Love Crime. रीना पटेल 4 साल की थी, जब उस के पेरेंट्स की मौत हो गई थी. तब उस की मौसी ने उस की देखभाल की. 16 साल की उम्र में रीना को अपने मौसेरे भाई अरुण पटेल से प्यार हो गया. तभी मौसी ने रीना की शादी कमलेश से कर दी. 13 साल बाद वह पति को छोड़ कर अलग रहने लगी. तभी उस की लाइफ में फिर से पहला प्रेमी अरुण आ गया. अरुण के साथसाथ रीना फेसबुक फ्रेंड वीरू उर्फ पप्पू जाट के साथ मौजमस्ती करने लगी. दूसरे प्रेमी वीरू ने रीना को अपने इशारों पर नचाना चाहा, लेकिन...
पिछले 2 सालों से अरुण रीना पटेल पर लाखों रुपए लुटा चुका था, परंतु उसे इस बात का मलाल था कि रीना अपने पुराने आशिक वीरू से मिलना नहीं छोड़ रही थी. अरुण ने अब रीना से साफ कह दिया था कि वह वीरू से न तो फोन पर बात करेगी और न ही उसे घर पर आने देगी. रीना भी मन से यही चाहती थी कि वीरू उस से न मिले, परंतु वह मजबूर थी. दरअसल, वीरू अपने सच्चे प्यार का वास्ता दे कर रीना से मिलनाजुलना बंद नहीं कर रहा था.
रीना ने अरुण से इसी बात का जिक्र करते हुए कहा, ''अरुण, मैं तुम्हें जान से ज्यादा प्यार करती हूं. वीरू को यहां आने के लिए मना भी करती हूं, लेकिन वह मुझे ब्लेकमैल करने की धमकी देता है. मैं डरती हूं कि कहीं समाज में मेरी बदनामी न हो जाए.’’
''मैं भी उसे कई बार बोल चुका हूं, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. यदि तुम सचमुच उस से मिलना नहीं चाहती तो उसे रास्ते से ही हटा देते हैं. न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी.’’ अरुण ने रीना से कहा.






