Rajasthan Crime Story. प्यार करना कोई गुनाह नहीं, यह गुनाह तब बन जाता है जब प्यार करने वाले अपनी राह साफ करने के लिए हिंसा पर उतर आते हैं. कमल और सुमन ने भी यही किया. हत्या जैसे अपराध के बाद उन की शादी तो क्या होती, दोनों को जेल जाना पड़ा.

बर्ष 2015 का दिसंबर माह चल रहा था. सर्दी पूरे शबाब पर थी. राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के उपखंड सूरतगढ़ से 20 किलोमीटर दूर गांव सरदारपुरा बीकां निवासी सुमन बिश्नोई को नेट की परीक्षा देने के लिए बीकानेर जाना था. वहां उस का परीक्षा केंद्र आर्मी स्कूल में था. सुमन की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन वह एग्जाम मिस कर के एक साल बरबाद करना नहीं चाहती थी.

बस से बीकानेर पहुंचतेपहुंचते सुमन को तेज बुखार हो गया. बस अड्डे से आर्मी स्कूल पहुंचने के लिए उस ने एक शेयर आटो ले लिया. उस दिन राज्य भर के अलगअलग स्थानों से युवकयुवतियां नेट की परीक्षा देने बीकानेर आए थे. रास्ते में आटो चालक ने सुमन के अलावा 3 सवारियां और बैठा लीं. सुमन के अलावा आटो में जो 3 सवारियां थीं, वे भी छात्र थे और नेट की परीक्षा देने ही आए थे. सुमन के पास कमल शर्मा नाम का एक युवक बैठा था.

तेज बुखार होने की वजह से सुमन के बदन में कंपकंपी छूट रही थी. पास बैठे कमल शर्मा ने भांप लिया कि उसे तेज बुखार है. वह नजरें घुमा कर बोला, ‘‘आप को तेज बुखार है. आप का बदन तप रहा है. बुखार की कोई टेबलेट ले लीजिए, कुछ राहत मिल जाएगी.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...