Madhya Pradesh Crime. शादी के 5 साल बाद ही उर्मिला सैनी का पति अखिलेश सैनी उस के चरित्र को ले कर संदेह करने लगा था. इस बात को ले कर वह आए दिन उस से झगड़ा तो किया करता ही था, साथ ही मारपीट भी करने लगा था. शक के नासूर के चलते गुस्से में इंसान से हैवान बने 45 वर्षीय अखिलेश ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी उर्मिला को ऐसी सजा दी कि...

 

40 वर्षीय अखिलेश मूलरूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा का रहने वाला था. उस के पिता सीताराम सैनी एक साधारण आदमी थे, फिर भी उन्होंने अपने बेटे को खूब पढ़ायालिखाया था.

पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिलेश ने सरकारी नौकरी के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. ऐसी स्थिति में उस ने घर से ही औनलाइन सामान बेचने और अगरबत्ती की ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया. उस के पेरेंट्स बेटे के कारोबार में लग जाने से बेहद खुश थे. हालांकि उन्हें किसी बात की चिंता थी तो बस अखिलेश की शादी की. अब उन्होंने उस के योग्य लड़की की तलाश शुरू कर दी थी.

एक करीबी रिश्तेदार ने उन्हें खंडवा निवासी सत्य नारायण मालाकार की बेटी उर्मिला के बारे में बताया. उर्मिला उस वक्त भोपाल के पोस्ट आफिस में कार्यरत थी.

उर्मिला के सरकारी नौकरी में लगे होने से अखिलेश और उस के परिवार को उर्मिला पसंद आ गई. उर्मिला के पापा ने भी अपने समाज के सोशल मीडिया ग्रुप पर अखिलेश का बायोडाटा देखने के बाद शादी के लिए अपनी सहमति दे दी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...