Crime News in Hindi. पतिपत्नी के बीच नाजुक और भरोसे से जुड़ी स्त्रीपुरुष के रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना गुजरात के बनासकांठा की है. एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से इतनी नफरत थी कि उस ने उस का अपने दोस्तों से 50 हजार रुपए में सौदा कर दिया. उस के बाद जो हुआ, वह काफी अमानवीय था. दोस्तों ने खरीदी हुई औरत को पिंजरे में बंद कर हफ्ते भर तक दुष्कर्म किया.
गुजरात के बनासकांठा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाले इस मामले की खबर जब पुलिस तक पहुंची, तब इस का खुलासा हुआ. आरोपी व्यक्ति ने भी अपना जुर्म मान लिया. हालांकि पत्नी को बेचने की बात को उस ने छिपाने की कोशिश की. इस के लिए पुलिस थाने में उस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी. जब इस की जांच शुरू हुई और जैसेजैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के सामने एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते चले गए फिर आरोपी निकेश पटेल की चालाकी पकड़ी गई.
निकेश पटेल ने पालनपुर (पश्चिम) थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, ताकि किसी को शक न हो. जांच के दौरान पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया. उस से पूछताछ की गई. महिला ने बताया कि उसे पैसों के बदले दोस्तों के हवाले किया गया था.
पति ने पत्नी के खिलाफ साजिश रची थी, जिस में केवल पति ही नहीं, बल्कि उस के कुछ दोस्त भी शामिल थे. निकेश पटेल ने पुलिस को साथ देने वाले दोस्तों के नाम बताए. उस ने बताया कि संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिल कर पत्नी को 50 हजार रुपए में दूसरे पक्ष को सौंप दिया था.
इतना ही नहीं, पति ने महिला के गहने छीन लिए और उसे बेच दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस के बयान के आधार पर पति निकेश पटेल के दोस्तों पर पिंजरे में बंद करने का आरोप लगाया था. पीड़िता ने बताया कि पति के दोस्तों ने उसे पिंजरे में बंद कर उस का रेप भी किया था.
पालनपुर (वेस्ट) पुलिस स्टेशन के एसएचओ आर.के. पटेल और उन की टीम ने त्वरित काररवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी निकेश पटेल समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया था. Crime News in Hindi:






