Kannauj Husband Murder Case: रंजना का सोचना था कि ब्रजेश के न रहने पर वह प्रेमी नमन के साथ मौज से जिंदगी गुजारेगी, लेकिन पति की हत्या करने के बाद उस का यह सपना पूरा नहीं हुआ क्योंकि अब वह प्रेमी के साथ जेल में है.

कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के थानाप्रभारी अशोकधर पांडेय अपने कमरे में बैठे थाने आए लोगों की परेशानियां सुन रहे थे, तभी कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला पठकाना के रहने वाले विमलचंद ने उन्हें एक तहरीर दी. तहरीर के अनुसार वह खेतीकिसानी करते थे. उन के 2 बेटे, ब्रजेश और महेश थे, जिन की वे शादी कर चुके थे. बड़ा बेटा ब्रजेश अलग मकान बना कर अपने बीवीबच्चों के साथ रहता था.

सुबह 7 बजे के आसपास विमलचंद को पता चला कि ब्रजेश की हत्या कर दी गई है. उन्होंने उस के घर जा कर देखा तो उस की लाश घर के पीछे खेतों में पड़ी थी. उन्हें शक था कि उन के पड़ोसी ने उस की हत्या कर के लाश वहां ले जा कर फेंक दी है. पड़ोसी ने ब्रजेश की हत्या क्यों की, जब इस बारे में अशोकधर पांडेय ने पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसियों से मेरी जमीन को ले कर रंजिश चल रही है. इसीलिए साजिश रच कर उन्होंने ही मेरे बेटे की हत्या कर लाश खेतों में फेंक दी है.’’

विमलचंद्र की तहरीर पर अशोकधर पांडेय ने उन के 3 पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा कर मामले की जांच के लिए सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए, चूंकि मुकदमा शक के आधार पर लिखाया गया था, इसलिए हत्यारों तक पहुंचने और उन के खिलाफ पक्के सबूत जुटाने के लिए उन्होंने फोरैंसिक टीम और डौग स्क्वायड को मौके पर बुला लिया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...