Suicide Case: प्यार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस ने सभी को हैरान कर दिया. एक यूट्यूबर युवती ने अपने बौयफ्रेंड की यादों और उस से जुड़े मानसिक तनाव से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली. आखिर कौन थी यह यूट्यूबर, जिसे प्रेम संबंधों के तनाव ने इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? आइए जानते हैं इस पूरी घटना और उस यूट्यूबर की कहानी के बारे में.

यह मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां उभरती हुई यूट्यूबर कोमाली ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह बीएससी की छात्रा थी और पार्टटाइम यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड किया करती थी.

आत्महत्या से पहले कोमाली ने कुवैत में रह रही अपनी मम्मी को आखिरी संदेश भेजा, ‘मम्मी, आप अपना खयाल रखना.’

इस खबर के सामने आते ही उन के फैंस सदमे में आ गए.

हैदराबाद पुलिस के अनुसार, कोमाली का एक सौफ्टवेयर इंजीनियर के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि इसी रिश्ते को ले कर वह मानसिक तनाव में थी. पुलिस ने उस के मोबाइल फोन और कौल रिकौर्ड खंगाले, जिन से इस संबंध की जानकारी मिली.

जानकारी के मुताबिक, कोमाली विशाखापट्टनम की रहने वाली थी और पिछले एक साल से हैदराबाद में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि उस का शव फ्लैट में लटका हुआ है. जांच के दौरान पुलिस को उस की एक डायरी भी मिली, जिस में उस ने लिखा था कि वह उस व्यक्ति का इंतजार कर रही है, जिस के साथ उस का 3 सालों से संबंध था. उसने यह भी लिखा था कि ‘वह मेरा नहीं है.’

पुलिस इन पन्नों को सुसाइड नोट से जुड़ी अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है. Suicide Case

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...