Haridwar love crime case. भावनाओं की कद्र न करने वाले पति पप्पू निषाद से बांदा निवासी कौशल्या निषाद असंतुष्ट थी, तभी तो वह मोहल्ले के ही रहने वाले ओमप्रकाश निषाद उर्फ रामप्रकाश उर्फ गोविंदा को दिल दे बैठी थी. प्रेमी को उस के साथ मौजमस्ती करना तो पसंद था, लेकिन कौशल्या ने जब उस पर शादी का दबाव डाला तो प्रेमी ने घर से 700 किलोमीटर दूर हरिद्वार ले जा कर ऐसी मौत दी कि...

ओमप्रकाश यह सोचसोच कर परेशान था कि उस के गले आ पड़ी प्रेमिका कौशल्या निषाद से कैसे छुटकारा पाया जाए, क्योंकि वह उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी.

उत्तर प्रदेश के जिला बांदा में एक मोहल्ला है ग्योड़ी बाबा. यहीं के रहने वाले ओमप्रकाश निषाद उर्फ रामप्रकाश उर्फ गोविंदा की तारीफ इलाके के एक अच्छे राजमिस्त्री के रूप में होती थी. दरअसल, वह मजबूत और सुंदर मकान बनाने में महिर था. उस का मोहल्ले में ही रहने वाले पप्पू निषाद की पत्नी कौशल्या निषाद के साथ लव अफेयर चल रहा था.

https://youtube.com/shorts/ZOpaeB1h9s8?si=tSj6st_R7JbonzWL

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें\

एक दिन ओमप्रकाश का बड़ा बहनोई छेदीलाल सुबहसुबह उस के घर आया था. घर में घुसते ही एक युवती से वह टकरा गया. वह अपने अस्तव्यस्त कपड़े सहेजती हुई जल्दबाजी में थी. छेदीलाल उस से कुछ कहता कि इस से पहले ही वह तेज कदमों से बगल के घर की ओर बढ़ गई. वह उसे मटकती हुई चाल में जाते हुए देखता रह गया.

तभी ओमप्रकाश की नजर उस पर पड़ी तो वह बोला, ''अरे!अरे!... जीजाजी, आप अचानक सुबहसुबह आए? क्या बात है?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...