Sabarmati River Murder. मिनेश सोलंकी और कोमल ने अपने फेमिली वालों की मरजी के खिलाफ जा कर लव मैरिज की थी. उन की घरगृहस्थी हंसीखुशी से चल रही थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही जून 2017 में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कोमल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. मिनेश ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन उस का कोई सुराग तक नहीं लग सका. 9 साल बाद पुलिस ने कोमल की गुमशुदगी का मामला खोल ही दिया, वह भी एक हत्या के रूप में. आखिर किस ने और क्यों की थी कोमल की हत्या? और 9 साल तक कैसे छिपा रहा यह गहरा राज?

26 जून, 2017 को अहमदाबाद शहर ने भगवान जगन्नाथ की 140वीं रथयात्रा खूब धूमधाम से मनाई थी. यह रथयात्रा बरसात के समय निकलती है, इसलिए उस दिन अकसर बरसात हो जाती है. उस रात भी हुई बारिश ने शहर को खूब भिगोया था. रात भर बादल बरसते रहे थे, जिस से सुबह साबरमती नदी का पानी सामान्य दिनों से कुछ अधिक उफान पर था.

अगले दिन सुबह का समय था. साबरमती रिवरफ्रंट पर फायर ब्रिगेड की मोटरबोट हमेशा की तरह गश्त कर रही थी. नदी में आत्महत्या करने वालों या किसी भी आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति को तुरंत बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की मोटरबोट गश्त करती रहती है.

बोट पर तैनात जवान महेश की निगाह अचानक नदी के बीचोबीच तैर रही किसी चीज पर पड़ी. उस ने आंखें सिकोड़ कर देखा. फिर उस ने साथियों से कहा, ''मोटरबोट उधर ले चलो. लगता है कोई आदमी पानी में डूब रहा है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...