Hindi Crime Stories: कृष्णा ने अपने जीवन में भले ही कुछ भी झेला हो, लेकिन साइको बन कर उस ने नववाहिताओं के साथ जो कुछ किया, वह ठीक नहीं था. अगर पुलिस ने इतनी मशक्कत न की होती तो शायद 2-4 नवविवाहिताएं और ...

कीमती सुंदर आभूषणों का आकर्षण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है पर क्या कोई आभूषणों का इतना दीवाना हो सकता है कि उन की चाह में कई हत्याएं कर डाले. मंदिर प्रांगण में नवविवाहिता की लाश मिलने से पटियाला और उस के आसपास के जिलों में दहशत का माहौल बन गया था. गोविंदगढ़ के लक्ष्मीनारायण मंदिर में सुबह की आरती के बाद करीब 10 बजे मंदिर के पुजारी राधेश्याम वहां की सफाई कर रहे थे. सफाई करते हुए वह मंदिर के बगीचे के पास पहुंचे तो बगीचे में एक पेड़ के सहारे एक नवविवाहिता को बैठी देख कर चौंके.

दूर से देखने से लग रहा था, जैसे वह काफी थकी होने की वजह से आराम करने के लिए पेड़ का सहारा ले कर बैठ गई हो. लेकिन ऐसा नहीं था. राधेश्याम जब उस के नजदीक पहुंचे तो पता चला वह युवती मृत थी. इस का मतलब लाश को इस तरह पेड़ के सहारे टिकाया गया था कि दूर से वह पेड़ के सहारे बैठी लगे. मृत युवती की उम्र 26-27 साल थी. उस की दोनों टांगें आगे की ओर फैली थीं और दोनों हाथ दाएंबाएं नीचे की ओर लटक रहे थे. युवती की गरदन दाएं कंधे पर लुढ़की हुई थी और पीठ पेड़ के सहारे टिकी थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...