Bareilly Murder Case: प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस ने प्यार शब्द को ही सवालों के घेरे में डाल दिया है. 9 साल तक एक दूसरे के साथ रहने वाले जोड़े की कहानी इस कदर दर्दनाक मोड़ पर पहुंची कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. 9 साल के रिश्ते में बंधे प्रेमी युगल ने फेमिली वालों की राजी से शादी की, लेकिन शादी के महज 2 महीने बाद ही प्रेमिका ने अपने पति की हत्या कर दी. आइए जानते हैं क्या कारण बना कि इतना लंबा प्यार अचानक खून की वारदात में बदल गया.
यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से सामने आई. 33 साल के जितेंद्र कुमार यादव की शादी 2 महीने पहले 9 साल पुरानी प्रेमिका ज्योति से हुई थी. इस के बाद जितेंद्र का शव शहर के इज्जतनगर इलाके में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला. शुरुआत में हत्या को आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला सच उजागर किया. रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ज्योति ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. ज्योति ने बताया कि शादी के बाद पैसों को ले कर अकसर दोनों में झगड़ा होता रहता था. जिस की वजह से दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी. उस दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि उस ने अपने परिवार को बुला लिया. उस ने मम्मीपापा और भाई के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी. इन सभी ने जितेंद्र को दबोच लिया फिर ज्योति ने पति का गला गला घोंट दिया. इसके बाद इस हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को खिड़की की ग्रिल में मफलर के सहारे लटकाया.






