Kanpur High Profile Murder. अमीर परिवार का पीयूष श्यामदासानी अपनी पत्नी ज्योति को खिलौना समझता था और प्रेमिका मनीषा मखीजा को अनमोल तोहफा. बाप की दौलत के नशे में डूबे पीयूष ने इसी तोहफे के लिए पत्नी रूपी खिलौने को कुछ इस तरह तोड़ने का फैसला किया कि उस का किरचाकिरचा बिखर जाए. इस में वह कामयाब भी रहा, पर उस का पाप उजागर हो ही गया.

27 जुलाई, 2014 की रात साढ़े 12 बजे जब पीयूष श्यामदासानी अपने घर वालों के साथ थाना स्वरूप नगर पहुंचा, तब थानाप्रभारी शिवकुमार राठौर थाने में ही मौजूद थे. पीयूष ने उन्हें बताया कि कुछ लोगों ने उस की पत्नी ज्योति का कार सहित अपहरण कर लिया है. इसलिए तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर के उस की खोजबीन में मदद करें.

अपहरण का नाम सुनते ही थानाप्रभारी शिवकुमार राठौर चौंके. पीयूष एक अमीर और सम्मानित परिवार का युवक था. उस के पिता ओमप्रकाश श्यामदासानी शहर के जानेमाने उद्योगपति थे. इस मामले में तत्काल एक्शन लेना जरूरी था, इसलिए शिवकुमार राठौर ने पीयूष से पूरी बात विस्तार से बताने को कहा.

https://youtube.com/shorts/mhD6aVNDJCc?si=ZB5N0XQXaro2f1Vu

इस पर पीयूष ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ अपनी होंडा एकौर्ड कार से घर से निकला और सैरसपाटा करते हुए रैना मार्केट, नवाबगंज के होटल कार्निवाल पहुंचा. वहां दोनों ने साथ खाना खाया. वहां से वापसी के लिए दोनों सवा 11 बजे निकले.

जब वे कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर की ओर जा रहे थे तभी 4 मोटरसाइकिलों पर सवार 8 लड़कों ने उन की कार को ओवरटेक किया. इसी बीच उन से हलकीफुलकी बहस हुई तो उन लोगों ने अपनी मोटरसाइकिलें कार के सामने रोक दीं और 3 लड़के उन की ओर लपके. उन में से एक ने कार का दरवाजा खोला और 2 ने उसे कार से नीचे खींच कर 3-4 तमाचे जड़ दिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...