Toxic Love Murder . दिव्या को जब पता चला कि उस का प्रेमी रविंद्र शादीशुदा है तो वह उस से किनारा करने लगी. लेकिन रविंद्र की तो जिद थी कि वह दिव्या से ही शादी करेगा. उस की इस जिद ने उस की ही नहीं, दिव्या की भी जान ले ली...

मेरठ प्रदेश के जनपद मेरठ के गढ़ मुक्तेश्वर रोड पर स्थित है एलएलआरएम मैडिकल कालेज एवं अस्पताल. इस के परिसर में बैंक, पोस्टऔफिस, थाना, मैडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रछात्राओं के हौस्टल के अलावा चिकित्सकों व कर्मचारियों के आवास भी हैं. अस्पताल में भी रोजाना सैंकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं.

16 अप्रैल, 2016 की दोपहर को परिसर में अचानक सनसनी फैल गई. एफ ब्लौक के क्वार्टर नंबर-216 के सामने लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सनसनीखेज वारदात की सूचना पा कर थाना मैडिकल के थानाप्रभारी रविंद्र वशिष्ठ भी पुलिस बल के साथ वहां आ पहुंचे थे.  पुलिस जब उस क्वार्टर में दाखिल हुई तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था. एक युवक व युवती एकदूसरे के नजदीक फर्श पर पड़े थे. उन के सिर से खून बह कर फर्श पर फैल रहा था. लड़की की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की सांसें चल रही थीं. युवक के हाथ में 315 बोर का एक तमंचा था.

खाली खोखा उस में फंसा हुआ था, जबकि एक खोखा नजदीक पड़ा था. युवक को बचाया जा सके, इस के लिए उसे आननफानन में मैडिकल के इमरजेंसी वार्ड में भरती करा दिया गया. थानाप्रभारी ने इस घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दे दी थी. सूचना पा कर एसपी (सिटी) ओमप्रकाश सिंह व सीओ बी.एस. वीर कुमार भी मौकाएवारदात पर आ गए थे. इस वारदात से हर कोई सकते में था. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गोली मृतका के माथे व बाईं कनपटी पर लगी थी, जो सिर के आरपार निकल गई थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...