Web Series: वेब सीरीज 'ब्राउन’ एक साइकोलौजिकल क्राइम थ्रिलर है. यह सीरीज कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक उद्योगपति और प्रभावशाली व्यक्ति की बेटी का मर्डर कर दिया जाता है. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी एक ऐसी पूर्व पुलिस अधिकारी रीटा ब्राउन को सौंपी जाती है, जो पहले से ही टूटी हुई और शराब की लत से जूझ रही होती है.

कलाकार: करिश्मा कपूर, सूर्य शर्मा, सोनी राजदान, जिशु सेनगुप्ता, शान, अजिंक्य देव, मेघना मलिक, अनिरुद्ध रौय, परेश पाहुजा, आर्यन भौमिक, अनुपम भट्टाचार्य, वैभवी मल्होत्रा, के.के. रैना, नेहा जुल्का, सुभाशीष चक्रवर्ती, कियारा साद.

निर्माता: उमेश कुमार बंसल, निदेशक : अभिनय देव, लेखक: दिग्गी सिसोदिया, सुनयना कुमारी और मयूरव घोष

निर्माण: जी स्टूडियोज और एप्लास इंटरटेनमेंट, ओटीटी: जी 5

वेब सीरीज 'ब्राउन’ एक डार्क साइकोलौजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिस की कहानी कोलकाता शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह वेब सीरीज अभीक बरुआ के मशहूर उपन्यास 'सिटी औफ डेथ’ पर आधारित है. 7 एपिसोड की इस वेब सीरीज को 15 जून, 2026 को जी 5 पर रिलीज किया गया है.

कहानी की शुरुआत कोलकाता के एक बेहद रसूखदार धीरज जायसवाल की बेटी अहाना जायसवाल की बेरहमी से की गई हत्या से होती है. इस पेचीदा केस को सुलझाने की जिम्मेदारी रीटा ब्राउन को मिलती है, जोकि एक जासूस है.

जांच के दौरान रीटा ब्राउन का साथ इंसपेक्टर अर्जुन सिन्हा देते हैं. रीटा और अर्जुन दोनों अपने कड़वे अतीत से भी जूझ रहे होते हैं. रीटा और अर्जुन जब अहाना की हत्या की कडिय़ों को जोडऩा शुरू करते हैं तो कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं और मामला उलझता जाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...