Love Story: पति के जुल्मोसितम से तंग आ चुकी एक बच्चे की मां गीता का झुकाव 25 वर्षीय भरत अहीर की तरफ हो गया. बाद में उस ने प्रेमी भरत के साथ रहने का फैसला कर लिया. इस के लिए उस ने बौलीवुड फिल्म 'दृश्यम’ देख कर ऐसी खौफनाक योजना बनाई कि...

गुजरात के जिला पाटन के थाना सांतलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव जखोत्रा की रहने वाली गीता का विवाह बचपन में ही गांव के ही एक युवक से तय हो गया था. गीता जब सयानी हुई तो उसे वह युवक अच्छा नहीं लगता था. विवाह के बाद उस का पति अपने पेरेंट्स की बातों को ज्यादा मानता था, इसलिए छोटीछोटी बातों पर गीता से मारपीट करता था. इसी तरह के माहौल में वह एक बच्चे की मां बन गई, जो इस समय 3 साल का है.

इसी साल 4 महीने पहले गीता खेतों में जीरा की फसल काट रही थी, तभी उस की मुलाकात गांव के ही रहने वाले भरत अहीर से हुई. दोनों की आंखें मिलीं. भरत कुंवारा था. दोनों ने एकदूसरे का नंबर लिया और आपस में बातें करने लगे, जिस से दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया, जो समय के साथ गहरा होता गया. दोनों एक ही गांव के रहने वाले तो थे ही, पड़ोसी भी थे. भरत मुंबई में कोई प्राइवेट नौकरी करता था. समयसमय पर वह गांव आताजाता रहता था.

फोन पर बात करतेकरते ही उन के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि गीता को अब पति के साथ रहना बिलकुल अच्छा नहीं लगता था. इसलिए गीता ने भरत के साथ रहने की बात की तो वह उसे साथ रखने के लिए खुशीखुशी राजी हो गया, क्योंकि अब उसे भी गीता के बगैर रहना अच्छा नहीं लगता था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...