Suicide Case: परिवार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिस ने सभी को झकझोर दिया है. यहां एक मां ने पहले अपने 3 बच्चों को फंदे से लटका दिया और फिर खुद डीजल पी लिया. आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी रही कि एक मां को इतना भयावह कदम उठाना पड़ा. आइए जानते हैं इस क्राइम की पूरी कहानी, जो आप को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देगी.

यह हृदयविदारक घटना कर्नाटक के बागलकोट जिले से सामने आई है, जिस ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. बादामी थाना क्षेत्र में रहने वाली रूपा ने अपने 3 मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद डीजल पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल रूपा की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक यह वारदात रविवार साढ़े 10 बजे के बाद हुई. तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपा को गंभीर हालत में बागलकोट के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार स्थिति में सुधार के बाद ही उस से पूछताछ संभव होगी. जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के वक्त रूपा का पति हनुमंत घर पर मौजूद नहीं था. वह अपनी मम्मी को मंदिर छोड़ने के बाद खेत गया था. दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिस के बाद अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए.

पुलिस का कहना है कि घटना से एक रात पहले घर में थोड़ा विवाद हुआ था. सास और बहू के बीच कहासुनी की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है. Suicide Case

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...