• UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में काजल के पड़ोस में मुसलिम युवक अरमान रहता था. दोनों एकदूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. उन के बीच प्रेम तभी पनप गया था, जब वे किशोरावस्था की दहलीज पार कर चुके थे. पहले इस की भनक अरमान के फेमिली वालों को लगी. उन्होंने तुरंत समाज और परिवार की लोकलाज और मर्यादा को भांपते हुए अरमान को करिअर बनाने के लिए दुबई भेज दिया.

बीते दिनों सर्दियां शुरू होने से पहले अरमान करीब 4 साल बाद दुबई से अपने घर लौट आया था. उस के जेहन में काजल बसी हुई थी. उस का खूबसूरत मासूम चेहरा वह भुलाए नहीं भूल पाया था. उस ने किसी तरह से उस का नया मोबाइल नंबर पता कर लिया था.

रात का वक्त था. काजल की आंखों में नींद नहीं थी. मोबाइल फोन की स्क्रीन पर अंगुलियां सरका रही थी. कभी रील तो कभी ओटीटी और फिल्मों के शार्ट वीडियो देखने लगी थी. रात के 11 बज चुके थे. तभी स्क्रीन पर वाट्सऐप मैसेज चमकने लगा. लव के इमोजी के साथ लिखा था,'हाय! मुझे पहचाना?’

कुछ पल रुक कर उस ने जवाब टाइप कर दिया, ''नहीं! कौन हो?’’

अगला मैसेज था, ''अरे, मैं अरमान!’’

''कौन अरमान?’’

''वही तुम्हारा अरमान... अरमू.’’ इस मैसेज के पढऩे के बाद काजल की आंखों में अचानक चमक आ गई. उस ने तुरंत मैसेज आने वाले वाले नंबर पर वाट्सऐप कौल कर दिया.

उस के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जो शुरू हुआ, उन्हें पता ही नहीं चला कि कब रात के 12 बज गए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...