इस दुनिया में पिता और बेटी का रिश्ता सब से अधिक प्यारा और अनमोल कहा गया है. एक बेटी के लिए उस का पिता उस का पहला हीरो और रक्षक होता है, तो फिर सत्यकुमार चौहान ने अपनी सब से छोटी प्यारी बेटी शिवानी की पुलिस थाने में, पुलिस की मौजूदगी में चाकू से गोद कर हत्या क्यों कर डाली?




