रेहान सूफिया का पहला प्यार था, इसलिए शादी होने के बाद भी वह उसे नहीं भूल पाई थी. काफी दिनों बाद जब वह उस से मिली तो उस ने उस से पुराने वायदे की याद दिला कर साथ ले चलने को कहा. इस में जब सूफिया का पति रोड़ा बना तो सूफिया ने इस रोड़े को हटवाने में भी संकोच नहीं किया.




