Double Murder Suicide Case : कैलीफोर्निया की नामी यूनिवर्सिटी से शोध कर रहे मैनक का सपना था कि वह कुछ बन कर दिखाएगा. लेकिन पत्नी ही नहीं, वह जिस प्रोफेसर क्लग के अंडर में शोध कर रहा था, उन्होंने भी धोखा दिया तो उसे लगा कि उस के सपने बिखरने लगे हैं. तब उस ने पत्नी ही नहीं, प्रोफेसर को भी मार दिया...

अमेरिका के गोल्डन स्टेट कहे जाने वाले कैलीफोर्निया का एक बड़ा और खूबसूरत शहर है लौस एंजिलस. इसी शहर के बीच स्थित है यूनिवर्सिटी औफ कैलीफोर्निया लौस एंजिलस (यूसीएलए). इस का शुमार अमेरिका के बेहद प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में किया जाता है. सन 1870 में स्थापित इस यूनिवर्सिटी में देशविदेश के हजारों स्टूडैंट्स पढ़ाई करते हैं. 2 जून, 2016 को भी यूनिवर्सिटी में आम दिनों की तरह ही गतिविधियां चल रही थीं. लगभग सभी विभागों में पढ़ाई चल रही थी, साथ ही छात्रों का आनाजाना भी लगा था.

हादसे हों या घटनाएं, उन का कोई वक्त तय नहीं होता. कब, कहां और क्या घट जाए, इस बात को भी कोई नहीं जानता. यूसीएलए यूनिवर्सिटी भी इस हकीकत से जुदा नहीं थी. दोपहर का समय था, जब शहर की सड़कों से तेजी से आ रही एक कार यूनिवर्सिटी के मुख्य दरवाजे से दाखिल हुई. कार की ड्राइविंग सीट पर अच्छी कदकाठी का एक युवक बैठा था. उस ने कार पार्क की, बाहर निकल कर कार की पिछली सीट पर रखे बैग को कंधे पर लटकाया और सधे कदमों से पैदल चल कर कुछ ही देर में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पहुंच गया. वहां वह मैकेनिकल एवं एयरोस्पैस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अंदर पहुंचा, जहां एसोसिएट प्रोफेसर विलियम क्लग मौजूद थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...