Web Series. वेब सीरीज 'ग्लोरी’ की कहानी हरियाणा के बौक्सिंग और खेल परिवेश में गहराई से रचीबसी है. कहानी 2 भाइयों के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के साथ हुई एक ङ्क्षहसक घटना का बदला लेने और सच्चाई सामने लाने के लिए निकल पड़ते हैं. इस के साथ ही यह सीरीज बौक्सिंग ङ्क्षरग की राजनीति और सरकारी साजिशों के जालों को भी उजागर करती हे.
निर्देशक: कनिष्क वर्मा और करण अंशुमन, निर्माता: आरिफ मीर, निशांत पांडे, करण अंशुमन और मोहित शाह
लेखक: वैभव विशाल, करण अंशुमन और कर्मण्य आहूजा, ओटीटी: नेटफ्लिक्स
कलाकार: दिव्येंदु शर्मा, पुलकित सम्राट, आशुतोष राणा, यशपाल शर्मा, सिकंदर खेर, सुविंदर विक्की, सयानी गुप्ता, कश्मीरा परदेशी, जाकिर हुसैन, विशाल वशिष्ठ, कुणाल ठाकुर, मंजू शर्मा, रेनजी पाणिकर, युगम सूद, कमलजीत राणा, विक्की दत्त, अंकित मोहन, अभिषेक ठाकुर, सागर तुगनैट आदि.
वैसे देखा जाए तो अब तक बौक्सिंग विषय पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं, लेकिन वहां पर बात सिर्फ बौक्सिंग पर ही हुई है. वेब सीरीज 'ग्लोरी’ में बौक्सिंग के साथसाथ 2-2 कत्ल भी जुड़े हैं.
वेब सीरीज 'ग्लोरी’ की कहानी हरियाणा बौक्सिंग क्लब के कोच रघुवीर सिंह के भारत के लिए ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने की जिद की है. करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज बौक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
7 एपिसोड की यह वेब सीरीज पहली मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस सीरीज में 2 हत्याएं हुईं. असल में कौन है इन दोनों हत्याओं का मास्टरमाइंड? और क्या होता है रघुवीर सिंह के ग्लोरी पाने के सपने का हश्र? यह सब आप को इस सीरीज की कहानी पढ़ कर ही पता लग सकता है.






