Ketan Agarwal Murder Case. पेरेंट्स ने 20 वर्षीय सिया गोयल की शादी रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल से तय जरूर कर दी थी, लेकिन सिया किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी क्रिकेटर चेतन चौधरी को छोडऩा नहीं चाहती थी. एक तरफ बेटे की शादी को भव्य तरीके से करने के लिए विशाल अग्रवाल ने 17 करोड़ रुपए में जयपुर में एक महल भी बुक करा दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने मेहमानों के सफर के लिए 2 स्पैशल विमान भी बुक करा दिए थे. तो वहीं दूसरी तरफ सिया अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को ठिकाने लगाने के लिए अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ ऐसी खौफनाक साजिश रच चुकी थी कि...
20 वर्षीय सिया गोयल और 22 वर्षीय चेतन चौधरी का प्यार अटूट था. दोनों ही जीवन भर साथ रहना चाहते थे, लेकिन दोनों के आर्थिक स्तर में जमीनआसमान का अंतर था. सिया के पेरेंट्स को बेटी के लव अफेयर के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने भागदौड़ कर सिया का रिश्ता एक धनाढ्य परिवार में तय कर दिया.
इस युवक का नाम केतन अग्रवाल था. सिया केतन अग्रवाल से शादी हरगिज नहीं करना चाहती थी. वह अपने पेरेंट्स से इस मंगनी का विरोध भी नहीं कर सकी. चूंकि सिया और चेतन एकदूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खा चुके थे, इसलिए दोनों ने मिल कर मंगेतर केतन से छुटकारा पाने के लिए चिंतन किया. एक दिन चेतन ने सिया से कहा, ''सिया, चलो हम कहीं दूर किसी दूसरे शहर में चल कर शादी रचा लेते हैं. बाद में जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब वापस आ जाएंगे.’’






