Mobile Hacking Crime. साइबर क्राइम के साथसाथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और हत्या का यह मामला कानपुर शहर का है. कानपुर में साइबर हैकरों की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो कर नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर लिया. इस तरह यूपी के कानपुर में साइबर हैकरों की ब्लैकमेलिंग ने एक होनहार छात्र की जिंदगी छीन ली.

नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय शिवा सिंह को हैकरों ने इस कदर परेशान किया कि उस ने आत्मघाती कदम उठा लिया. आरोप के अनुसार साइबर अपराधियों ने शिवा सिंह का मोबाइल हैक कर अश्लील तसवीरें और वीडियो तैयार कर लिए थे. इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे कर लगातार रुपए मांगे जा रहे थे.  हद तो तब हो गई, जब हैकरों ने छात्र के पिता का मोबाइल नंबर हासिल कर उन के वाट्सऐप पर भी बेटे की अश्लील तसवीरें और वीडियो भेज दिए. पहली नवंबर की देर रात रावतपुर के तुलसी नगर स्थित हौस्टल के कमरे में शिवा का शव फंदे से लटका मिला. बेटे की मौत की खबर सुन कर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया.

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी चंद्रवीर सिंह किसान हैं. उन का बेटा शिवा पढ़ाई में बेहद होनहार था. उस ने वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टौप किया था. डौक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए वह 2025 में कानपुर आया था. रावतपुर के तुलसी नगर स्थित हौस्टल में वह अपने सहपाठी दीपक गोस्वामी के साथ रह कर नीट की तैयारी कर रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...