Interesting Facts. दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जिन की जेब खाली है, लेकिन अनेकों शादियां करना उस के शौक में शामिल है. बांग्लादेश के मोरू मियां एक या 2-3 नहीं, बल्कि कुल 21 शादियां कर चुका है. किंतु गजब की बात यह है कि उसे खुद अपनी ही बीवियों के नाम याद नहीं हैं. भिखारी 'मोरू मियां’ की कहानी बेहद रोचक है.

उस के बारे में इंटरनेट मीडिया पर इस की काफी चर्चा हुई, जिसे सुन कर हर कोई हैरान है. हैरानी की बात तो यह है कि एक 35 साल का आदमी, जो खुद भीख मांग कर गुजारा करता है, उस की 21 बीवियां हैं. यह सुनने में कोई फिल्मी कहानी या जालसाजी का मामला लगता है, पर यह सच है.

इस बारे में जब मीडिया ने मोरू से पूछा कि आखिर इतनी सारी महिलाएं उस की ओर कैसे आकर्षित होती हैं तो उस का जवाब बेहद दिलचस्प था.

मोरू ने बताया कि उस ने कभी खुद से शादी की बात नहीं की. उसे नहीं पता महिलाओं को उस में क्या अच्छा लगता है, जो वे खुद उस के पास आती हैं और शादी के लिए बोलती हैं. मोरू का यह भी कहना है कि कई महिलाएं उस से उम्र में बड़ी भी हैं. उस ने किसी को मना नहीं किया, क्योंकि उसे डर था कि सामने वाले को बुरा न लग जाए और समाज क्या कहेगा.

21 बीवियां होने के बाद भी मोरू बहुत ही साधारण जिंदगी गुजारता है. वह एक छोटे से कमरे की झोपड़ी में रहता है. उस की कमाई का एक ही जरिया भीख मांगना है. रिपोर्ट के मुताबिक, मोरू ने एक अजीब नियम बना रखा है. वह हर दिन अपनी एक बीवी को साथ ले कर भीख मांगने जाता है. सभी बीवियां बारीबारी से उस के साथ भीख मांगने में मदद करती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...