Ludhiana Gang Rape Murder Case. शराब का नशा तो था ही, उस में ब्लू फिल्म का जहर घुला तो मिलाजुला नशा इतना गहरा हो गया कि पपीहा, बलबीर और जौहर इंसानियत भी भूल गए और किराएदार का धर्म भी. उन्होंने मकान मालिक की बीमार बेटी को ही दरिंदगी का शिकार बना दिया.

26 -27 अप्रैल, 2016 की रात के करीब 2 बजे का वक्त था. यह समय ऐसा होता है जब ज्यादातर लोग गहरी नींद सोए होते हैं. उसी समय जोर की धमक की आवाज सुन कर लोगों की नींद टूट गई. आवाज ऐसी थी जैसे ऊंचाई से कोई भारी चीज गिरी हो. आवाज सुन कर रमेश भी नींद से उठ गया. पड़ोसियों की नींद में खलल पड़ी तो पड़ोस के 2-3 लड़के अपने घरों से निकल कर आवाज की दिशा की ओर दौड़े.

उस रात रमेश के घर पर उस के अलावा उस की 25 वर्षीय बहन रीटा ही थी. परिवार के बाकी लोग किसी शादी के सिलसिले में लुधियाना से बाहर गए हुए थे. रीटा और रमेश अपनेअपने कमरों में सोए हुए थे. धमक की आवाज से रमेश की नींद टूटी तो उस की समझ में यह नहीं आया कि आवाज कहां से आई. बहरहाल उसे थोड़ी घबराहट जरूर हुई.

https://youtube.com/shorts/w2uetOwUV8U?si=xsZ9LachtOw6Gs4q

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

उसे कुछ और नहीं सूझा तो वह इस बारे में अपनी बहन रीटा से बात करने उस के कमरे में चला गया. लेकिन रीटा उसे कमरे में नहीं दिखी तोे उस ने कमरे की ट्यूबलाइट जला दी. उस की रोशनी में रमेश ने जो दृश्य देखा, उस से वह घबरा गया. कमरे में कई जगह खून बिखरा था. चूडि़यों के टुकड़े भी पड़े थे. लग रहा था जैसे कोई उस की बहन से मारपीट कर के उसे जबरन अपने साथ ले गया हो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...