UP Crime: एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप के रौंगटे खड़े हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उस के शव को टुकड़ों में काटकर अलगअलग फेंक दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया और पुलिस को भी चौंका दिया. सवाल ये उठता है कि यह महिला कौन थी और किस ने उस के साथ इतनी क्रूरता की. पढ़ते हैं पूरी स्टोरी को-

यह दर्दनाक घटना यूपी के बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में घुंघरावली बांगर के रजवाहे गांव से सामने आई. वहां महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या कर शव को टुकड़ों में अलगअलग फेंकने का प्रतीत हो रहा है. महिला की बाजू पर ‘बबली’ गुदा हुआ मिला, जिस से पुलिस को शक है कि मृतक किसी अन्य राज्य की हो सकती है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

एसपी (सिटी) शंकर प्रसाद ने बताया कि शव के धड़ और सिर अलगअलग फेंके गए हैं और मामले का खुलासा करने के लिए 6 टीमों को लगाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर सरसों के खेत से महिला का सिर बरामद किया. इस कार्य के लिए 4 टीमों ने विशेष तलाशी अभियान चलाया, जिस के बाद सिर बरामद हो पाया.

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की पहचान की कोशिशें जारी हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में खोजबीन तेज कर दी है. 7 घंटे की लगातार तलाश के बाद यह बरामदगी हुई और पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे मामले का परदाफाश किया जाएगा. UP Crime

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...