UP Crime: एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया, जो आप को भी चौंका देगा. जहां एक दामाद ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली. चलिए जानते हैं, फेमिली से जुड़ी इस पूरी पूरी क्राइम स्टोरी को विस्तार से, जो आप को होने वाली ऐसी घटनाओं से सतर्क भी करेगी.
यह दर्दनाक घटना बरेली से सामने आई है. जहां अफसर खान ने अपनी सास आसमा और साले आदिल पर चाकुओं से कई वार किए जिस से उन की मौके पर मौत हो गई.
आप को बता दें कि यह मामला पंचायत के दौरान हुआ था, जिस वक्त अफसर खान और पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. इसी पंचायत में अफसर ने अपने ससुरालवालों पर चाकू से हमला कर दिया था. इसी हमले में उस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं साले और सास भी बुरी तरह घायल थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था.
इस वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी (सिटी) मानुष पारीक, सीओ (तृतीय) पंकज श्रीवास्तव, इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. साइमा की बहन साहिबा ने बताया जीजा एंबुलेंस चलाते हैं. वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं. 9 साल पहले मेरी बहन साइमा की उन से शादी हुई थी. रविवार को भी उन्होंने मारपीट की थी. तब पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई गई थी. इस पर वह घर से भाग गए थे. आज पंचायत के लिए बुलाया गया, तभी उन्होंने हमला कर दिया. भाई और मां की मौत हो गई है. दीदी की हालत नाजुक है. पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है. UP Crime






