Child Kidnapping Case. बेरोजगारी से तंग आ कर राधिका ने अपने भाई और सहेली के साथ मिल कर अपनी गरीबी दूर करने का जो शार्टकट रास्ता अपनाया, वह एकदम फिल्मी निकला. उन्होंने बैंक लूटने जैसी कई योजनाएं बनाईं, लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिर उन्होंने लाखों रुपए पाने के लिए अगला कदम उठाया, ङ्क्षकतु आधुनिक तकनीकी जांच के आगे उन की योजना बालू की भीत साबित हुई और सभी 5 घंटे के भीतर इस तरह दबोच लिए गए कि...

इंदौर का रहने वाला विनीत प्रजापति (22 वर्ष) पिछले कई महीने से बेरोजगार चल रहा था. उसे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिली थी. वह कंपनी 6 महीने बाद ही बंद हो गई. असल में वह कंपनी फरजी थी, जिस में काम करने का विनीत को पैसा भी नहीं मिला.

विनीत की बहन राधिका प्रजापति (19 साल) भी साधारण पढ़ीलिखी थी. वह टेलीकौलिंग का काम करती थी. इस काम में उसे भी बहुत कम पैसा मिलता था. महीने 2 महीने में नौकरी छूट जाती थी. दोनों भाईबहन आर्थिक तंगी को ले कर परेशान रहते थे. उन के घर की माली हालत भी काफी दयनीय थी.

https://youtube.com/shorts/9T1zmBXZoEU?si=bLiFKtxHRvYePYz1

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

एक रोज विनीत दुखी मन से बहन से बोला, ''ऐसे कब तक चलेगा, कुछ समझ में नहीं आ रहा है?’’

''सभी जगह ठगबेइमान बैठे हैं...प्राइवेट कंपनी वाले काम करवा कर भी पैसा नहीं देते हैं.’’ राधिका बोली.

''क्या करूं? तुम ही कोई उपाय सोचो... गरीबी दूर कैसे हो?’’ विनीत उदासी के साथ बोला.

''हमारे पास थोड़ी सी पूंजी हो जाए, तब हम लोग अपना कोई काम कर सकते हैं.’’ राधिका बोली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...