UPSC Topper Love Story. कहते हैं, प्यार करने वाले न जाति देखते हैं, न धर्म. आईएएस टौपर टीना डाबी और अतहर ने भी जाति और धर्म की परवाह न कर प्यार ही नहीं किया, बल्कि तमाम लोगों के विरोध के बावजूद शादी भी करने जा रहे हैं.  

उत्तराखंड के पर्यटकस्थल मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है. यहीं केंप्टीफाल रोड पर स्थित है सन 1959 में स्थापित ऐतिहासिक लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए), जहां सिविल सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है. साल में एक बार आयोजित होने वाले यहां के समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होते हैं.

अक्तूबर, 2016 के अंतिम सप्ताह की एक दिलकश सुबह को हौस्टल के अपने कमरे में बैठी खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तित्व की वारिस आईएएस टीना डाबी किसी सोच में गुम थीं कि उन के कानों में चिरपरिचित मीठी आवाज गूंजी, ‘‘हैलो टीना, क्या सोच रही हो?’’

‘‘ओह अतहर, बस ऐसे ही कुछ सोच रही थी.’’ टीना ने टालने वाले अंदाज में कहा तो अतहर ने नजदीक आ कर पूछा, ‘‘आखिर ऐसे ही क्या सोच रही थी?’’

‘‘यही कि तुम ने मेरे दिल में कितनी जल्दी जगह बना ली, यू आर लविंग परसन.’’

‘‘मुझे तो शायद वक्त लगा, लेकिन तुम ने तो पहली नजर में ही यह काम कर लिया था.’’

‘‘लेकिन सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी हम अपनी जिंदगी का अहम फैसला ले लेंगे.’’

‘‘एक बात कहूं टीना?’’   ‘‘यस.’’

अतहर ने टीना की आंखों में आंखें डाल कर कहा, ‘‘जब हम किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है. मेरे प्यार का मसला भी कुछ ऐसा ही रहा.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...