Bihar News: माना कि प्यार अंधा होता है...किंतु इतना भी अंधापन ठीक नहीं कि रिश्तों की मर्यादा ही लांघ ली जाए. बिहार में औरंगाबाद की 25 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा सिंह ने अपने 52 वर्षीय प्रेमी जीवन सिंह की खातिर अपनी 45 दिनों की शादी कुरबान कर दी. आखिर गुंजा रिश्ते के फूफा जीवन सिंह के प्यार में कैसे फंसी?

काफी भागदौड़ और छानबीन के बाद बिहार में औरंगाबाद के नबीनगर ब्लौक की रहने वाली 25 वर्षीया गुंजा सिंह के पेरेंट्स ने उस की शादी पिछले साल 10 मई, 2025 में हमउम्र युवक प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू के साथ कर दी. गुंजा अपनी ससुराल चली गई. पति प्रियांशु एक मेहनती युवक था और अपने गांव में ही साधारण नौकरी से परिवार चलाता था. वह खूबसूरत पत्नी पा कर बेहद खुश था.

वह गुंजा को सिरआंखों पर बिठा कर रखता था. उस की हर इच्छा पूरी करने लगा. फिर भी उसे ऐसा महसूस होता था, जैसे गुंजा उसे पा कर खुश नहीं है. चंद दिनों में ही प्रियांशु गुंजा का दीवाना बन गया था, लेकिन गुंजा में अपने प्रति दीवानगी नहीं महसूस की थी. वह अकसर मायके जाने की बात करती थी.

शादी का हफ्ता भर ही बीता था कि एक रोज गुंजा का फूफा जीवन सिंह उस की ससुराल आया. अचानक अपने फूफा को देख कर पति के सामने ही गुंजा उस के गले से लिपट गई. आंसू बहाती हुई शिकायती लहजे में बोली, ''काहे फूफा! ससुराल भेज कर हम को एकदम से भूल ही गए!’’

''ऐसा हो सकता क्या? तुम सब की प्रिय हो...कोई तुम्हें कैसे भूल सकता है...’’ कहते हुए जीवन सिंह ने उसे खुद से अलग किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...