Doctor Murder.एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई, जबकि उसी घर में उन का बेटा खून से लथपथ घायल हालत में मिला. घटना की जांच शुरू हुई तो शक की सूई डॉक्टर की पत्नी की ओर घूमती नजर आई. आइए जानते हैं इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी, जिस ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया.

यह मामला कर्नाटक के धारवाड़ का है. यहां 45 साल के एनेस्थिसियोलौजिस्ट डा. किरण होननवर की उन के अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई. वहीं उन का बेटा भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उस का इलाज जारी है.

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय अपार्टमेंट के अंदर केवल पति, पत्नी और उन का बेटा ही मौजूद थे. मामला तब उजागर हुआ, जब डा. किरण के रिश्तेदार लगातार उन से संपर्क करने की कोशिश करते रहे. पहले उन की पत्नी ने बताया कि वह आराम कर रहे हैं, बाद में कहा कि वे बाहर गए हैं.

जब देर शाम तक भी उन से बात नहीं हो सकी तो परिजन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां डा. किरण खून से लथपथ पड़े मिले.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी डा. प्रियंका पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. घर के अंदर उन का घायल बेटा भी मिला.

पुलिस का कहना है कि जब टीम मौके पर पहुंची तो बेटे की सांसें चल रही थीं. उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि डा. किरण एक कमरे में मृत पाए गए. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना आखिर कब हुई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...