Love Story: 20 वर्षीय पूजा और 22 साल का सरफराज भले ही अलगअलग धर्मों के थे, लेकिन दोनों ही एकदूसरे को दिली मोहब्बत करते थे. तभी तो दोनों ने अपनी फेमिली वालों को बताए बिना लव मैरिज कर ली थी. हंसीखुशी से जिंदगी बिता रहे इस दंपति के बीच 'वो’ के शक ने ऐसी एंट्री की कि...

सरफराज अपनी 20 वर्षीय बीवी पूजा की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था. उस का शक धीरेधीरे उस के दिमाग पर हावी हो चुका था. इस की वजह नरेश था. नरेश भी उसी चाल में रहता था. वह पूजा का पुराना परिचित था. काम के ही सिलसिले में दोनों में जानपहचान हुई थी. 22 वर्षीय सरफराज को  शक था कि पूजा और नरेश के बीच जरूर कोई चक्कर चल रहा है. इसलिए पतिपत्नी के रिश्ते में ऐसी कड़वाहट घुल चुकी थी, जो बढ़ती ही जा रही थी.

नरेश भी कैटरिंग का काम करता था. कभीकभार कैटरिंग के काम में नरेश पूजा की मदद लेता था. इसलिए दोनों में अच्छी पटती थी. दोनों अकसर आमनेसामने तो बात करते ही थे, फोन पर भी बातें करते थे. पूजा नरेश को भाई मानती थी, इसलिए उस से हंसहंस कर बिना किसी संकोच के बातें करती थी. पूजा और नरेश के बीच कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन सरफराज के लिए यह नाम खतरा बन गया था.

उसे लगता कि पूजा और नरेश के बीच कुछ चल रहा है, क्योंकि नरेश अकेला ही रहता था. अकेले आदमी पर हर कोई शक करता है. सरफराज नरेश पर भी शक करता था, इसलिए अब हर झगड़े में नरेश का नाम आने लगा. 17 मार्च, 2026 मंगलवार को सुबह से ही पूजा के घर का माहौल ठीक नहीं था. फोन पर होने वाली बातचीत को ले कर पूजा और सरफराज के बीच झगड़ा शुरू हुआ. धीरेधीरे आवाजें ऊंची होने लगीं. गुस्सा बढ़ता गया. उसी गुस्से में आखिरकार पूजा घर छोड़ कर चली गई. वह सीधे नरेश के कमरे पर चली गई. शायद शांति की तलाश में या खुद को बचाने के लिए, क्योंकि सरफराज बहुत गुस्से में था. लगता था कि वह कुछ भी कर बैठेगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...