Family Crime Case. कादिर ने अपनी बीवी को ठिकाने लगाने के लिए जो तरीका अपनाया, उस में उसे बीवी से तो छुटकारा मिल गया लेकिन उस की खुद की भी जान चली गई.

अब्दुल कादिर शहर से बाहर पहाडि़यों के बीच बने कौटेज में पत्नी के साथ रहता था. उस इलाके में उतनी ज्यादा आबादी नहीं थी. कुछ ही कौटेज थे, जिन में लोग रहते थे. कादिर अपनी बीवी रूबी के साथ ढाई साल पहले इस कौटेज में रहने आया था, जिसे रूबी के डैडी ने उन्हें दिया था.

वैसे तो रूबी और कादिर में काफी मोहब्बत थी, लेकिन आमदनी का जरिया समुचित न होने की वजह से दोनों में अकसर लड़ाईझगड़ा होता रहता था. कादिर एक शायर था. उस की आमदनी का जरिया मुशायरों में बुलाए जाने पर मिलने वाला मेहनताना था.

कभीकभी तो उसे महीने में 3-4 मुशायरों का निमंत्रण मिल जाता था और कभीकभी पूरा महीना सन्नाटे में गुजर जाता था. इस स्थिति में घर का खर्च चलाना रूबी के लिए मुश्किल हो जाता था. यही वजह थी, जिस से दोनों में तूतू, मैंमैं होती रहती थी.

उस दिन भी लड़ाई की जड़ यही थी. रूबी ने कादिर को निखट्टू कह दिया था, जिस से नाराज हो कर वह घर से बाहर जाने की जिद पर अड़ा था, जबकि रूबी उसे किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं जाने देना चाहती थी.

इस पर कादिर ने गुस्से में कहा, ‘‘तुम्हें मालूम था कि मैं एक शायर हूं और शायर की आमदनी राजाओंमहाराजाओं की तरह नहीं होती. फिर भी तुम ने मुझ से शादी कर ली. मुझ से शादी करने की ख्वाहिश भी तुम्हारी ही थी.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...