Kota Cyber Crime. पिछले दिनों कोटा के विजयनगर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल का मामला सामने आया, जो वाट्सऐप ग्रुप के जरिए चलाया जा रहा था. इस ग्रुप में हिंदू लड़कियों और महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियों की बात कही जा रही थी.

इस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह ग्रुप संचालन और आपत्तिजनक चैट्स व सामग्री साझा करने का आरोपी है.

पुलिस की जांच के अनुसार मामले में आईटी ऐक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है.

शिकायतकर्ता योगेश रेनवाल बजरंग दल से जुड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कार्ड जैसे प्लेटफाम्र्स के माध्यम से पाकिस्तान से जुड़े कुछ लोगों या संगठनों के संपर्क में था.

उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि आरोपी ने नाम बदल कर मोइन खान रख लिया है. धर्म परिवर्तन कर लिया है. उस के द्वारा विदेशी संपर्कों के माध्यम से हिंदू लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करने की साजिश रची जा रही है.

मामले से जुड़े कथित औडियो रिकौर्डिंग में शादीशुदा हिंदू महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ के वीडियो बनाने और उन में धार्मिक प्रतीकों को प्रमुखता से दिखाने की बात होने का दावा किया गया है. आरोपी के मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री बरामद हुई.

यह मामला विजयनगर पुलिस थाने में 15 जून, 2026 को दर्ज किया गया. आरोपी मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(ए), 196(1)(बी), 299, 352 और आईटी ऐक्ट की धारा 66, 67 और 67ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. Kota Cyber Crime

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...