ज़रा सी भूल ने खोला क़त्ल का राज – भाग 3

मयंकमोहन ने इंसपेक्टर से कह कर आसपास के 2 प्रतिष्ठित लोगों को बुला लिया. कोठारी से सब के सामने उस का बयान पढ़वा कर उस पर हस्ताक्षर करा लिए.

‘‘आज की तारीख भी लिखिए,’’ मयंकमोहन ने कहा तो कोठारी ने ताव में आ कर तारीख भी लिख दी.

‘‘बस कोठारी साहब,’’ मयंकमोहन ने इंसपेक्टर की ओर देख कर मुसकराते हुए कहा, ‘‘अब आप खुद अपने खिलाफ सबूत दे चुके हैं. इसलिए अपनेआप को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार समझें.’’

कोठारी हक्काबक्का सा रह गया. दूसरे लोग भी कुछ नहीं समझ सके.

‘‘बात यह है,’’ मयंकमोहन ने सिगरेट सुलगाते हुए कहा, ‘‘कि मगन लाल कोठारी ने अपने पार्टनर की योजना बना कर हत्या की है. योजना अच्छी तो थी, लेकिन घबराहट और हड़बड़ी में ये एक गलती कर गए. यह इन का बैडलक था कि मैं इधर आ निकला, नहीं तो ये बेदाग बच निकलते. यहां आ कर मैं ने चैंबर के अंदर रामलाल जी का मृत शरीर देखा तो मैं देखते ही समझ गया कि उन्हें सोते समय गोली मारी गई है. कोठारी के पास हलकी पिस्तौल रही होगी, जिस की वजह से इस बंद जगह में मामूली सी आवाज हुई होगी.

‘‘इतने इतमीनान से इस तरह दरवाजा खोल कर कौन अंदर आ कर गोयल को गोली मार सकता था? चपरासी उस वक्त लंच पर गया हुआ था. इंसपेक्टर साहब मि. कोठारी से पूछताछ कर चुके हैं. औफिस की 2 ही चाबियां थीं, एक गोयल जी के पास रहती थी, दूसरी मि. कोठारी के पास. मैं ने दरवाजे की चाभी के छेद की जांच की है. ताला जोरजबरदस्ती से नहीं खोला गया था. यानी दरवाजा सही चाबी से ही खोला गया था.’’

मयंकमोहन ने सिगरेट के कई कश लिए. कोठारी पसीने से तर था. वह चिल्ला कर बोला, ‘‘महज इसी सुबूत पर आप मुझे खूनी करार देना चाहते हैं?’’

‘‘हरगिज नहीं,’’ मयंकमोहन ने कहा, ‘‘यह तो मैं ने मामूली सी बातें बयान की हैं. सुबूत तो अलग हैं जो आप ने खुद ही अपने खिलाफ बयान किए हैं. दरअसल, मि. कोठारी ने किया यह होगा कि इन्होंने प्लाजा में कल या परसों ‘सुनहरा तीर’ फिल्म देखी होगी और आज अपने बचाव के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई होगी. मि. कोठारी, मैं जहां कुछ गलत कहूं, प्लीज मुझे टोक देना.’’

एक पल रुक कर मयंक मोहन ने कहना शुरू किया, ‘‘जहां तक मैं समझता हूं, आज ये अपनी योजनानुसार सिनेमा हाल गए होंगे. इन की हत्या की योजना तो थी ही सो ये नर्वस रहे होंगे. इसलिए मैनेजर और गेटकीपर से 2 बातें कर के या कहें कि उन्हें अपनी सूरत दिखा कर ये जनाब सीधे हाल में जा घुसे होंगे. उस समय परदे पर कास्टिंग चल रही होगी, लेकिन ये वहां रुके नहीं और छिपते हुए तुरंत वापस सीधे यहां चले आए. यहां आ कर उन्होंने अपने पार्टनर की हत्या की, फिर औफिस बंद कर के लौट गए.

शो के बीच में जाना और गेटकीपर की निगाहों में पड़ना इन्हें खतरनाक लगा होगा. इसलिए काफी देर ये इधरउधर ही रहे होंगे. बाद में ये शो के बाद सिनेमा हाल से बाहर आती भीड़ में शामिल हो कर मैनेजर से मिल आए होंगे जिस से लगे कि हाल से शो देख कर निकले हैं. फिर ये दोबारा यहां आ गए होंगे. इस के बाद की कहानी तो आप लोग जानते ही हैं. अब इंसपेक्टर साहब का काम है इन से वह रिवाल्वर बरामद करना जिसे इन्होंने कहीं छिपा दिया है.’’

कोठारी गुस्से में गरजा, ‘‘इन सारी बातों का सुबूत क्या है आप के पास?’’

‘‘बात यह है कोठारी साहब,’’ मयंकमोहन ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘वास्तव में ‘सुनहरा तीर’ फिल्म तो प्लाजा सिनेमा से कल ही उतर चुकी है. आज तो ‘मासूम अदा’ लगी है. आप के दुर्भाग्य से मैं ने आज उसी शो में वह फिल्म देखी है जिस में आप देखने की बात कर रहे हैं.

उस की कहानी ‘सुनहरा तीर’ की उस कहानी से एकदम अलग है जो आप ने इतने गवाहों के सामने सुनाई है. दरअसल, अपने हड़बड़ी और मानसिक तनाव में न तो सिनेमा हाल के बाहर लगा नया पोस्टर देखा और न परदे पर कास्टिंग शुरू होने पर नाम पर ध्यान दिया. बस, हाल से जल्द से निकल आए.’’

कोठारी ने हथियार डाल दिए. निढाल हो कर उस ने टेबल पर सिर टिका दिया. एक जरा सी भूल ने उसे फंसा दिया था.

अमीर बनने की चाहत – भाग 3

इंसान की ख्वाहिशें आसमान को छूती हों तो उसे अपनी प्रगति बहुत छोटी नजर आती है. दीपक के साथ भी ऐसा ही था. वह अपने काम से संतुष्ट नहीं था. उस के पास अपनी एक सैकेंड हैंड कार थी. इसी दौरान उस की दोस्ती संदीप से हो गई. संदीप मूलरूप से मेरठ जनपद के कस्बा लावड़ का रहने वाला था और गाजियाबाद में किराए पर रहता था. वह एक इंस्टीट्यूट में बच्चों को कोङ्क्षचग देता था. वह भी अमीर बनने के सपने देखता था.

2 इंसानों की सोच यदि समान हों तो उन के ताल्लुकात गहरे होते देर नहीं लगती. दीपक व संदीप की दोस्ती भी वक्त के साथ गहरा गई. दोनों जब भी साथ बैठते, अपनी महत्त्वाकांक्षाओं की बात करते. दीपक अपनी प्लेसमेंट एजेंसी खोलना चाहता था. जबकि संदीप की ख्वाहिश थी कि उस का अपना कोङ्क्षचग सैंटर हो. इन कामों के लिए मोटी रकम चाहिए थी, लेकिन दोनों में से किसी के पास पैसा नहीं था. कमउम्र में ही वे बड़ी महत्वाकांक्षाओं के शिकार थे.

एक दिन दोनों साथ बैठे तो दीपक बोला, “कभी हमारे भी सुनहरे दिन आएंगे क्या?”

“इतना सीरियस क्यों है भाई, यह तो इंसान के अपने हाथ में है.” संदीप ने शांत लहजे में कहा तो दीपक मन मसोसते हुए बोला, “अपने हाथ में होता तो कब का बड़ा आदमी बन जाता. कभीकभी मन करता है कि कोई बड़ा हाथ मार कर एक ही झटके में जिंदगी संवार दूं.”

“अब की है तूने काम की बात. सोचता तो मैं भी यही हूं. तू कहे तो कुछ ऐसा करें, जिस से सारे संकट जड़ से मिट जाएं.”

संदीप ने कहा तो दीपक बोला, “दोनों मिल कर कुछ बड़ा प्लान करते हैं. इस शहर में बड़ेबड़े रईस हैं, वे किस काम आएंगे.”

“वे क्या हमें आ कर पैसा देंगे?” संदीप ने पूछा.

“बिलकुल देंगे, लेने का हुनर आना चाहिए.”

“मतलब?”

“इतना भोला भी मत बन, अरे जब हम किसी के जिगर के टुकड़े को कब्जे में लेंगे, तो वह खुद ही तो आ कर पैसा देगा.”

दीपक का आशय समझते ही संदीप की आंखों में चमक आ गई.

“ठीक है, कुछ ऐसा प्लान करते हैं कि किसी का अपहरण कर के मोटी रकम वसूल कर ली जाए.”

“इस के लिए हमें बहुत सोचना होगा.” संदीप ने कहा.

उस दिन के बाद दोनों का फितरती दिमाग सरपट दौडऩे लगा. अगले कुछ दिनों में ही दोनों ने किसी रईस आदमी के बच्चे का अपहरण करने की योजना बना ली. दोनों इस काम को बेहद चतुराई से करना चाहते थे. वे क्राइम के सीरियलों और ऐसी फिल्मों के शौकीन थे, जिन की पटकथा पुलिस को चौंका देने वाली होती थी. शहर के बारे में उन्हें अच्छी जानकारी थी.

उन दोनों ने अपने शिकार की तलाश के लिए वीवीआईपी सोसाइटी का चुनाव कर लिया. योजना के तहत उन्होंने अगस्त महीने में वहां फ्लैट किराए पर ले लिया. इस दौरान दोनों अपना कामधंधा छोड़ कर भविष्य के सपने बुनने लगे. उन के पास अब आमदनी का कोई जरिया नहीं था. दोनों कमउम्र में ही अंजाम की परवाह किए बिना गलत राह पर चल निकले थे.

संदीप अपने घर से आजाद था, जबकि दीपक अपनी मां के नियंत्रण से बाहर था. सोसायटी में रहते हुए उन्होंने अपने सौफ्ट टारगेट की तलाश शुरू कर दी. वे घूमतेफिरते और मैदान में जा कर बच्चों का क्रिकेट देखते और उन के साथ खुद भी क्रिकेट खेलते. जयकरन को क्रिकेट का जुनून था. पढ़ाई के बाद उस का ज्यादातर वक्त क्रिकेट में ही बीतता था. जयकरन किशोर था, लेकिन वह अपने से बड़ी उम्र के लडक़ों से भी दोस्ती करने का इच्छुक रहता था.

क्रिकेट के मैदान में ही उस की मुलाकात दीपक व संदीप से हुई. इस के बाद उन की अकसर बातेंमुलाकातें होने लगीं. कुछ ही दिनों में बातोंबातों में दोनों ने जयकरन का फैमिलीग्राउंड जान लिया. उम्र का बड़ा फांसला होने के बावजूद तीनों दोस्त बन गए.

दीपक व संदीप को जयकरन सब से अच्छा शिकार लगा. उन्हें लगा कि उस के पिता शेयर कारोबारी हैं और मां डाक्टर, इसलिए वे मुंहमांगी मोटी रकम दे देंगे. इस बात को दिमाग में रख कर उन्होंने जयकरन से मेलजोल बढ़ाया और बाद में उस के सहारे उस के घर में भी एंट्री कर ली.

अपनी मीठीमीठी बातों और भोलेपन के नाटक से उन्होंने विवेक व अमिता से भी मुलाकात कर ली. कालोनी के अन्य लोगों से भी वे घुलमिल कर रहते थे. वे नहीं चाहते थे कि उन पर किसी को जरा भी शक हो. दरअसल वे अपना काम पूरी प्लानिंग के साथ करना चाहते थे. कुछ इस तरह की पुलिस उन की परछाईं भी न छू सके.

दीपक व संदीप की नजरों में सोसाइटी के यूं तो कई बच्चे थे. लेकिन उन्होंने मन ही मन सोच लिया कि जयकरन को विश्वास में ले कर आसानी से उस का अपहरण किया जा सकता है. दोनों ने विचारविमर्श कर के तय कर लिया कि एक दिन वे जयकरन का अपहरण कर के उस के पिता से फिरौती की मोटी रकम वसूल करेंगे. वे इस बारे में दिनरात सोचते रहते थे.

बड़ा भाई किसी आदर्श की तरह होता है. दीपक को भी मेहनत, लगन और ईमानदारी की ङ्क्षजदगी से अपने छोटे भाइयों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए था, लेकिन हुआ इस का उलटा. उस ने बिट्टू को भी अपनी प्लानिंग बता कर उसे अपने साथ मिला लिया.

इस दौरान उन्होंने एक बदमाश के माध्यम से 3 अवैध पिस्तौलों का इंतजाम भी कर लिया. दीपक ने अपने मोबाइल पर वाट्सएप का एक ग्रुप बना रखा था, जिस में जयकरन व कालोनी के कुछ अन्य किशोर भी शामिल थे. दीपक ने यह सब भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने के लिए किया था.

जब प्यार बना व्यापार

रिमझिम चतुर्वेदी पटना के जानेमाने दंत चिकित्सक विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी थी. धनाढ्य और उच्चशिक्षित होते हुए भी वह तंत्र विद्या का धंधा करती थी. डा. विश्वजीत चतुर्वेदी के चेहरे पर परेशानियों की लकीरें साफ झलक रही थीं. वह कमरे में चहलकदमी कर रहे थे, वहीं से वह बारबार मुख्यद्वार की ओर झांक रहे थे. जैसे किसी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों.

इस की वजह यह थी कि रात के करीब 10 बज रहे थे और उन की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी अब तक घर लौटी नहीं थी. उन का मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा था. बारबार वह स्विच्ड औफ बताया जा रहा था. इस से विश्वजीत चतुर्वेदी परेशान हो गए थे. ऐसा उन के साथ पहली बार हुआ था, जब पत्नी का मोबाइल फोन स्विच्ड औफ आ रहा हो.

रात काफी गहरा चुकी थी. ऐसे में उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह करें तो क्या करे. जबकि सभी परिचितों और रिश्तेदारों के पास फोन कर के पत्नी के वहां आने के बारे में पूछ रहे थे. वहां से उन्हें पता चला कि रिमझिम उन में से किसी के भी घर नहीं पहुंची थी. इस से उन का दिल और बैठा जा रहा था. यह 23 नवंबर, 2021 की घटना है.

बहरहाल, डा. विश्वजीत ने पूरी रात आंखों में काटी और सुबह होते ही श्रीकृष्णपुरी थाने पहुंचे. उन के साथ बहनोई संजय पाठक भी थे. थानाप्रभारी एस.के. सिंह ने संजय से तहरीर ले ली और रिमझिम चतुर्वेदी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर आगे की काररवाई शुरू कर दी थी. रिमझिम चतुर्वेदी कोई मामूली महिला नहीं थी. वह पटना के जानेमाने डेंटिस्ट विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी थी. यानी मामला हाईप्रोफाइल था. यह बात 24 नवंबर, 2021 की है.

खैर, उसी दिन पटना के ही नौबतपुर थाने के डीहरा शेखपुरा गांव स्थित पुनपुन सुरक्षा बांध के किनारे सुनसान इलाके में एक खूबसूरत युवती की लाश मिली. किसी ने गोली मार कर उस की हत्या कर दी थी. शक्लोसूरत और पहनावे से वह किसी अच्छेभले घर की लग रही थी.

लाश मिलने की सूचना मिलते ही थानाप्रभारी दीपक सम्राट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और काररवाई में जुट गए. उन्होंने लाश की बारीकी से जांच की तो देखा हत्यारों ने युवती के मुंह में गोली मार कर हत्या की थी. युवती का सिर खून में तरबतर था. पहनावे से वह अच्छेभले घर की लग रही थी. पैरों में उस के हाईहील वाली सफेद रंग की कीमती सैंडल थीं. दाहिनी जांघ के पास आसमानी रंग का मास्क गिरा हुआ था. जांचपड़ताल करने पर मौके से एक फायरशुदा खोखा बरामद हुआ.

मौके से बरामद सभी सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और इस की जानकारी दीपक सम्राट ने डीएसपी और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा को दे दी. मौके की प्रारंभिक काररवाई करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भिजवा दी.

थानाप्रभारी दीपक सम्राट ने पटना के सभी थानों में लाश की फोटो भिजवा दी ताकि किसी थाने में किसी युवती के गायब होने का मुकदमा तो दर्ज नहीं है. लाश की तसवीर श्रीकृष्णपुरी थाने में भी पहुंची. फोटो देख कर थानाप्रभारी एस.के. सिंह चौंक गए. वह तसवीर गुमशुदा रिमझिम चतुर्वेदी से काफी हद तक मेल खा रही थी. फौरन उन्होंने फोन कर के वादी संजय पाठक को थाने बुलवाया. उन के साथ उन की पत्नी श्वेता पाठक भी थाने पहुंची.

थानाप्रभारी एस.के. सिंह ने मोबाइल में आई वह तसवीर उन्हें दिखाई, जो नौबतपुर थाना पुलिस ने उन्हें भेजी थी. खून में सने फोटो को देखते ही ननद श्वेता पाठक पहचान गई. लाश उन की भाभी रिमझिम चतुर्वेदी की थी. फिर क्या था, रिमझिम की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रोनापीटना शुरू हो गया.

थानाप्रभारी ने सब से पहले मृतका रिमझिम के फोन नंबर की की काल डिटेल्स निकलवाई. इस से पहले सहदेव महतो मार्ग बोरिंग रोड स्थित रिमझिम के ब्यूटीपार्लर पहुंच कर वहां के कर्मचारी राजू से पूछताछ की. राजू ने बताया कि शाम करीब 4 बजे मैडम के मोबाइल पर किसी का काल आया. काल रिसीव करने के बाद वह पार्लर से यह कहते हुए निकलीं कि थोड़ी देर बाद लौटती हूं फिर पार्लर बढ़ा कर घर चली जाऊंगी. लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी मैडम घर नहीं लौटी थी. अब उन की हत्या की खबर आई. राजू से पूछताछ करने के बाद थानाप्रभारी थाने वापस लौट आए थे.

बहरहाल, एस.के. सिंह ने रिमझिम के फोन की काल डिटेल्स का गहन अध्ययन किया. 23 नवंबर, 2021 की शाम 4 बज कर 23 मिनट पर उन के फोन पर एक काल आई थी. फिर 6 बजे के बाद रिमझिम का फोन बंद हो गया था.

आखिरी काल का नंबर जांचने पर पता चला कि वह नंबर किसी रोहित सिंह के नाम था, जो पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा का रहने वाला था. पुलिस रोहित सिंह को उस के घर जलपुरा से पूछताछ के लिए श्रीकृष्णपुरी थाने ले आई. थाने ला कर थानाप्रभारी एस.के. सिंह ने उस से कड़ाई से घंटों तक पूछताछ की.

रोहित कोई आदतन अपराधी तो था नहीं जो पुलिस को यहांवहां घुमाता. वह तो पुलिस के सवालों से टूट गया था और रोते हुए कहा, ‘‘क्या करता सर, रिमझिम से मैं हार चुका था. उस से छुटकारा पाना चाहता था. पर उस ने मुझे बरबाद करने की बारबार धमकी दे कर मेरा जीना मुहाल कर दिया था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 4 लाख की सुपारी दे कर उसे मौत के घाट उतरवा दिया.’’ और फिर विस्तार से उस ने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी.

हैरान कर देने वाली कहानी सुन कर पुलिस ने दांतों तले अंगुली दबा ली कि मृतका रिमझिम ऐसा भी कर सकती थी. रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने रिमझिम चतुर्वेदी हत्याकांड में शामिल 5 और आरोपियों कमल शर्मा, सूरज कुमार, पवन कुमार, रंजीत और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी में राहुल यादव और रंजीत शार्पशूटर थे. सभी आरोपियों ने अपनेअपने जुर्म कुबूल कर लिए थे.

हत्या में रोहित सिंह का नाम सामने आते ही मृतका के घर वाले हैरान रह गए थे. क्योंकि रोहित सिंह रिमझिम का मुंहबोला भाई था. जिस मुंहबोले भाई की कलाई पर वह 2 साल से राखी बांध रही थी, वही उस का कातिल कैसे हो सकता है, वह यही सोच रहे थे.

हाईप्रोफाइल रिमझिम चतुर्वेदी हत्याकांड का खुलासा होने के बाद 29 नवंबर, 2021 की दोपहर में एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस लाइन में एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर इस केस के खुलासे की जानकारी दी. उस के बाद सभी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.

पुलिस की पूछताछ में इस हत्याकांड की कहानी कुछ ऐसे सामने आई. 40 वर्षीय खूबसूरत रिमझिम चतुर्वेदी मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली थी. संपन्न घराने की रिमझिम ने सन 2001 में डा. विश्वजीत चतुर्वेदी से प्रेम विवाह किया था. विश्वजीत चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे.

डाक्टरी पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच में प्यार हुआ. फिर उन्होंने एकदूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया. इन के इस फैसले पर इन के घर वालों ने भी स्वीकृति की मोहर लगा दी थी.कालांतर में रिमझिम और विश्वजीत दोनों ही पटना, बिहार आ कर रहने लगे. तब उन की प्रैक्टिस कोई खास नहीं चल रही थी. बाद में दोनों की ही मैडिको केयर की दुकानें अच्छीभली चल निकलीं. शहर के मानेजाने दांत के डाक्टरों में से एक डा. विश्वजीत को गिना जाने लगा था.

उन की पत्नी रिमझिम ने हेल्थकेयर ब्यूटीपार्लर खोल लिया था और दुकान चलाती थी. इस प्रोफेशन में बेशुमार पैसे हैं, वह अच्छी तरह जानती थी. थोड़ी सी मेहनत के बाद रिमझिम का भी पार्लर अच्छा चल निकला था और उस की उम्मीद से कहीं ज्यादा पैसे घर में आने लगे थे. दोनों पतिपत्नी अपनी कमाई से खुश थे. फिर बाद के दिनों में श्रीकृष्णपुरी इलाके में कृष्णकुंज अपार्टमेंट में रहने लगे थे.

रिमझिम खुद को तंत्र विद्या में पारंगत समझती थी. इस बात को उस की पक्की सहेली पूनम बखूबी जानती थी. बताया जाता है कि रिमझिम ने तंत्रविद्या की शक्ति से कइयों की डूबती नैया पार लगाई थी और उस की बातें जो नहीं मानता था, उसे सबक सिखाने से भी वह नहीं चूकती थी.

बात 2019 की है. पूनम भुटेडा रोहित सिंह नाम के एक युवक को रिमझिम से मिलवाया. बताया कि वह काफी परेशान रहता है. इस की कमाई में कोई बरकत नहीं होती है. कोई ऐसा उपचार कर दो, जिस से इस की माली हालत में सुधार हो जाए और वह भी सुख की नींद सोए.

पूरी तन्मयता के साथ रिमझिम ने रोहित की कहानी सुनी और सहेली पूनम को यकीन दिलाते हुए कहा, ‘‘भरोसा रखो, जब तुम इसे साथ ले कर आई हो तो काम अच्छा क्यों नहीं होगा भला. अब यह मेरा मरीज है, मैं इसे खुद ही देख लूंगी. तुम मुझ पर आंख बंद कर के यकीन कर सकती हो.’’

इस के बाद दोनों हंस पड़ीं. ठगा सा रोहित खिलखिला कर हंसती हुई सुंदर रिमझिम को अपलक निहारता रह गया था. रिमझिम की नजरें रोहित की नजरों से टकराईं तो रोहित ने घबरा कर अपनी नजरें दूसरी ओर घुमा लीं. रिमझिम को समझते देर न लगी कि इश्किया नजरों से रोहित उसे ही देख रहा था. यह देख हौले से वह मुसकराई. फिर अपनी आपबीती रोहित ने रिमझिम को सुना दी.

करीब 35 वर्षीय रोहित सिंह मूलरूप से पटना के पालीगंज थानाक्षेत्र के जलपुरा का रहने वाला था. उस के परिवार में मांबाप, भाई और बहन थे. बहनों की शादियां हो चुकी थीं. अपने परिवार के साथ वे ससुराल में खुश थीं. खूबसूरत रोहित भी कुछ कम नहीं था. वह मेहनतकश और कर्मठी किस्म का इंसान था.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रोहित ने पटना में ही एक प्राइवेट फर्म में 50 हजार रुपए महीने की नौकरी जौइन कर ली थी. मनचाही मिली नौकरी से रोहित बेहद खुश था. लेकिन उस की किस्मत में यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी रह सकी. जिस काम में भी वह हाथ डालता था, काम बनने की बजाय बिगड़ जाता था. जिस से रोहित कर्ज में डूब गया. ऐसे में उस की प्रेमिका पूनम भुटेडा सहारा बनी थी. 50 हजार रुपयों में से 40 हजार रुपए तो कर्ज के बंट जाते थे, बाकी बचे 10 हजार रुपए में घर चलाना होता था. इस से रोहित बहुत परेशान रहता था.

दरअसल, रोहित ने अपने क्रेडिट पर एक बड़ी रकम बालू कारोबारी अपने बहनोई को दिलवा दी थी. बहनोई का कारोबार रफ्तार भी नहीं पकड़ पाया था कि एक सड़क हादसे में उन की मौत हो गई. बहनोई की मौत से रोहित बुरी तरह टूट गया. इस चिंता में वह डूब गया था कि इतनी बड़ी रकम आखिर वह कहां से भरेगा.

बताया जाता है कि रिमझिम तंत्र साधना के लिए एक कब्रिस्तान में जा कर अपनी कलाई काट कर खून भी चढ़ाती थी. इस बात को उस की सहेली पूनम जानती थी, तभी तो वह अपने प्रेमी रोहित को उस के पास ले कर आई थी. रिमझिम ने रोहित की परेशानियों को सुन कर उसे चांदी का कड़ा दाहिनी कलाई में धारण करने का मशविरा दिया. साथ ही 4 अलगअलग रंगों की शर्ट भी पहनने की सलाह दी.

रोहित ने रिमझिम के कहे अनुसार काम किया. पहले दाहिनी कलाई में चांदी का कड़ा धारण किया और फिर चारों शर्ट को बारीबारी से पहना. कल तक परेशान रहने वाले रोहित के चेहरे पर कुछ ही दिनों में खुशियां झलकने लगीं. रिमझिम के टोटके और तंत्रमंत्र ने अपना असर दिखाया. उस दिन से रिमझिम के प्रति रोहित की आस्था बढ़ गई और दोनों के बीच में मधुर संबंध बन गए थे.

भले ही रोहित और रिमझिम के बीच में मधुर संबंध बन गए थे लेकिन पैसों के मामले में रिमझिम किसी से समझौता करने वाली नहीं थी. रोहित से पूजापाठ के नाम पर वह कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार तो कभी 40 हजार रुपए मांगती रहती थी. जबकि रोहित की माली हालत पहले से ही खराब थी. रिमझिम द्वारा आए दिन रुपए मांगने से वह परेशान रहने लगा था. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह रुपए कहां से लाए.

रुपयों की मांग से रोहित और रिमझिम के रिश्तों में खटास आने लगी. रोहित अब रिमझिम से हमेशाहमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए वह चुपके से उस से अलग हो गया. लेकिन रिमझिम भी कम शातिर नहीं थी. वह रोहित को इतनी आसानी से अपनी गिरफ्त से जाने नहीं देना चाहती थी.

रिमझिम ने उसे धमकाया. उस के देवर की हाल ही में मौत हो गई थी. रिमझिम ने रोहित को बताया कि देवर ने उस की बात नहीं मानी थी तो उस ने उसे दुनिया से ही रुखसत कर दिया. तुम भी गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ. रिमझिम की बात सुन कर रोहित बुरी तरह डर गया. रोहित रिमझिम और उस के काले जादू से छुटकारा पाना चाहता था. पर कैसे? रोहित डिप्रेशन में रहने लगा था.

घटना से कई दिनों पहले की बात है. रोहित चाय की दुकान पर बैठा कुछ सोच रहा था. तभी वहां उस के दोस्त कमल शर्मा, सूरज कुमार और पवन आ गए. तीनों को अपने पास देख कर रोहित चौंका. फिर कुछ देर तक वे आपस में गप्पें हांकने लगे थे लेकिन रोहित के चेहरे पर वह चमक नहीं थी, जो पहले हुआ करती थी. कमल शर्मा दोस्त रोहित को देख कर भांप गया था कि जरूर कोई न कोई बात है. फिर उस ने उस की परेशानियों के बारे में पूछा. परेशान रोहित ने आखिर आपबीती दोस्तों से बता दी.

सचमुच मामला काफी गंभीर था और जीवन से जुड़ा था. फिर क्या था? उसी समय रिमझिम का काम तमाम करने का फैसला उन सभी ने ले लिया. इस के लिए कमल शर्मा ने 2 शूटरों रंजीत कुमार और राहुल यादव को 4 लाख की सुपारी दे कर तैयार कर लिया. रिमझिम की हत्या की सुपारी का पैसा खुद रोहित ने रिमझिम से जमीन खरीदने के बहाने धोखे से लिया था और उसी पैसे से उसी की सुपारी दे डाली थी.

योजना के अनुसार, 23 नवंबर, 2021 की शाम 4 बज कर 23 मिनट पर रोहित ने रिमझिम को फोन कर के पूछा कि वह कहां है. इस पर रिमझिम ने बताया कि पार्लर में है. राहुल ने कहा, ‘‘एक जमीन देख रखी है. वहां चल कर के देखना कि बिजनैस के लिए अच्छी होगी या नहीं. आप भी साथ चलतीं तो मेरा काम बन जाता.’’

रोहित ने अपनी बात कुछ इस अंदाज में कही कि रिमझिम चाह कर भी मना नहीं कर सकी और साथ चलने के लिए हामी भर दी. यही रोहित चाहता भी था. उस के जाल में रिमझिम फंस चुकी थी. उसे क्या पता था कि मौत उस का इंतजार कर रही है. ब्यूटीपार्लर से निकली रिमझिम फिर कभी लौट कर नहीं आई.

इधर रिमझिम के हां करते ही रोहित के चेहरे पर कुटिल मुसकान तैर गई. उस ने यह बात दोस्तों को बता दी और योजना पर अमल करने के लिए तैयार हो जाने के लिए कह दिया.

योजना के मुताबिक, रिमझिम को उस के पार्लर से लाने के लिए कमल शर्मा को कार ले कर उस के पास भेजा और दोनों शूटरों रंजीत और राहुल यादव को नौबतपुर थाने के सुनसान पुनपुन सुरक्षा बांध भेज दिया था. घंटे भर बाद कमल शर्मा रिमझिम को साथ ले कर पुनपुन सुरक्षा बांध के पास पहुंचा, जहां रोहित और उस के 2 दोस्त सूरज व पवन बेसब्री से उस का इंतजार कर रहे थे. उसे देख कर चारों चौंकन्ने हो गए.

नवंबर का महीना था. 5 बजते ही अंधेरा घिर चुका था. मौके पर कई लोगों को देख कर रिमझिम घबरा गई. मानो उस ने खतरे को भांप लिया हो. रिमझिम ने रोहित से उस जमीन के बारे में पूछा जिसे देखने के लिए उस ने बुलाया था. फिर रोहित ने एक जमीन दिखाई और जांचने के लिए उस की थोड़ी सी मिट्टी उठा कर रिमझिम को दी. मिट्टी देख कर रिमझिम ने कहा कि बिजनैस के लिए अच्छी है.

इतना कह कर वह कार की ओर लौटने लगी. तभी अचानक वहां 2 और युवकों को देख कर वह घबरा गई. दोनों में से एक युवक राहुल यादव के हाथ में पिस्टल थी. इस से पहले रिमझिम कुछ समझ पाती, पिस्टल उस के मुंह में डाल कर ट्रिगर दबा दिया. गोली गले को चीरती हुई दूसरी ओर से निकल गई. वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ी. कुछ ही देर में उस का जिस्म ठंडा पड़ने लगा.

रिमझिम मर चुकी थी. शूटर रंजीत और राहुल यादव उसी बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए जिस से आए थे. जबकि रोहित सिंह, कमल शर्मा, सूरज कुमार और पवन कमल के कार में सवार हो कर भाग निकले. आखिर पुलिस ने रिमझिम चतुर्वेदी के कातिलों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. लेकिन मृतका की ननद डा. श्वेता पाठक ने आरोपियों के तंत्रमंत्र और काला जादू वाले कथन को सिरे से नकार दिया.

उस ने कहा कि पूनम ने रिमझिम से 35 लाख 30 हजार रुपए का कर्ज ले लिया था तो वहीं रोहित ने 30 लाख 90 हजार रुपए उधार लिए थे. इस के अलावा अन्य आरोपियों ने भी उस से कर्ज ले रखा था. श्वेता पाठक ने कहा कि इन लोगों ने रिमझिम से लगभग 83 लाख रुपए कर्ज ले रखा था. रिमझिम इन लोगों से अपना पैसा वापस मांग रही थी. श्वेता ने बताया कि रिमझिम जिस किसी को पैसे देती थी, उस का विवरण अपनी डायरी में दर्ज करती थी और स्टांप पेपर भी तैयार कराती थी. पुलिस श्वेता पाठक के बयान की भी जांच कर रही है.

इस पर पुलिस का कहना है कि डा. श्वेता पाठक ने पुलिस को एक स्टांप पेपर की फोटोकौपी दी थी, जिस पर पूनम भुटेडा को 5 लाख रुपए दिए जाने की बात लिखी थी. लेकिन उस पर रिमझिम के दस्तखत नहीं थे. कथा लिखे जाने तक पुलिस डा. श्वेता पाठक के बयानों की जांच कर रही थी.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

प्यार का बदसूरत चेहरा – भाग 3

इन्हीं बातों से एरिन को लगा कि बंटी किसी वजह से परेशान रहता है. एक दिन उस ने उस की परेशानी की वजह पूछी तो बंटी ने कहा, ‘‘मैं ने तुम से भारत घुमाने का वादा किया था शादी के बाद पूरा भारत घुमाऊंगा. लेकिन तमाम मेहनत के बाद भी पैसे जमा नहीं हो रहे हैं.’’

‘‘तुम्हें पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है. तुम अपना काम अपने हिसाब से करो. मेरा मन जहां घूमने का होगा, मैं अकेली ही घूम आऊंगी. मेरे पास पैसे हैं.’’ एरिन ने कहा.

इस तरह एक बार बंटी की एरिन से डौलर झटकने की योजना विफल हो गई. बंटी के दोस्तों को पता था कि वह एरिन को बेवकूफ बना रहा है. इसलिए उस के ईर्ष्यालु दोस्त एरिन को उस से सतर्क करना चाहते थे. किसी दिन उस के किसी दोस्त को मौका मिला तो उस ने एरिन को सतर्क करते हुए बता दिया कि बंटी शादीशुदा ही नहीं, एक बच्चे का बाप भी है.  उस की पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है. उस ने उस से डौलर ऐंठने और उस के साथ विदेश जाने के लिए शादी की है.

इन बातों से एरिन को लगा कि सचमुच बंटी ने अपनी असलियत छिपा विदेश जाने और डौलर हड़पने के लिए उस से शादी की थी. एरिन ने जब इस बारे में बंटी से बात की तो वह बिफर उठा. उस ने कहा, ‘‘तुम्हीं कहां दूध की धुली हो. तुम्हारी भी तो पहले शादी हो चुकी है. तुम्हारा भी तो बच्चा है. तुम ने भी तो मुझ से यह बात नहीं बताई.’’

एरिन की समझ में आ गया कि उस ने गलत आदमी से शादी कर ली है. वह इस बारे में कुछ करने की सोच रही थी कि तभी उसे यह भी पता चल गया कि बंटी एक आटो ड्राइवर की भी हत्या कर चुका है. उस ने उस की हत्या विदेशी लड़की से संबंध बनाने के लिए की थी. एरिन ने जब इस बात की शिकायत बंटी से की तो इस बार उस ने नाराज होने के बजाय उसे बांहों में भर कर कहा, ‘‘एरिन, जो हुआ, उसे मैं भूल गया हूं. मैं चाहता हूं कि तुम भी उसे मत याद करो. मैं तुम्हें शाहजहां की ही तरह मोहब्बत करता हूं, इसलिए तुम्हें खो देने के डर से ये बातें नहीं बताई थीं.’’

नाराज एरिन ने खुद को उस की बांहों से आजाद कर के कहा, ‘‘शादी और बेटे वाली तो कोई बात नहीं थी, लेकिन तुम किसी की हत्या भी कर सकते हो, यह बरदाश्त करने वाली बात नहीं है.’’

‘‘अच्छा, पहले तो तुम यह बताओ कि मेरे जाने के बाद तुम किनकिन लोगों से मिलती हो, तुम्हें यह सब कौन बताता है?’’

‘‘मेरा मन, मैं किसी से भी मिलूं तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले. अब यह साफ हो गया है कि तुम धोखेबाज हो, तुम पर विश्वास नहीं किया जा सकता.’’ एरिन गुस्से में बोली.

बंटी को लगा कि एरिन को नाराज करना ठीक नहीं है, क्योंकि अगर वह नाराज हो गई तो उस ने जो सोच कर शादी की है, वह पूरा नहीं होगा. इसलिए नरम पड़ते हुए उस ने कहा, ‘‘एरिन, मैं तुम्हारे प्यार में पागल हो गया था, इसलिए यह सब छिपा लिया था.’’

बंटी ने भले ही सफाई दे कर एरिन के मन में आए शक को दूर करना चाहा था, लेकिन अब पहले वाली बात नहीं रह गई थी. कहीं कुछ गड़बड़ न हो जाए, यह सोच कर बंटी एरिन से अमेरिका चलने को कहने लगा. लेकिन एरिन ने साफ मना कर दिया. उस ने कहा, ‘‘मैं भारत में ही रहूंगी, क्योंकि मुझे यहां बहुत शांति मिलती है.’’

दरअसल, एरिन क्लीन आगरा की योजना बना रही थी. इस बारे में वह बार एसोसिएशन आगरा के कुछ सदस्यों से मिल कर बात भी चला रही थी. एरिन के मना करने और उस के काम शुरू करने की योजना के बारे में जान कर बंटी की समझ में आ गया कि अमेरिका जा कर लग्जरी गाडि़यों में घूमने का जो सपना उस ने पाल रखा था, अब वह पूरा होने वाला नहीं है. उसी बीच एरिन ने एनजीओ वाली नौकरी छोड़ दी. बंटी को एक झटका और लगा. वह तनाव में रहने लगा. एरिन अपनी योजना को साकार करने के लिए शहर के अनेक प्रतिष्ठित लोगों से मिल रही थी.

उसे यह सब बिलकुल अच्छा नहीं लगता था. कहीं एरिन उस के हाथ से निकल न जाए, इसलिए बंटी उस पर प्रतिबंध लगाने लगा. एरिन बगावत पर उतर आई. क्योंकि बंटी ने उसे धोखा दिया था. वह धोखेबाज ही नहीं, कातिल भी था. एरिन लगातार इस बात पर विचार कर रही थी कि उसे क्या करना चाहिए.

परेशान एरिन मन की शांति के लिए घंटों मंदिर में बैठी रहती. वह अकसर देर से घर आती. ऐसे में बंटी जब उस से पूछता कि इतनी देर तक वह कहां रहती है तो एरिन कहती, ‘‘यह बताना जरूरी नहीं है.’’

बंटी उसे भारतीय पत्नी की तरह रखना चाहता था, इसलिए उसे खरीखोटी सुना कर बंदिश में रखने की कोशिश करने लगा. वह उसे धमका कर उस से डौलर ऐंठना चाहता था. लेकिन उस के पास डौलर कहां थे. अब तो उस का खर्च बंटी चलाता था या फिर उस के दोस्त कुछ पैसा भेजते थे. बंटी की हरकतों से तंग आ कर एरिन ने जब कहा कि अब वह उसे छोड़ कर चली जाएगी तो बंटी ने कहा, ‘‘तुम्हें शायद पता नहीं, मेरे हाथों में 3 हत्याओं की लकीरें हैं. 2 हत्याएं मैं कर ही चुका हूं. लगता है, तीसरी हत्या तुम्हारी होनी है.’’

बंटी की इस धमकी से एरिन कांप उठी. वह अपने वकील अश्विनी रावत से मिली और उन से कहा कि वह बंटी से छुटकारा चाहती है. यही नहीं, उस ने बंटी से अलग रहने के लिए राजपुर चुंगी, शम्साबाद रोड पर सतविंदर सिंह के मकान में किराए का कमरा भी ले लिया था. एरिन अलग रहने लगी तो बंटी ने भी उर्खरा रोड पर संजयनगर में अपने रहने के लिए राजू पचौरी के मकान में किराए का कमरा ले लिया. इस तरह दोनों अलगअलग रहने लगे.

एरिन के अलग रहने पर विदेश से जो भी उस के दोस्त आते थे, उस के साथ ही रहते थे. बंटी को यह अच्छा नहीं लगता था. उसे डर था कि कहीं एरिन उसे छोड़ कर अकेली ही अमेरिका न चली जाए. वह अकसर एरिन के कमरे पर जा कर उस से झगड़ा करने लगा. बंटी की हरकतों से परेशान हो कर एरिन थाना सदर के थानाप्रभारी पूरन सिंह मेहता से मिली और उन से शिकायत की कि बंटी उसे परेशान करता है. जान से मारने की धमकी दे कर उस से पैसे मांगता है. वह पहले भी हत्याएं कर चुका है, इसलिए उसे डर लगता है कि कहीं वह उस की भी हत्या न कर दे.

                                                                                                                                            क्रमशः

स्पा के दाम में फाइव स्टार सेक्स – भाग 3

महाराजपुर पुलिस चौकी में कार्यरत जितने भी पुलिसकर्मी थे, उन्हें तुरंत वहां से पुलिस लाइंस में जा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दे दिया. पर फरार हुए स्पा मैनेजर और मालिकों की गिरफ्तारी के लिए टीमें नियुक्त कर के छापेमारी कर रही थीं.

समाज में गंदगी फैलाने वाले ऐसे लोगों को कानून के कटघरे में खड़ा कर के जेल पहुंचाना ही पुलिस का उद्ïदेश्य था. देखना है ये फरार हुए अभियुक्त कब तक पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेलते हैं.

यह मामला अभी चल ही रहा था, ताजा भी था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक और सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया. हुआ यूं कि सीओ (सिटी) संजय मिश्रा अपने औफिस में बैठे. तभी उन्होंने अपने एक मुखबिर को फोन लगा लिया, “हैलो करीम, क्या कह रहे हो?”

“गुड मार्निंग साहब.” दूसरी ओर से करीम की आवाज उभरी, “आजकल खाली हूं साहब, जेब से कडक़ा हो गया हूं, कोई काम बताइए न?”

“करीम, कुछ दिनों से मुझे होटल राधाकृष्णा के विषय में उलटीसीधी बातें सुनने को मिल रही हैं.”

करीम ने तुरंत कहा, “हां साहब, सुना तो मैं ने भी है कि राधाकृष्णा में गरम गोश्त का धंधा होता है. आप कहें तो मैं पता लगाऊं?”

“खाली हो तो यही काम कर लो, खर्चापानी निकल जाएगा तुम्हारा.” संजय मिश्रा ने कहा.

“मैं आज शाम को ही मालूम कर लूंगा.” करीम चहक कर बोला, “आप को अच्छी खबर ही दूंगा साहब.”

“ठीक है.” कह कर संजय मिश्रा ने बात खत्म की.

उधर करीम शाम होने का इंतजार करने लगा. करीम 25-26 साल का युवक था. वह स्मार्ट था, रंगत भी गोरी थी. वह पुलिस के लिए मुखबिरी करता था. सीओ सिटी से बात होने के बाद उस ने शाम को व्हाइट शर्ट और ब्राऊन रंग की जींस पहनी. बालों को संवारा और पैदल ही होटल राधाकृष्णा की तरफ चल पड़ा.

राधाकृष्णा होटल में पहुंच कर वह बार काउंटर पर पहुंच गया, वहां मौजूद सर्विस बौय से उस ने लार्ज व्हिस्की का पैग मांगा. सर्विस बौय पैग बनाने लगा तो करीम धीरे से बोला, “यार, यहां शराब ही मिलती है क्या, उस के साथ कुछ चटपटा माल नहीं मिलता?”

“मिलता है जनाब.” सर्विस बौय पैग उस की तरफ बढ़ाते हुए बोला, “भुने काजू हैं, चटपटी नमकीन है, बौयल एग्स हैं.”

करीम मुसकराया, “यह नहीं यार, तनमन को तृप्त कर दे. कुछ ऐसा चटपटा सामान जो…”

“ओह समझा!” सर्विस बौय आगे को झुक कर मुसकराया, “आप गरम गोश्त की बात कर रहे हैं.”

“ठीक समझे, शराब के साथ शबाब हो तो तबियत फडक़ा फाइट हो जाती है.”

“आप रिसैप्शन काउंटर पर जाइए, वहां रंगीन एलबम है. उस में आप को एक से बढ़ कर एक फुलझडिय़ां मिल जाएंगी.”

“वाह!” करीम ने दोनों हाथ कंधे पर ले जा कर अंगड़ाई ली, “रेट वेट मालूम है तुम्हें?”

“नहीं, यह मैनेजर ही बता देंगे.” सर्विस बौय ने हंस कर कहा, “ऐसी गरम आइटम की कीमत नहीं पूछी जाती, दिल को भा जाए तो दिलफेंक लोग लाखों लुटा देते हैं.”

करीम हंसा, “आदमी दिलचस्प हो तुम.”

सर्विस बौय मुसकराने लगा. करीम ने पैग का बिल दिया और गिलास ले कर वह रिसैप्शन पर आ गया.

रिसैप्शन पर बैठे मोटे से व्यक्ति ने आंखों पर चढ़ा चश्मा ऊंचा कर के करीम को देखा, “फरमाइए जनाब, रूम चाहिए क्या?”

“अकेला हूं,” करीम ने होंठों को गोल किया, “शादी भी नहीं हुई है. रूम ले कर क्या करूंगा. कोई पार्टनर दिलवाएंगे तो रूम लेने का मजा है.”

“पार्टनर भी मिल जाएगा सर.” मैनेजर ने दाईं आंख दबा कर कहा, “एलबम देखेंगे आप.”

“दिखाइए, कोई पसंद आ जाएगी तो रात यहीं गुजार लूंगा.”

मैनेजर ने एलबम निकाल कर दिखाई, उस में अनेक खूबसूरत महिलाओं के फोटो लगे थे. करीम ने एक फोटो पर अंगुली रख कर उस का रेट पूछा.

“3 हजार चार्ज है इस हसीना का, हमारे होटल की शान इसी नगीना से है. यह रूबी है. पसंद हो तो बुलाऊंï?”

“रूम का चार्ज इसी में शामिल है या अलग से देना होगा?”

“यह आधा घंटे का चार्ज है, इस में कमरा हम देंगे आप को. यदि आप पूरी रात मौज करना चाहते हैं तो 7 हजार रुपया लगेगा. 5 लडक़ी के, 2 रूम चार्ज.”

“मैं रात भर रुकूंगा, लेकिन आज नहीं. आप कल के लिए रुबी को कहीं बुक नहीं करेंगे. यह एडवांस हजार रुपया रखिए.”

करीम ने कहने के बाद पर्स से 5-5 सौ के 2 नोट निकाल कर रिसैप्शन पर रख दिए. फिर वह होटल से बाहर आ गया. उस ने तुरंत सीओ संजय मिश्रा को फोन कर के सारी जानकारी दे दी.

संजय मिश्रा ने दूसरे दिन शनिवार 27 मई, 2023 को सुबह ही दक्षिण टोला सराय लखसी थाना और महिला थाने की पुलिस को कोतवाली में लिया. उन्हें यहां बुलाने का मकसद समझाने के बाद वह पुलिस बल, जिन में महिला कांस्टेबल भी थी, को साथ ले कर रोडवेज बस अड्ïडे के पास स्थित होटल राधाकृष्णा में छापा डाल दिया.

पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई. होटल मैनेजर को काबू कर लिया गया. ऊपर के फस्र्ट फ्लोर पर बने बहुत से कमरे अंदर से बंद थे. उन्हें खटखटा कर महिला पुलिस को आगे कर दिया गया. सीओ संजय मिश्रा ने ऊंची आवाज में आदेश दिया, “यहां पुलिस ने रेड डाली है. बंद कमरों में मौजूद महिलाएं पुरुष अपने कपड़े ठीक कर के बाहर आ जाएं.”

थोड़ी देर में बंद कमरों से महिलाएं मुंह ढंक कर बाहर आ गईं. हर महिला के साथ एक पुरुष भी था. टोटल 14 महिलाएं और मैनेजर सहित 16 पुरुष वहां से हिरासत में लिए गए. कमरों की तलाशी में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ, उसे सीलमोहर कर के कब्जे में ले लिया गया.

सभी पकड़े गए अनैतिक देह में लिप्त पुरुष और महिलाओं को कोतवाली में लाया गया. पुलिस उन से विस्तार से पूछताछ कर के कानूनी काररवाई में लग गई थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. कथा में करीम व जगदीश उर्फ जग्गी परिवर्तित नाम हैं.

तीन साल बाद खुला रहस्य

रिश्तों की कब्र खोदने वाला क्रूर हत्यारा

ज़रा सी भूल ने खोला क़त्ल का राज – भाग 2

मुश्किल से एक मिनट लगा होगा. कोठारी रामलाल के चैंबर से बाहर आ गया. उस वक्त उस का चेहरा पसीने से तर था, सांस फूली हुई थी. रूमाल से पसीना पोंछते हुए वह बाहर के गलियारे में निकल आया. औफिस का मुख्य दरवाजा डुप्लिकेट चाबी से खोल कर वह बाहर चला आया और दरवाजा बंद कर दिया. बाहर आते ही उसे टैक्सी मिल गई. टैक्सियां बदलते हुए वह दोपहर का शो खत्म होने के समय सिनेमाहाल के पास पहुंच गया. शो छूटा तो वह हाल से निकली भीड़ में शामिल हो गया और फिर भीड़ से निकल कर मैनेजर के चैंबर में जा पहुंचा. कुछ इस तरह जैसे फिल्म देख कर बाहर आया हो.

मैनेजर के केबिन में बैठ कर उस ने एक सिगरेट पी और फिर उस से विदा ले कर अपने औफिस आ पहुंचा. उस ने टैक्सी ड्राइवर से कहा, ‘‘तुम जरा ठहरो, मैं अभी लौटता हूं.’’

पल भर बाद कोठारी बदहवास दौड़ता हुआ बाहर आया और चिल्ला कर बोला, ‘‘खून, किसी ने उसे मार डाला. ड्राइवर, जल्दी चलो… थाने…’’

थाने पहुंच कर कोठारी ने बदहवासी के आलम में इंसपेक्टर को कत्ल की बात बताई, इंसपेक्टर कोठारी और 2 सिपाहियों के साथ तुरंत जिप्सी ले कर चल दिया.

औफिस में आते ही कोठारी निढाल भाव से एक कुरसी पर गिरते हुए बोला, ‘‘आप चैंबर में खुद जा कर देख लें. मुझ में उस भयानक दृश्य को दोबारा देखने की हिम्मत नहीं है.’’

इंसपेक्टर ने जा कर देखा. रामलाल गोयल का निर्जीव शरीर आराम कुरसी पर पड़ा हुआ था. उस की कनपटी पर गोली का निशान था और कनपटी से ले कर फर्श तक खून फैला था. गोली शायद अंदर ही रह गई थी. पुलिस का डाक्टर, फोटोग्राफर आदि आए. औफिस की तलाशी से कोई खास चीज नहीं मिली. जरूरी काररवाई के बाद इंसपेक्टर ने फोन कर के एंबुलेंस बुलवाई. साथ ही कोठारी से कहा, ‘‘मि. कोठारी, आप अपना बयान लिखवा दें. आगे की काररवाई आप की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी.’’

कोठारी ने अटकअटक कर बदहवासी के आलम में अपना बयान लिखवाना शुरू किया, हवलदार उस का बयान नोट करता जा रहा था. कोठारी ने दिन भर की कहानी, मैटनी शो में सिनेमा जाने की बात और लौट कर यह भयानक दृश्य देख कर थाने जाने वगैरह की सारी बातें बयान में लिखवा दीं. हवलदार उस के बयान को पढ़ कर इंसपेक्टर को सुना ही रहा था कि औफस के आगे एक मोटरसाइकिल आ कर रुकी. मोटरसाइकिल खड़ी कर के एक छरहरे, मजबूत शरीर वाले व्यक्ति ने अंदर कदम रखा. कोठारी उसे जानता था.

वह मयंकमोहन था, पत्रकार और शौकिया जासूस. उसे देख कर कोठारी को फिर से पसीना आने लगा. वह सोचने लगा, यह बिना टांग अड़ाए नहीं मानेगा.

इंसपेक्टर ने पूछा, ‘‘कहां से आ रहे हैं मि. मयंक? यहां की गंध आप की नाक तक भी पहुंच गई क्या?’’

‘‘एक खास सिलसिले में थाने गया था, आप मिले नहीं. वहां पता लगा तो इधर आ गया. क्या मामला है?’’

मयंक ने बैठ कर सिगरेट सुलगाई. इंसपेक्टर ने कोठारी के मुंह से सुनी कहानी उसे सुना दी. फिर चैंबर में ले जा कर गोयल की लाश भी दिखाई. वह जानता था कि कई बार मयंक बड़े काम का साबित होता है. मयंक ने चेंबर, मेज पर रखे कागजात, नोटबुक और गोयल की लाश वगैरह का सूक्ष्म निरीक्षण किया. फिर वापस औफिस में आ गया.

इंसपेक्टर ने कोठारी का लिखवाया हुआ बयान खुद मयंक को पढ़ कर सुनाया. इस बीच मयंक चुपचाप सिगरेट के कश लेते हुए सुनता रहा. बीचबीच में वह कोठारी को देख रहा था. कोठारी बेचैन सा नजर आ रहा था. जब इंसपेक्टर बयान पढ़ चुका, तो कोठारी ने पूछा, ‘‘मुझे यहां कब तक बैठना होगा? मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मैं घर जा कर आराम करना चाहता हूं.’’

‘‘बस, ऐंबुलेंस को आने दीजिए, आ ही रही होगी. हम डैड बौडी को भिजवा कर औफिस में ताला लगा कर सील कर देंगे. अभी आप को औफिस बंद रखना पड़ेगा,.’’

चपरासी लंच कर के कभी का लौट आया था. पुलिस ने उस का भी बयान लिया था. कोठारी ने उस की ओर इशारा कर के कहा, ‘‘ताले सील की क्या जरूरत है? यह रहेगा यहां.’’

‘‘नहीं मि. कोठारी, मर्डर हुआ है यहां. जब तक हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते हमें औफिस सील करना पड़ेगा. थोड़ी काररवाई और हो जाए तो आप चले जाइएगा. लेकिन आप शहर के बाहर नहीं जा पाएंगे.’’

कोठारी चुपचाप बैठा रहा.

मयंकमोहन इस बीच घूमघूम कर औफिस के ताले की चाबी के छेद, दरवाजे आदि को देख रहा था. इंसपेक्टर ने कहा, ‘‘मि. कोठारी, आप के बयान की पुष्टि हो ही जाएगी. कौन सी फिल्म देखी थी आप ने?’’ आप दोपहर वाले शो में प्लाजा सिनेमा में थे न?

‘‘जी हां, प्लाजा में मैं ने ‘सुनहरा तीर’ फिल्म देखी थी. यह क्या पता था कि आज ही यह मनहूस घटना घटेगी.’’

औफिस की बारीकी से छानबीन कर रहे मयंकमोहन ने कोठारी की बात सुनी तो उसे स्थिर दृष्टि से देखने लगा.

इंसपेक्टर ने पूछा, ‘‘आप के पास कोई सुबूत है कि आप ने आज ही वह फिल्म देखी है?’’

‘‘जी, मेरे पास आधा टिकट है,’’ कोठारी ने आधा टिकट निकाल कर दिखाते हुए इतमीनान से जवाब दिया, ‘‘सिनेमा का मैनेजर और वहां के गेटकीपर्स वगैरह मुझे जानते हैं. इत्तेफाक से आज मैं मैनेजर से भी मिला था.’’

मयंकमोहन के होंठों पर हलकी सी मुसकराहट उभर आई. उस ने इंसपेक्टर से पूछा, ‘‘डाक्टर तो देख कर गया है, उस के विचार से हत्या कब हुई होगी.’’

‘‘डाक्टर का अंदाजा है कि हत्या 12 से डेढ़ या 2 बजे के बीच हुई होगी.’’ वैसे आटोप्सी के बाद ठीक पता तो कल ही लगेगा.’’

एंबुलेंस आ गई. अटेंडेंटों ने बौडी को एंबुलेंस में रख दिया. एंबुलेंस चली गई.

इंसपेक्टर ने सिपाहियों से कहा, ‘‘औफिस में ताला और सील लगा दो.’’

मयंकमोहन ने टोका, ‘‘थोड़ा ठहरें, इंसपेक्टर साहब.’’

कोठारी ने इंसपेक्टर से कहा, ‘‘तो, मैं अब जा सकता हूं? यहां तो आप सील लगाएंगे.’’

‘‘जरा आप भी ठहरें मि. कोठारी, मुझे आप से कुछ बातें करनी हैं,’’ मयंक ने कहा.

अनिच्छा दिखाते कोठारी ने पूछा, ‘‘क्या बातें?’’

‘‘मि. कोठारी, आप आज दिन के 12 बजे से 3 बजे तक सिनेमा हाल में ही थे न?’’

‘‘बेशक,’’ कोठारी ने तपाक से जवाब दिया.

‘‘क्या आप मुझे फिल्म की कहानी संक्षेप में सुनाएंगे? फिल्म का नाम भी दोहराने की कृपा करें.’’

‘‘वह सब मैं इंसपेक्टर साहब को बता चुका हूं.’’ कोठारी बोला, तो मयंक ने अनुरोध किया, ‘‘बस, एक बार और. इंसपेक्टर साहब, प्लीज आप एक कागज पर इन का बयान दोबारा नोट कर लें.’’

कोठारी ने बताया, ‘‘फिल्म का नाम था ‘सुनहरा तीर.’ उस की कहानी भी दिलचस्प है.’’ वह संक्षेप में कहानी का सारांश बता कर बोला, ‘‘खास कर वह सीन, जब अंत में हीरो तीरों की बौछार में हीरोइन को घोड़े पर बैठा कर भागता है, बेजोड़ है.’’

‘‘कोठारी साहब, आप यह सब सचसच बता रहे हैं?’’ मयंक ने पूछा.

मगनलाल कोठारी का चेहरा लाल हो गया. वह कुछ बिगड़ कर बोला, ‘‘तो क्या आप को झूठ लग रहा है? आप तो ऐसे बात कर रहे हैं जैसे मैं ने ही खून किया हो?’’

‘‘नहीं, मैं ने ऐसा कब कहा,’’ मयंकमोहन ने इतमीनान से कहा, ‘‘मैं आप की बात पर पूरा विश्वास कर रहा हूं. बस, आप को गवाहों के सामने अपने इस बयान पर हस्ताक्षर करने होंगे.’’

‘‘मुझे कोई ऐतराज नहीं है.’’ कोठारी ने जोश में कहा.

                                                                                                                                                क्रमशः

प्यार का बदसूरत चेहरा – भाग 2

कलुवा ने इस मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने बंटी को पकड़ कर जेल भेज दिया. बाद में उस के ससुर ने उसे जमानत पर जेल से बाहर निकलवाया. कलुवा ने बंटी के साथ जो किया था, उस से बंटी को लगा कि सांद्रा से संबंध बनने के बाद वह घमंडी हो गया है. इसलिए उस ने मन ही मन तय किया कि वह कलुवा को सबक सिखा कर उस का घमंड तोड़ कर ही रहेगा. इस के अलावा उस का यह भी सोचना था कि अगर कलुवा नहीं रहेगा तो सांद्रा उस से दोस्ती कर लेगी.

5 दिसंबर, 2008 की रात काफी ठंड थी. होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के सामने कलुवा खड़ा अपनी विदेशी सवारियों का इंतजार कर रहा था. तभी बंटी ने आ कर अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया. उस के साथी उसे बचा पाते, उस के पहले ही बंटी ने उस पर इतने वार कर दिए कि उस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस के बाद कलुवा की हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया. बंटी की इस हरकत से नाराज हो कर जहां मांबाप ने उसे घर से निकाल दिया, वहीं बेटी और नाती के भविष्य की चिंता में उस के ससुर ने काफी दौड़धूप कर के उसे एक बार फिर जमानत पर जेल से बाहर निकलवाया.

जेल से बाहर आ कर बंटी एक बार फिर अपने काम पर लग गया. लेकिन अब वह हमेशा इस फिराक में लगा रहता था कि किसी विदेशी लड़की से उस का चक्कर चल जाए. लेकिन इस में एक समस्या यह थी कि अगर उस का किसी विदेशी लड़की से चक्कर चल भी जाता तो वह उस से शादी नहीं कर सकता था, क्योंकि घर में उस की पत्नी और एक बेटा तो था ही, दूसरा बच्चा भी होने वाला था. पत्नी और बच्चों के रहते वह दूसरी शादी कतई नहीं कर सकता था. फिर उस के ससुर भी उस की काफी मदद कर रहे थे. उन्होंने उस के लिए एक प्लौट भी खरीद दिया था. ऐसे में ही एक दिन अचानक उस की पत्नी भावना की सीढि़यों से गिर कर मौत हो गई.

लोगों का कहना है कि बंटी ने खुद ऊपर से पत्नी को धक्का दे दिया था. लेकिन परिस्थितियां ऐसी थीं कि उस के ससुर ने इसे स्वाभाविक मौत माना और दामाद के खिलाफ कोई काररवाई नहीं की. इस तरह पत्नी से उस ने छुटकारा पा लिया. भावना की रहस्यमय मौत के बाद अब वह आराम से दूसरी शादी कर सकता था. इस के लिए वह हमेशा किसी विदेशी लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाने के चक्कर में लग गया. शायद इसीलिए वह विदेशी लड़कियों का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखता था.

एरिन के साथ भी वह ऐसा ही कर रहा था. ताजमहल दिखाते हुए वह उस के आगेपीछे कुछ ज्यादा ही घूम रहा था. अगले दिन एरिन और उस के साथियों को फतेहपुर सीकरी जाना था. बंटी सुबहसुबह ही अपना आटो ले कर होटल ग्रीन पार्क पहुंच गया. एरिन को प्रभावित करने के लिए उस ने बाजार से नाश्ता भी खरीद लिया था. उस ने एरिन के कमरे की घंटी बजाई तो झट दरवाजा खुल गया. क्योंकि तय समय के अनुसार एरिन और उस के साथियों को पता था कि आटो वाला ही होगा.

उस ने एरिन के सामने साथ लाया नाश्ता खोल कर रखा तो वह  उसे देखती रह गई. उस की इस अदा पर एरिन निहाल सी हो गई थी. अपनी परंपरा के हिसाब से उस ने उसे चूमते हुए कहा, ‘‘तुम इंडियन सचमुच बहुत अच्छे और प्यार करने वाले होते हो.’’

एरिन ने ऐसा क्यों किया, यह तो वही जाने. लेकिन बंटी को लगा कि एरिन उस के सपनों को अवश्य सच कर सकती है. फिर तो वह पूरी लगन से उस की सेवा में लग गया. उसे घुमाने से ले कर उस के खानेपीने तक का पूरा खयाल रखने लगा.

आखिर बंटी को अपनी इस सेवा का फल मिल ही गया. उस ने अपनी सेवा की बदौलत एरिन के दिल में अपने चाहत पैदा कर दी. एरिन को बंटी भा गया था, इसलिए उस ने उस की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया. इस तरह मोहब्बत की राह पर दोनों का पहला कदम पड़ गया. बंटी की तो खुशी का ठिकाना नहीं था. कब से वह इसी कोशिश में लगा था. अब उस की कोशिश सफल होती नजर आ रही थी.

एरिन और उस के दोस्तों को आगरा आए 15 दिन से ज्यादा हो गए थे. वे दूसरी जगहों पर जाना चाहते थे, लेकिन एरिन आगरा में ही रुकना चाहती थी, इसलिए उस से दोस्तों के साथ जाने से कर दिया. शायद उसे बंटी से प्यार हो गया था. खर्च की उसे चिंता नहीं थी, क्योंकि जिस एनजीओ में वह काम करती थी, वहां से उस का वेतन अभी भी मिल रहा था, वे उस का वेतन बैंक में डाल देते थे, जिसे एरिन यहां निकाल लेती थी.

12 अक्तूबर, 2013 को एरिन का वीजा खत्म हो रहा था. लेकिन वह अमेरिका की भागदौड़ वाली जिंदगी को छोड़ कर भारत की शांत जिंदगी जीना चाहती थी. इसलिए वह होटल छोड़ कर बंटी के साथ उस की पत्नी की तरह रहने लगी थी. क्योंकि उसे लगता था कि बंटी भी उसे उतना ही प्यार करता है, जितना शाहजहां मुमताज को करता था.

कुछ ही दिनों में एरिन बंटी से कुछ इस तरह प्रभावित हुई कि उस ने उस के साथ विवाह करने का निश्चय कर लिया. तब उसे पता नहीं था कि बंटी का अतीत कैसा है. बंटी भी उस से शादी करने के लिए उतावला था. इसलिए उस ने भी एरिन के बारे में पता किए बगैर शादी का निर्णय ले लिया.

बंटी खुश था कि एक अमीर विदेशी लड़की उस से शादी करने को तैयार है. यानी अब उस का सपना सच होने वाला है. उसे उम्मीद थी कि शादी के बाद एरिन उसे अपने साथ अमेरिका ले जाएगी, जहां वह खूब डौलर कमाएगा और लंबी सी गाड़ी में घूमेगा.

एरिन को पता नहीं था कि वह बंटी से शादी कर के आग के दरिया में कूद रही है. वह भारत में रहना चाहती थी, जबकि उस का वीजा खत्म हो रहा था. उस का वीजा खत्म होता और उसे अमेरिका वापस जाना पड़ता, उस के पहले ही 11 सितंबर, 2013 को उस ने अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के यहां कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन कर दिया. इस के बाद 12 अक्तूबर, 2013 को महावीर शर्मा, सविता जोशी, पवन जोशी की उपस्थिति में एरिन माइकल विलिंगर और बंटी शर्मा की शादी हो गई. इस तरह बंटी और एरिन पतिपत्नी बन गए. इस के बाद 15 अक्तूबर, 2013 को एरिन ने होटल ग्रीन पार्क में वैदिक रीतिरिवाज से शादी कर के अपना नाम काजल रख लिया. शादी के बाद उस ने पार्टी भी दी.

बंटी और एरिन की शादी की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो वे चौंके. क्योंकि वे जानते थे कि बंटी ने एरिन का पैसा हड़पने के लिए उसे प्यार के जाल में फांस कर उस से शादी की है. इसलिए उन लोगों को एरिन को ले कर चिंता होने लगी, क्योंकि बंटी की फितरत के बारे में उन्हें पता था. बंटी ने एरिन से वादा किया था कि शादी के बाद वह उसे पूरा भारत घुमाएगा, लेकिन एकएक कर के दिन बीत रहे थे और बंटी कहीं जाने का नाम नहीं ले रहा था. वह सुबह आटो ले कर निकल जाता तो देर रात थकामांदा घर आता. उसे सिर्फ एक बात की चिंता थी कि एरिन के डौलर उस के हाथ कैसे लगें. उस की यह फितरत उस की बातों से भी झलकती थी.

                                                                                                                                           क्रमशः

अमीर बनने की चाहत – भाग 2

इस सनसनीखेज मामले की जांच में तत्परता दिखाना बहुत जरूरी था. क्योंकि अपहर्ता जयकरन को नुकसान पहुंचा सकते थे. दोपहर होतेहोते पुलिस को जयकरन के मोबाइल की काल डिटेल्स भी मिल गई. उस से पता चला कि उस की अंतिम लोकेशन दिल्ली-मेरठ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में थी. इस के बाद मोबाइल बंद हो गया था.

जबकि जयकरन के मोबाइल से फिरौती के लिए जो काल की गई थी, वह वहां से करीब 15 किलोमीटर दूर गालंद क्षेत्र से की गई थी. मोबाइल से सिर्फ एक वही काल हुई थी. इस के बाद मोबाइल बंद कर दिया गया था. इस का मतलब अपहर्ता बेहद चालाक थे. उन्होंने फिरौती के लिए न सिर्फ जयकरन के फोन का इस्तेमाल किया था, बल्कि स्थान भी बदल दिया था. संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने दीपक को रडार पर ले लिया.

उस के मोबाइल की जांच से पता चला कि वह मोदीनगर क्षेत्र का रहने वाला था. जांच के दौरान यह बात भी पता चली कि वह अपनी मां के साथ राजनगर स्थित छोटे बच्चों के रौयल किड्स प्ले स्कूल में रहता था. उस की मां चूंकि स्कूल में ही कर्मचारी थी, इसलिए इस परिवार को स्कूल में रहने के लिए जगह मिली हुई थी.

पुलिस को दीपक के 2 और नजदीकियों के ठिकाने पता चले. इन में एक था संदीप. उस के मोबाइल की लोकेशन जयकरन के मोबाइल की लोकेशन से मैच हो रही थी. संदीप के बारे में पुलिस तत्काल कोई खास जानकारी नहीं जुटा सकी. शक में मजबूती आते ही पुलिस सतर्क हो गई. अगर दीपक ही अपहर्ता था तो यह भी संभव था कि उस ने जयकरन को स्कूल स्थित घर पर ही छिपा कर रखा हो.

पुलिस अधिकारियों ने आपस में विचारविमर्श कर के अविलंब स्कूल में दबिश डालने का निर्णय लिया. एसपी अजयपाल शर्मा के नेतृत्व वाली टीम रौयल किड्स स्कूल पहुंची. उस वक्त दोपहर के 3 बजे थे. स्कूल के बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी. अचानक पुलिस को वहां आया देख स्कूल की संचालिका रिचा सूद सकते में आ गईं. पुलिस को दीपक की मां अनीता भी वहीं मिल गईं. दीपक के बारे में पूछताछ करने पर वह बुरी तरह घबरा गईं.

“दीपक कहां है?” पुलिस ने पूछा.

“घर पर.” बताते हुए उस ने स्कूल कैंपस में पीछे की तरफ इशारा कर के बताया. वहां क्वार्टर बना हुआ था. पुलिस दनदनाती हुई वहां पहुंची तो वहां पहुंचते ही वह हुआ, जिस की किसी को उम्मीद नहीं थी. घर के अंदर से अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गईं.

संभवत: क्वार्टर में मौजूद लोगों को अपनी घेराबंदी का अंदाजा हो गया था. इस पर पुलिसकॢमयों ने भी हथियार थाम कर पोजीशन ले ली. कुछ मिनटों तक दोनों तरफ से रुकरुक कर कई राउंड गोलियां चलीं. इस से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग एकत्र हो गए. पुलिसकॢमयों की निगाहें क्वार्टर पर जमी थीं. तभी ट्रैक सूट पहने एक युवक ने तेजी से क्वार्टर का दरवाजा खोला और बिजली जैसी फुरती से फायरिंग करता हुआ भागा. पुलिस ने उसे चेतावनी दी, “रुक जाओ, वरना गोली मार देंगे.”

युवक ने एक पल के लिए पीछे पलट कर देखा और फिर भागने लगा. इस पर पुलिस ने एक गोली उस के बाएं पैर पर दाग दी. गोली लगते ही वह नीचे गिर गया. उस के गिरते ही पुलिसकॢमयों ने उसे घेर लिया. पुलिस को उम्मीद थी कि वह दीपक होगा, लेकिन उस ने अपना नाम संदीप बताया.

“जयकरन कहां है?” जवाब में उस ने घर की तरफ इशारा कर दिया. पुलिस हथियार तान कर घर के अंदर दाखिल हुई, तो भौचक्की रह गई. पिस्टल से लैश 2 और युवक वहां मौजूद थे. लेकिन वह घबराए हुए थे. जयकरन एक कोने में बैठा थरथर कांप रहा था. उस के हाथपैर बंधे हुए थे.

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्त में ले कर जयकरन को बंधनमुक्त कराया. अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर के जयकरन को सकुशल बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी थी. मौके से गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों में एक दीपक व दूसरा उस का छोटा भाई बिट्टू था. उन के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, उन के मोबाइल व जयकरन का मोबाइल भी बरामद कर लिया. बेटे की बरामदगी की सूचना पर विवेक महाजन और उन की पत्नी भी मुठभेड़स्थल पर आ गए. जयकरन बहुत डरासहमा था. इस बीच पुलिस घायल युवक संदीप को अस्पताल ले गई.

पुलिस दीपक व बिट्टू को थाने ले आई. पुलिस ने डरीसहमी स्कूल संचालिका रिचा सूद, दीपक की मां अनीता और उस के सब से छोटे भाई आयुष को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवकों व घायल संदीप से विस्तृत पूछताछ की गई तो राह से भटके युवाओं द्वारा रचित अपराध की चौंकाने वाली कहानी सामने आई.

दीपक का प्लेसमेंट एजेंसी का कमीशन पर आधारित काम था. उस के परिवार में मां अनीता के अलावा उस के छोटे भाई बिट्टू व आयुष थे. दीपक के पिता की वर्षों पहले मृत्यु हो गई थी. अनीता मेहनती और हिम्मती महिला थीं. उन्होंने परिवार को चलाने के लिए छोटीमोटी नौकरियां कर के बेटों को इस उम्मीद में पढ़ायालिखाया कि वे जिम्मेदारियां उठा कर घर को संभाल लेंगे. लेकिन इंसान सोचता कुछ है और होता कुछ और है.

अनीता ने आॢथक तंगियां भी देखी थीं और जमाने की कठोरता भी. वह मोदीनगर की भूपेंद्र कालोनी में रहती थीं. बाद में उन्होंने रौयल किड्स स्कूल में नौकरी कर ली थी. स्कूल परिसर में ही बने क्वार्टर में उन के रहने का भी इंतजाम हो गया तो वह तीनों बेटों के साथ वहां चली आईं. वहां आ कर दीपक ने एक कंपनी में कमीशन के आधार पर काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन यह काम उसे छोटा लगता था.