह ममता से एक बार बात कर उस की परेशानी और उस से बात न करने की वजह जानना चाहता था. ममता थी कि उस की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करना चाहती थी. अगर कहीं रास्ते में उसे देखती थी तो वह रास्ता बदल देती थी. किसी तरह शारिक को जब ममता के अचानक मुंह फेर लेने वाली बात का पता कराया तो उस का शक सच निकला. ममता उस की सच्चाई जान चुकी थी. उस के सामने उस की कलई खुल चुकी थी. फिर भी वह उस से मिलना चाहता था, लेकिन वह उस से मिलने से साफ मना कर चुकी थी.

बदले की भावना ने लिया जन्म

ममता के इस व्यवहार ने शारिक के दिल में उस के लिए बदले की भावना ने जन्म ले लिया. उस के मन में ममता के लिए नफरत का जहर भर गया था और उस ने ठान लिया कि अगर वह मेरी नहीं हो सकती है तो वह किसी और की भी नहीं हो सकती. उसे अब जीने का कोई हक नहीं है, उसे तो अब मरना ही होगा.

शारिक ने ममता को मारने की पूरी प्लानिंग बना ली थी. प्लानिंग की पहली कड़ी में उस ने सब से पहले अपना किराए का कमरा चेंज कर दिया और कहीं और जा कर रहने लगा. जहां उस के ठिकाने का पता किसी और को नहीं था. वहां से शारिक ममता पर नजर रखता था कि कब वह घर पर अकेली मिले और वो अपना इंतकाम पूरा कर सके.  आखिरकार उसे वह मौका 19 नवंबर, 2022 की दोपहर में मिल ही गया, जिसे वह महीनों से जोह रहा था.

19 नवंबर की दोपहर में ममता घर पर अकेली थी. उस का भाई छोटू स्कूल गया था और मां काम पर गई हुई थी. शारिक ने ममता के घर के दरवाजे पर पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो उस ने दरवाजा खोल कर देखा. सामने शारिक खड़ा था. दरवाजा खुलते ही वह जबरन घर में घुस गया. इस पर ममता नाराज हो गई और डांट कर उसे घर से बाहर निकल जाने के लिए कहने लगी.

इस पर शारिक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. उस ने आव देखा न ताव ममता की गला घोट कर हत्या करने के बाद वह फरार हो गया. जब छोटू करीब 3 बजे घर पहुंचा और बहन को अचेत अवस्था में देखा तो मां को फोन कर के बुलाया. आगे क्या हुआ, कहानी में ऊपर वर्णित किया जा चुका है.

इस तरह एक प्यार का दुखद अंत हो गया. अपने अपराध पर शारिक को कोई पछतावा नहीं है. पुलिस उस के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

धोखे में लिपटी मौत ए मोहब्बत – भाग 2

घटना के चौथे दिन दोपहर के करीब 2 बजे पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि शारिक सेक्टर-45 के बस स्टैंड पर खड़ा बस के आने का इंतजार कर रहा है. वह कहीं भागने की फिराक में है. इस सूचना के बाद इंसपेक्टर नरेंद्र पटियाल बगैर एक पल गंवाए पुलिस टीम और प्राइवेट जीप से सादे कपड़ों में सेक्टर 45 बस स्टैंड पर पहुंच गए. पुलिस ने बस स्टैंड को चारों ओर से घेर लिया था.

मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने शारिक को हिरासत में ले लिया. वह हाथ में अटैची लिए बेचैनी के साथ इधरउधर देख रहा था. पुलिस उसे हिरासत में ले कर सेक्टर-34 थाने लौट आई.  पुलिस ने उस से कड़ाई से पूछताछ की. पहले तो शारिक इधरउधर की बातें करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो वह समझ गया कि अब बचना आसान नहीं होगा. बेहतरी इसी में है कि सच कुबूल ले, उस के बाद शारिक ने रट्ïटू तोते की तरह सब कुछ बता दिया. शारिक ने ममता की हत्या का जुर्म स्वीकार करने के बाद हत्या के पीछे की कहानी भी बता दी.

इंसपेक्टर नरेंद्र पटियाल ने इस की जानकारी एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल और डीएसपी राम गोपाल को भी दे दी.  अगले दिन यानी 24 नवंबर, 2022 को डीएसपी राम गोपाल ने अपने औफिस में पत्रकार वात्र्ता बुला कर ममता\ हत्याकांड का खुलासा कर दिया. उस के बाद पुलिस ने शारिक को बुड़ैल जेल भेज दिया. आरोपी शारिक से की गई पूछताछ के बाद धोखे में लिपटी फरेबी आशिक की कहानी कुछ ऐसे सामने आई—

25 वर्षीय शारिक चंडीगढ़ के सेक्टर-45 के बुड़ैल मोहल्ले में किराए का कमरा ले कर अकेला रहता था. मूलरूप से वह बिहार के मधुबनी जिले के बेला गांव का रहने वाला था. वह शादीशुदा था. उस की पत्नी सासससुर के पास गांव में रहती थी. यहां रह कर वह एक होटल में डिलीवरी बौय का काम करता था.

शारिक जिस मकान में किराए पर रहता था, उस के ठीक सामने वाले मकान में चंपा देवी अपनी बेटी ममता और बेटे छोटू के साथ रहती थी. बेहद सुशील और नम्र स्वभाव की चंपा मेड का काम करती थी. पड़ोसियों से ही पता चला था कि चंपा देवी का पति के साथ रिश्ता अच्छा नहीं है, इसीलिए वह अपने गांव हरदोई के मलाहपुर रहता है और यह यहां बच्चों के साथ रहती है.

दोनों ने कर दिया प्यार का इजहार

चंपा के काम पर निकल जाने के बाद ममता और छोटू घर पर अकेले रहते थे. कहने का आशय यह है कि गोरी और खूबसूरत ममता पर जब से शारिक की नजर पड़ी थी, वह उस पर पहली ही नजर में दिल हार बैठा था. उस के दिल में अपने प्यार का घर बनाना चाहता था, लेकिन अभी ये एकतरफा प्यार था. दूरदूर से उसे देख कर अपने दिल को तसल्ली दे देता था.

चंपा देवी जब घर में होती थी, शारिक उन से पड़ोसी का हवाला दे कर मिलने आता था और उस ने अपनी मीठी बोली से उस का दिल जीत लिया था. शारिक का नेक व्यवहार देख कर चंपा देवी ने उस से आते रहने को कह दिया तो शारिक का दिल खुशी के मारे फूला नहीं समाया. यही तो वह चाहता था कि उस के घर में किसी तरह एंट्री मिल जाए तो ममता के दिल में खुदबखुद एंट्री पा लेगा.

aropi

शारिक ने धीरेधीरे चंपा के साथसाथ उस के बेटे छोटू के दिल पर राज कर लिया. अब छोटू का आलम यह था जब तक वह शारिक से एक बार मिल नहीं लेता था, उसे चैन नहीं पड़ता था.  एक दिन की बात है. उस दिन शारिक काम पर नहीं गया और चंपा काम से जल्दी घर लौट आई थी. शाम का वक्त हो रहा था. शारिक चंपा के घर उस से मिलने आया, ‘नमस्ते, आंटी.’ उस ने उन का अभिवादन किया.

“खुश रहो, बेटा,’’ चंपा ने भी उसी भाव में जवाब दिया, ‘‘आओ, बैठो.’’

“आज काम पर नहीं गया था. घर पर ही था और कई दिनों से आप से मुलाकात भी नहीं हुई. सोचा, आप सब से मिल कर खैरियत पूछ लूं. आप सब ठीक तो हैं न, आंटी.’’

“हां बेटा, सब ठीक है. तुम तब तक बच्चों से बातें करो, मैं तुम्हारे लिए चाय बनाती हूं.’’

“नहीं आंटी, इस की कोई जरूरत नहीं. मैं तो बस आप से मिलने और हालचाल पूछने आ गया था.’’

“इस में जरूरत की क्या बात है, बेटा. वैसे भी शाम का वक्त हो रहा था. यह वक्त चायनाश्ते का होता है, मुझे भी चाय की तलब लगी थी. सोचा इसी बहाने मुझे भी चाय मिल जाएगी..’’

“फिर तो आप चाय बना ही लो आंटी. वैसे भी आप के हाथों की बनी चाय का स्वाद लाजवाब होता है.’’ उस ने चंपा की तारीफ के पुल बांधे और ममता को निहारता रहा. ममता कमरे में ही बैठी रही, वह दूसरे कामों में उलझी रही थी.

शारिक ने आगे कहा, ‘‘आंटी, एक बात पूछूं?’’

“हूं. पूछो बेटा.’’

“आप की बिटिया बोलती नहीं है क्या?’’

“नहीं बेटा, बोलती है. जब चपड़चपड़ बोलना शुरू करती है तो इस के आगे तूफान की रफ्तार भी कम पड़ जाती है.’’ कह कर चंपा हंसने लगी तो ममता घूर कर शारिक को ताकने लगी. शारिक यही चाहता भी था कि वह उस क ी ओर देखे.  चंपा अपनी बात आगे बढ़ाती हुई बोली, ‘‘क्या है बेटा, बिटिया थोड़ी शरमीली मिजाज की है. परायों के सामने थोड़ा कम बोलती है.’’

“मैं पराया कहां रहा आंटी.’’ चंपा की बात बीच में काट कर शारिक बोला, ‘‘पराए तो वो होते हैं जिन से कोई जानपहचान नहीं होती. फिर मैं तो आप का अपना हूं, तब मुझ से बात करने में कैसी शरम, कैसी हया.’’

इस पर ममता फिर शारिक को देखने लगी. उस की भावनात्मक बातें ममता के दिल में गहराई से उतर गई थीं. ये बात 2020 की थी. उस दिन के बाद से शारिक ममता के घर जब भी आता था, ममता उस के पास बैठ कर हंसीमजाक कर लेती थी. अब पहले की तरह उस से शरमाती नहीं थी. अपनी मीठी और लच्छेदार बातों से शारिक ने ममता के दिल में जगह बना ली थी.

दिलोजान से चाहने लगी ममता

उसे शारिक की बातें और उस से मिलना अच्छा लगने लगा था. उसे भी शारिक से प्यार हो गया था तभी तो वह उसे हर घड़ी, हर पल अपने करीब देखना चाहती थी. जब कभी वह उसे नहीं देख पाती थी तो जल बिन मछली की तरह तड़पती थी. शारिक समझ गया था कि ममता भी उस से प्यार करने लगी है. तभी तो वह उस के करीब आने के लिए बेताब रहती है.

शारिक समझ गया था लोहा गरम है, चोट कर दे. यानी अपनी मोहब्बत का इजहार कर दे. वह जानता था कि दोपहर के वक्त पर घर में न तो आंटी होती थी और न ही छोटू होता था. ममता ही घर पर अकेली होती थी. एक दिन दोपहर के समय शारिक उस के घर पर जा पहुंचा.

धोखे में लिपटी मौत ए मोहब्बत – भाग 1

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल मोहल्ले में एक किराए का कमरा ले कर 45 वर्षीय चंपा देवी 2बच्चों (बड़ी बेटी ममता और बेटा छोटू) के साथ रहती थी. उस का पति किशन किसी कारणवश उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित अलाहपुर गांव में अकेला रहता था. वह गांव में खेतीकिसानी करता था. यहां रह कर चंपा दोनों बच्चों की परवरिश के लिए घरों में चौकाबरतन करती थी.

चंपा देवी का सपना था कि दोनों बच्चों पढ़ालिखा कर उन्हें इतना काबिल बना दे कि वो किसी दूसरे के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हो सकें, चाहे इस के लिए उसे दिनरात हाड़तोड़ मेहनत ही क्यों न करनी पड़े. वह बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं कर सकती थी.  मां के त्याग और तपस्या को देख कर ममता और छोटू के भी मन में ऐसी भावना जाग रही थी. लेकिन एक दिन चंपा देवी को बच्चों की वजह से अपने सपनों पर पानी फिरता नजर आया.

उस रोज 19 नवंबर, 2022 की तारीख थी और दोपहर के ठीक 3 बज रहे थे. छोटू रोज इसी टाइम स्कूल से घर लौटता था और उस दिन भी जब स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला देख कर उसे बड़ा अजीब लगा.  कुछ सोचता हुआ वह अपने कमरे में दाखिल हुआ तो बैड पर बड़ी बहन ममता को अस्तव्यस्त हालत में लेटे हुए देख कर वह परेशान हो गया था.

उस ने बहन को जोरजोर झकझोर कर उठाने की कोशिश की, लेकिन ममता जरा भी टस से मस नहीं हुई. छोटू हैरान हो गया. स्कूल का बैग एक ओर रखते हुए वह बैड पर बैठ गया और ‘दीदी, उठो ना. दीदी उठो. जोरों की भूख लगी है. मुझे कुछ खाने को दो न.’ कहते हुए ममता को फिर से झकझोर कर उठाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन ममता थी कि उठने का नाम ही नहीं ले रही थी.

mamta-hatyakand

ममता जब नींद से नहीं उठी और उस के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह डर गया कि पता नहीं दीदी को क्या हुआ है, जो इतना झकझोरने पर भी कुछ नहीं बोल रही है. 12 साल का छोटू था तो बहुत ही समझदार, लेकिन उस वक्त उस की समझ भी नासमझी में खो गई थी. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह करे तो क्या करे? उस की मां चंपा देवी भी घर पर नहीं थी.

घर में मरी पड़ी थी ममता

छोटू जब एकदम परेशान हो गया और उस की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे और मदद के लिए किसे पुकारे. उस ने मां को फोन लगाया और उसे पूरी बात बता दी. बेटे की बात सुन कर चंपा भी परेशान हो गई और काम बीच में ही छोड़ कर वापस घर लौट आई. उस ने बैड पर पड़ी बेटी को ध्यान से देखा तो उस के कपड़े अस्तव्यस्त थे. उस के बाल ऐसे बिखरे थे जैसे किसी ने उस बाल पकड़ कर उसे खींच दिया हो. शरीर भी नीला था.

चंपा ने चीखचीख कर पड़ोसियों को इकट्ïठा किया और बेटी को अस्पताल पहुंचाने में मदद मांगी. पड़ोसियों ने उस की मदद की और उसे एक निजी वाहन से मल्टी स्पैशियलिटी हौस्पिटल, सेक्टर-16 ले गए, जहां डाक्टरों ने ममता को देखते ही मृत घोषित कर दिया. बेटी की मौत की खबर सुनते ही चंपा देवी और छोटू दहाड़ मार कर रोने लगे थे. चूंकि यह पुलिस केस का था, इसलिए अस्पताल से सेक्टर-34 थाने में फोन कर के मौके पर पुलिस को बुला लिया गया था.

थाना सेक्टर-34 के एसएचओ नरेंद्र पटियाल मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और शव का परीक्षण किया. मामला पहली नजर में दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी भी नतीजे पर नहीं जा सकती थी. अलबत्ता लाश को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दी. पुलिस ने चंपा देवी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिख कर आगे की काररवाई शुरू कर दी. इस से पहले एसएचओ ने घटना की सूचना एसएसपी सुखचैन सिंह गिल और डीएसपी रामगोपाल को दे दी थी.

अगले दिन यानी 20 नवंबर की सुबह पुलिस घटना की छानबीन करने चंपा देवी के कमरे पर पहुंची, जहां घटना का जन्म हुआ था. इंसपेक्टर पटियाल ने मृतका ममता की मां चंपा देवी और उस के बेटे से पूछताछ की. चंपा ने पुलिस को बताया कि लोगों के घरों में काम करती थी. रोजाना की तरह कल सुबह भी वह काम पर निकल गई थी और छोटा बेटा स्कूल पढऩे गया था. बेटी घर पर अकेली थी.

पुलिस ने चंपा देवी से पूछा कि क्या उन को किसी पर शक है, जो घटना को अंजाम दे सकता है? इस पर वह सोचती हुई आगे बोली, ‘‘साहब, हम को तो एक मुसलिम लडक़े पर शक है. जिस का मोहम्मद शारिक नाम है. पिछले कई महीनों से वह बेटी को परेशान कर रहा था. हो सकता है, उसी ने बेटी को मार डाला हो.’’

मां ने जताया प्रेमी शारिक पर शक

घटनास्थल भी चीखचीख कर कह रहा थी कि इस में कोई ऐसा शख्स शामिल हो सकता है, जिसे पहले से पता था कि ममता घर पर अकेली है. इस का फायदा उठा कर उस ने हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी. मृतका के साथ जिस दुष्कर्म को ले कर पुलिस आशंकित हुई थी, रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सिरे से खारिज कर दी गई थी. रिपोर्ट में बताया कि दम घुटने से ममता की मौत हुई थी.

जिस शारिक का चंपा देवी ने पुलिस के सामने नाम लिया था, वर्षों पहले एक ही मोहल्ले में आमनेसामने किराए के कमरे में रहते थे. फिर बाद के दिनों में शारिक ने वह कमरा छोड़ दिया और कहीं और किराए का कमरा ले कर शिफ्ट हो गया था.  पास में रहने पर दोनों परिवार एकदूसरे को अच्छी तरह जानतेपहचानते थे. उन का एकदूसरे के घरों में जानाआना और बैठना तसल्ली से होता था. ममता और शारिक काफी घुलमिल चुके थे.

बहरहाल, शारिक अब कहां रहता है, किसी को कुछ नहीं पता था. पुलिस को चंपा इतना ही बता सकी थी कि वह किसी बड़े होटल में डिलीवरी बौय का काम करता है. अब वह कहां रहता है, चंपा देवी को पता नहीं था. पुलिस इस बात की तसदीक में जुटी हुई थी ममता के मर्डर में शारिक का क्या मकसद हो सकता है? इस का पता तो तभी लग सकता है जब वह पुलिस की गिरफ्त में आए. फिलहाल पुलिस ने ममता और शारिक के बीच में क्या रिश्ता हो सकता है अथवा उस की हत्या क्यों की? इस मकसद को खोलने के पीछे जुटी हुई थी.

जल्द ही पुलिस को इस पर बड़ी कामयाबी हासिल हो गई थी. पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवाई और उस के गहन अध्ययन से पता चला कि घटना वाले दिन शारिक और ममता की कुछ देर तक आपस में बातचीत हुई थी. यही नहीं, दोपहर के करीब में शारिक की लोकेशन मृतका के घर के करीब थी. और तो और जांचपड़ताल में यह भी पता चला कि दोनों के बीच में वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था.

प्रेम संबंधों में खटास बनी हत्या की वजह

इस का पता मृतका की मां और भाई दोनों को भी था. कुछ दिनों से इन दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी. अनबन क्यों थी? पुलिस को पता नहीं चल सका, लेकिन ये बात शीशे की तरह साफ हो गई थी ममता की मौत प्रेम संबंधों में खटास की वजह से हुई थी. दोनों के बीच में अनबन क्यों थी? इस का पता तभी लग सकता था, जब संदिग्ध शारिक पुलिस के हत्थे चढ़ता. उस की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. यही नहीं, उस का पता लगाने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया था.