Crime News. अकसर रास्ते में चलते समय अनजाने में एकदूसरे से धक्का लग जाता है और लोग इसे सामान्य बात समझ कर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि एक मामूली धक्का इतना बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है कि किसी की जान तक चली जाए?

दिल्ली से ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर धक्का लगने के बाद हुए विवाद में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई. आइए जानते हैं इस पूरी घटना की कहानी.

यह घटना देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. यहां कपड़े की दुकान चलाने वाले मनोज सिंह की कथित तौर पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि घटना वाली रात करीब 10 बजे मनोज अपनी दुकान बंद करने के बाद कमरे की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान नशे में धुत एक शख्स ने कथित तौर पर उन्हें जानबूझ कर धक्का दिया और उन के साथ विवाद करने लगा.

मनोज वहां से झगड़ा खत्म कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन आरोपी ने उन का पीछा किया. आरोप है कि एम्स के गेट के पास आरोपी ने अपनी बेल्ट निकाली और पीछे से मनोज के गले में डालकर कस दी, जिस से उन की मौत हो गई.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में तैमूर नगर निवासी लोकेश को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. Crime News

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...