Murder Case. शादी से पहले दरखशा के अपने ही गांव के सतवीर से अवैध संबंध थे. शादी के बाद 5 साल की गृहस्थी में यह रिश्ता खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिरकार बेचारा सरफराज पत्नी के इन संबंधों की भेंट चढ़ गया. आखिर क्या मिला दरखशा को?

दरखशा काफी खूबसूरत थी. उसे इस बात का गुमान भी था, इसलिए वह निकाह के बाद भी खूब बनसंवर कर रहती थी. खुश रहना उस की आदत में शुमार था, लेकिन 3 जनवरी, 2017 की शाम को उस के चेहरे पर उदासी और परेशानी झलक रही थी. इस की वजह था उस का शौहर सरफराज. न सिर्फ दरखशा, बल्कि उस के ससुर सहित घर के अन्य लोग भी परेशान थे. वजह यह थी कि सरफराज लापता हो गया था. परेशान ससुर ने दरखशा से पूछा, ‘‘बहू, घर से जाते वक्त उस ने कुछ कहा था तुम से?’’

‘‘उन्होंने कहा था कि एक घंटे बाद घर लौट आऊंगा, लेकिन पता नहीं कहां रह गए? मुझे पता होता कि वह लौट कर नहीं आएंगे तो मैं उन्हें जाने ही नहीं देती.’’ दरखशा ने उदास स्वर में जवाब दिया.

‘‘उसे तो कहीं कोई काम भी नहीं था, फिर अचानक ऐसा कौन सा काम निकल आया कि उसे रुकना पड़ गया?’’

‘‘मैं क्या बता सकती हूं. मैं तो खुद ही उन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.’’

सरफराज अचानक कहां लापता हो गया, वह घर क्यों नहीं आया, यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही थी. लेकिन सभी लोग दरखशा को शक की निगाहों से देख रहे थे. इस से वह और भी ज्यादा परेशान थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...