Dehradun Crime: देहरादून में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी. उस की हत्या का कारण उस की मम्मी वीना शर्मा ही थी. वीना शर्मा को बेटे से ही अपनी जान का खतरा था, उस ने अदालत से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. क्या हुआ जो बेटे को अपनी मम्मी की वजह से जान गंवानी पड़ी? पढ़ें, प्रौपर्टी और गैस एजेंसी विवाद में लिपटी हत्या की यह हाईप्रोफाइल कहानी...

इसी साल फरवरी का महीना था. सर्द हवाएं चल रही थीं. धूप निकली हुई थी. 11 फरवरी को सुबह के करीब साढ़े 10 बजने वाले थे. बाजार में लोगों का आनाजाना बढ़ चुका था. अचानक देहरादून की तिब्बती मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. भगदड़ मच गई. कुछ मिनटों में ही एक व्यक्ति के गोली लगने की खबर फैल गई.

कुछ लोगों ने एक गोरे नवयुवक को गोलियां लगने से घायल बीच सड़क पर ही तड़पते देखा. उन की आंखों के सामने ही उसे गोलियां मारने वाले 2 युवक स्कूटी पर आए थे. वे तुरंत फरार हो गए. किसी को उन्हें पकडऩे की हिम्मत नहीं हुई. एक व्यक्ति ने इस फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी. देहरादून की कोतवाली थाने की पुलिस सूचना मिलने पर कुछ मिनटों में ही मौके पर पहुंच गई. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, किंतु इमरजेंसी के डौक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

अब बारी थी उस की पहचान की. उस में जरा भी समय नहीं लगा. कारण घटनास्थल पर ही मौजूद लोगों में कुछ उसे और उस के फेमिली वालों को जानतेपहचानते थे. मृतक के फेमिली वालों को भी इस घटना की सूचना मिल गई थी. इस तरह मृतक की पहचान कर्नल रमेश चंद शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा के रूप में हुई, जो इंदिरा नगर कोतवाली बसंत विहार का निवासी था. वह देहरादून की जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी का मालिक था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...