Child Murder Case: एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से बच्चे को नदी में फेंक दिया. आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिस ने एक पिता को ही अपने बेटे का कातिल बना दिया? इस दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए पढ़िए यह विस्तृत कहानी, जो आप को सोचने पर मजबूर कर देगी और सतर्क रहने का संदेश भी देगी.
कर्नाटक के विजयपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिस ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. विजयपुरा ग्रामीण पुलिस ने मल्लिकार्जुन हरिकेरी नामक व्यक्ति को अपने 6 साल के बेटे सिद्धार्थ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उस ने मासूम को कृष्णा नदी में फेंक दिया, जिस से उस की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी को शक था कि बच्चा उस की संतान नहीं है. इसी संदेह ने उसे इतना क्रूर बना दिया कि उस ने अपने ही बेटे की जान ले ली. वह बच्चे को स्कूल में दाखिला कराने का बहाना बनाकर घर से बाहर ले गया और उसे नदी में धकेल दिया. घटना के बाद वह घर लौट आया और जब फेमिली वालों ने बच्चे के बारे में पूछा तो वह गुस्सा करने लगा.
मामला दर्ज होते ही उस ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निंबर्गी के अनुसार, यह घटना 15 मार्च, 2026 को हुई थी.
मल्लिकार्जुन अपने बेटे सिद्धार्थ को नए स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने घर से ले गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद वह अकेला लौट आया. उस के विरोधाभासी बयानों से परिवार को शक हुआ. पहली अप्रैल, 2026 को सिद्धार्थ के जन्मदिन पर मां ने उस से मिलने की जिद की, जिस के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को महाराष्ट्र के कराड ले गया और कृष्णा नदी में धकेल दिया.
आरोपी के कुबूलनामे के बाद विजयपुरा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया. जांच में पता चला कि कराड में पहले से एक अज्ञात बालक की ‘अप्राकृतिक मौत’ का मामला दर्ज था. कराड पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों से पुष्टि हुई कि बरामद शव सिद्धार्थ का ही था.
इस के बाद गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया और आरोपी मल्लिकार्जुन हरिकेरी को गिरफ्तार कर लिया गया. Child Murder Case






