Delhi Robbery: एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां एक कारोबारी के घर लुटेरों ने 25-30 लाख की लूट कर ली. आखिर कौन थे यह लुटेरे और किस तरह से दिया पूरी वारदात को अंजाम? पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हो पाई या नहीं? चलिए जानते हैं इस पूरी स्टोरी का सच, जो आप को बताएगा इस घटना की पूरी सच्चाई.
यह वारदात देश की राजधानी दिल्ली से आई है. जहां थाना तुगलक रोड एरिया के गोल्फ लिंक में इस घटना को अंजाम दिया गया. 5-6 लुटेरे शराब और एनर्जी ड्रिंक कारोबारी अशोक चावला के घर में घुसे, फिर हथियारों की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. इसके बाद 25-30 लाख रुपए और गहने लूटकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं.
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे हुई थी. घर में कारोबारी अशोक चावला, उन की पत्नी, बहू और एक बच्चा था. रात को लुटेरे घर में दाखिल हुए और फेमिली वालों को बंधक बना लिया. इस के बाद उन्होंने एकएक करके सभी से कीमती सामान के बारे में पूछताछ की.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार ने अपने एक घरेलू सहायक के जरिए आरोपी को 5 दिन पहले ही काम पर रखा था. उसी ने अपने साथियों को कौल करके बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और आरोपी किस रास्ते से घर में घुसे थे, यह भी जांच कर रही है.






