Fake Rape Case. रेप की रिपोर्ट दर्ज करा कर काजोल ने अपने पिता के अलावा कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठे थे. अगर उस की हकीकत उजागर न होती तो पता नहीं और कितने लोग उस का शिकार बनते.

21 वर्षीया काजोल बेहद खूबसूरत नवयौवना थी. वह आधुनिकता के रंग में सराबोर खुले विचारों वाली थी. बचपन से ही उस की महत्त्वाकांक्षाएं आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए कुलांचे मारने लगी थीं. सतरंगी सपने रहरह कर उस के दिलोदिमाग में हिलोरें भर रहे थे. ऐश भरा जीवन जीने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार थी. वहीं दूसरी ओर उस के घर वाले संस्कारवान थे. उन्हें काजोल का इस तरह बनठन कर रहना एकदम पसंद नहीं था.

काजोल के पिता राजकिशोर पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में किराए के मकान में रहते थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे और 3 बेटियां थीं. बेटियों में काजोल सब से छोटी थी. राजकिशोर गांधीनगर की एक गारमेंट्स फैक्टरी में कपड़े सिलते थे. उन के दोनों बेटे भी उसी फैक्टरी में नौकरी करते थे. पत्नी और 2 बेटियां भी गांधीनगर में नौकरी करती थीं. कुल मिला कर परिवार ठीक तरह से चल रहा था.

https://youtube.com/shorts/vcF0kORnzrY?si=B9rqr1ICfZ3tmQbv

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

10वीं पास करने के बाद काजोल का पढ़ाई में मन नहीं लगा तो मां ने उसे भी किसी गारमेंट्स फैक्टरी में नौकरी करने की सलाह दी तो काजोल मां का मखौल उड़ाते हुए बोली, ‘‘मम्मी, नौकरी करने से कितना मिलेगा. यही कोई 8-10 हजार रुपल्ली. मेरे ख्वाब इतने छोटे नहीं हैं. देखना, एक दिन मैं कुछ ऐसा काम करूंगी कि 8-10 हजार तो मेरा रोज का खर्चा होगा.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...