Extra Marital Affair Crime. सीमा और मुकेश का अच्छाभला परिवार था. पति ने अपना मकान तक पत्नी के नाम करा दिया था. लेकिन सीमा को अपना किराएदार लोकेश ऐसा मन भाया कि उस ने पति को...  

10 जुलाई, 2014 की सुबह की बात है. सुबह 8 बजे का समय रहा होगा. इंदौर के थाना वाणगंगा में उस समय ड्यूटी पर सबइंसपेक्टर आर.एल. मिश्रा मौजूद थे. तभी किसी ने फोन कर के सूचना दी कि गणेश धाम कालोनी के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है. फोन करने वाले ने संभावना व्यक्त की कि संभवत: वह ट्रेन से कट गया है. आर.एल. मिश्रा ने यह सूचना थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर को दे दी.

योगेश तोमर ने उस रात गश्त की थी इसलिए वह घर पर ही थे. रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही वह थाने आ गए और सबइंसपेक्टर आर.एल. मिश्रा और 2 सिपाहियों को साथ ले कर उस जगह जा पहुंचे जहां लाश पड़ी होने की सूचना थी. वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी.

रेलवे लाइन पर पड़ी लाश किसी 35-36 वर्षीय व्यक्ति की थी. जिस के 2 टुकड़े हो चुके थे. योगेश सिंह तोमर ने लाश का मुआयना किया तो उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि मृतक ट्रेन से कट कर नहीं मरा, बल्कि किसी ने उस की हत्या कर के लाश वहां फेंकी है जो ट्रेन से 2 टुकड़ों में कट गई है. इस की वजह यह थी कि लाश पर चाकुओं के घाव थे और वहां पर खून वगैरह नहीं था, इस का मतलब उस की हत्या कहीं और कर के लाश वहां फेंकी गई थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...